एक्सप्लोरर

Garuda Purana: मनुष्य के लिए वरदान है गरुड़ पुराण की ये 5 बातें, हर हाल में बना देगी आपको सफल

Garuda Purana: गरुड़ पुराण में ऐसे गूढ़ रहस्यों व मूल मंत्रों के बारे में बताया गया है, जिसका अर्थ यदि आप समझ गए तो आपको सफलता मिलकर रहेगी. इन कामों से आप जीवन के हर मुश्किल पड़ाव को भी पार कर लेंगे.

Garuda Purana Lord Vishnu Niti in Hindi: गरुड़ पुराण वैष्णव संप्रदाय से संबंधित ग्रंथ है, जोकि 18 महापुराणों में एक माना गया है. गरुड़ पुराण में श्रीहरि विष्णु द्वारा मनुष्य के सद्कर्मों और दुष्कर्मों के फलस्वरूप मिलने वाले फल, लोक और जन्म आदि के बारे में बताया गया है.

गरुड़ पुराण के श्लोक में बताया गया है कि, किन कामों को करने से आपको सफलता जरूर मिलेगी. गरुड़ पुराण में बताई इन बातों का अनुसरण करने वाले व्यक्ति की कभी हार नहीं होती है, क्योंकि ये काम मुश्किल परिस्थिति से निकलने में आपको मदद करते हैं और सफलता की ओर ले जाते हैं. ये श्लोक है- विष्णुरेकादशी गंगा तुलसीविप्रधेवनःअसारे दुर्गसंसारे षट्पदी मुक्तिदायिनी..

  • भगवान विष्णु की पूजा: गरुड़ पुराण में बताया गया है कि, जो लोग अपने दिन की शुरुआत भगवान विष्णु की भक्ति के साथ करते हैं, उन्हें हर काम में सफलता मिलती है. इसलिए प्रतिदिन अपने दिन की शुरुआत भगवान विष्णु पूजा-अराधना के साथ करें. पूजा-अर्चना से पहले स्नानादि कर शुद्ध हो लें. भगवान विष्णु ऐसा करने वाले भक्तों के दुःखों का नाश कर उन्हें सुख-शांति प्रदान करते हैं.
  • एकादशी व्रत: गरुड़ पुराण में एकादशी व्रत-पूजा की महत्ता के बारे में बताया गया है. एकादशी व्रत को सबसे श्रेष्ठ व्रत माना गया है. गरुड़ पुराण के अनुसार, जो व्यक्ति प्रत्येक एकादशी के दिन श्रद्धापूर्वक व्रत रखता है उसे शुभ फल की प्राप्ति होती है. जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको एकादशी का व्रत जरूर रखना चाहिए. इसके साथ ही एकादशी के दिन जुआ खेलने, मदिरा पान करने, हिंसा करने, मांसाहार भोजन करने, चावल खाने और दूसरों की बुराई करने से बचना चाहिए.
  • तुलसी पूजन: तुलसी का पौधा लगभग हर घर पर होता है. यह एक औषधीय और पवित्र पौधा है. गरुड़ पुराण के अनुसार, प्रतिदिन तुलसी के पौधे में जल देने और संध्या में दीप जलाने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और ऐसे घर पर सदा सुख-समृद्धि बनी रहती है.
  • गंगास्नान का महत्व: सभी नदियों में गंगा को सर्वश्रेष्ठ माना गया है. मान्यता है कि, गंगा स्नान से व्यक्ति के बुरे कर्म का नाश हो जाता है. अगर आप सफल होना चाहते हैं तो, शुभ या विशेष दिन जैसे पूर्णिमा, अमावस्या आदि पर गंगा स्नान करें. अगर गंगा स्नान संभव न हो तो घर पर गंगाजल जरूर रखें और स्नान करने से पहले पानी में गंगाजल मिला लें.
  • ज्ञानी व्यक्ति: जीवन में सफल वही लोग होते हैं, जो ज्ञानी व्यक्ति का सम्मान करते हैं. इसलिए कभी ज्ञानी व्यक्ति का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए. इससे सफलता की राह में अड़चन पैदा होती है. अगर आप सचमुच में सफलता चाहते हैं तो ज्ञानी व्यक्ति के संपर्क में रहें और उनसे सीख लेते रहें.

ये भी पढ़ें:Garuda Purana: स्त्रियां न करें ये काम, वरना सुखी जीवन हो जाएगा बर्बाद

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vastu Tips: घर में तुलसी, शंख और शिवलिंग तीनों को एक साथ रखना पड़ सकता है भारी, तुरंत जान लें वजह
Vastu Tips: घर में तुलसी, शंख और शिवलिंग तीनों को एक साथ रखना पड़ सकता है भारी, तुरंत जान लें वजह
Kal Ka Rashifal 14 July 2026: भौमवती अमावस्या पर बनेगा व्याघात योग, मंगलवार को कर्क और वृश्चिक राशि पर मंडराएगा बड़ा खतरा! ये 3 राशियां रहेंगी भाग्यशाली
कल का राशिफल 14 जुलाई 2026 भौमवती अमावस्या पर बनेगा व्याघात योग, मंगलवार को कर्क और वृश्चिक राशि पर मंडराएगा बड़ा खतरा! ये 3 राशियां रहेंगी भाग्यशाली
Sawan Mantra: राशि अनुसार जपें ये शिव मंत्र, सावन के पहले सोमवार मिलेगा शुभ फल
राशि अनुसार जपें ये शिव मंत्र, सावन के पहले सोमवार मिलेगा शुभ फल
Meen Weekly Rashifal 12- 18 July 2026: नौकरी में मिलेगा सहयोग, बिजनेस में नया प्रोडक्ट दिलाएगा बढ़त, क्या टलेंगी चुनौतियां?
नौकरी में मिलेगा सहयोग, बिजनेस में नया प्रोडक्ट दिलाएगा बढ़त, क्या टलेंगी चुनौतियां?

वीडियोज

DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget