एक्सप्लोरर

Garuda Purana: ये गलत काम करते हैं तो हो जाएं सावधान, यमराज दे सकते हैं दस्तक

Garuda Purana: रोजाना हम कई तरह के कामों को करते हैं और जाने-अनजाने में हमसे गलतियां भी हो जाती है. गरुड़ पुराण में ऐसी गलत काम के बारे में बताया गया है, जिससे हमारी आयु कम होती है.

Garuda Purana, Lord Vishnu Niti: गरुड़ पुराण सनातन धर्म का ऐसा धार्मिक ग्रंथ है जिसे 18 महापुराणों में एक माना गया है. गरुड़ पुराण में कुल 271 अध्याय हैं और इसके हर भाग में मानव जीवन को बेहतर बनाने से जुड़े नीति-नियमों के बारे में बताया गया है.

सफल और सुखी जीवन के लिए हर व्यक्ति को गरुड़ पुराण ग्रंथ में बताई बातों का अनुसरण जरूर करना चाहिए. साथ ही इस ग्रंथ में भगवान विष्णु द्वारा पाप, पुण्य, कर्म, स्वर्ग, नरक, पुनर्जन्म, ज्ञान-विज्ञान, नीति नियम और धर्म आदि से जुड़ी बातें भी बताई गई हैं.

मानव अपने दिनचर्या में कई तरह के कामों करता है. लेकिन जाने-अनजाने में हम ऐसे गलत काम भी कर देते हैं, जिसका प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है. गरुड़ पुराण में कुछ ऐसे ही कामों का जिक्र किया गया है, जिसे करने से व्यक्ति की आयु कम होती है और जल्दी मृत्यु हो सकती है. अगर आप भी जाने-अनजाने में इन कामों को करते हैं तो आज ही इससे दूरी बना लीजिए.

इन कामों से कम होती है व्यक्ति की आयु

  • बासी मांस का सेवन: धार्मिक दृष्टिकोण से मांसाहार भोजन कभी शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक नहीं माना गया है. लेकिन अगर आप मांसाहारी हैं तो कभी भी बासी मांस का सेवन न करें. ऐसा करने से आप तमाम तरह की बीमारियों से ग्रसित हो सकते हैं.
  • सूर्यास्त के बाद दही का सेवन: रात में या सूर्यास्त के बाद कभी भी दही का सेवन नहीं करना चाहिए. इससे आप कई रोगों के शिकार हो सकते हैं. अगर आप दही खाना पसंद करते हैं तो इसे दिन के भोजन में शामिल करें.
  • सुबह देर उठना: गरुड़ पुराण के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त में बिस्तर छोड़ देना सबसे अच्छा होता है. इस समय वातावरण शुद्ध होता है और शरीर के कई रोग खुद ही ठीक हो जाते हैं. वहीं देर तक सोने वाले लोगों की आयु कम होती है. क्योंकि देर तक सोने वाले लोग शुद्ध हवा को ग्रहण नहीं कर पाते है और कई रोगों से घिर जाते हैं.
  • इस समय न बनाएं शारीरिक संबंध: सुबह के समय व्यक्ति को रोमांस से दूर रहना चाहिए. गरुड़ पुराण के अनुसार, सुबह के समय मैथुन करने वाले पुरुषों की आयु कम होती है. इसके साथ ही जो दंपती सुबह के समय संबंध बनाते हैं उनका शरीर भी कमजोर हो जाता है. इसलिए सुबह के समय केवल योग, प्राणायाम और ध्यान आदि को शरीर के लिए बेहतर माना गया है. 

ये भी पढ़ें: Myths: आखिर क्यों गर्भवती स्त्री को नहीं काटते सांप, ब्रह्मवैवर्त पुराण की कथा में छिपा है रहस्य

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को शनि देव की कृपा से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें आज का राशिफल
आज का राशिफल 11 जुलाई 2026: शनि की कृपा, रोहिणी नक्षत्र और शुभ मुहूर्त से किस राशि को मिलेगा सबसे बड़ा लाभ
Aaj Ka Meen Rashifal 11 July 2026: मीन राशि वालों को लक्ष्मी योग से मिलेगी नौकरी में बड़ी खुशखबरी, पुराने दोस्त की मदद से बनेगा काम
Aaj Ka Meen Rashifal 11 July 2026: मीन राशि वालों को लक्ष्मी योग से मिलेगी नौकरी में बड़ी खुशखबरी, पुराने दोस्त की मदद से बनेगा काम
Aaj Ka Kumbh Rashifal 11 July 2026: कुंभ राशि वालों पर मंडरा रहा है भारी जुर्माने का खतरा, नौकरी और बिजनेस में बरतें बड़ी सावधानी
Aaj Ka Kumbh Rashifal 11 July 2026: कुंभ राशि वालों पर मंडरा रहा है भारी जुर्माने का खतरा, नौकरी और बिजनेस में बरतें बड़ी सावधानी
Aaj Ka Makar Rashifal 11 July 2026: मकर राशि वालों को लक्ष्मी योग से मिलेगी करियर में बड़ी राहत, कोर्ट-कचहरी के मामलों में मिलेगी सफलता
Aaj Ka Makar Rashifal 11 July 2026: मकर राशि वालों को लक्ष्मी योग से मिलेगी करियर में बड़ी राहत, कोर्ट-कचहरी के मामलों में मिलेगी सफलता

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget