एक्सप्लोरर

Garuda Purana: ऐसे लोगों के घर का भोज आमंत्रण कभी न करें स्वीकार, वरना झेलना पड़ेगा नरक का दंड

Garuda Purana: अक्सर हम लोगों के घर भोज या दावत पर जाते हैं. लेकिन गरुड़ पुराण के अनुसार, कुछ लोगों के घर भोजन करने की सख्त मनाही की गई है. ऐसे लोगों के घर भोजन करने से नरक की प्राप्ति होती है.

Garuda Purana Lord Vishnu Niti in Hindi: समाज में एक दूसरे के घर भोजन के लिए आमंत्रित किए जाने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है. इससे जान-पहचान और मेल-मिलाप बढ़ता है. आपको भी किसी घर भोज पर जाने की बात सामान्य लग सकती है. लेकिन गरुड़ पुराण में कुछ लोगों के घर भोजन करने की सख्त मनाही की गई है.

हिंदू धर्म के 18 महापुराणों में एक और वैष्णव संप्रदाय से संबंधित ग्रंथ गरुड़ पुराण में विस्तारपूर्वक बताया गया है कि, हमें किन लोगों के घर कभी भी भोजन नहीं करना चाहिए. अगर आप इन लोगों के घर भोजन करते हैं तो इससे आपके पपाकर्म में वृद्धि होती है और मृत्यु के बाद आपको नरक में कई तरह के दंड भोजने पड़ सकते हैं.

भोजन को लेकर महाभारत में भीष्म पितामह ने भी कहा था कि, मनुष्य जैसा अन्न खाता है उसका मन भी वैसा ही हो जाता है. इसी तरह गरुड़ पुराण के आचारकांड में भी कुछ लोगों के बारे में बताया गया है, जहां हमें भूलकर भी भोजन नहीं करना चाहिए.

इन लोगों के घर कभी न करें भोजन

  •  चोर-अपराधी के घर: कभी भी किसी ऐसे व्यक्ति के घर भोजन न करें जो चोरी या अपराध के काम कर धन अर्जित करता हो. गरुड़ पुराण के अनुसार, चोर या अपराधी के घर का भोजन करने से आपके ऊपर भी उसके पापों का प्रभाव पड़ता है.
  • चरित्रहीन स्त्री के घर: चरित्रहीन स्त्री के घर का भोजन और यहां तक कि उसके हाथ से बना भोजन भी कभी न करें. गरुड़ पुराण में लिखा है कि, जो व्यक्ति ऐसी स्त्री के घर भोजन करता है, वह भी उसके पापों का फल भोगता है.
  • सूदखोर के घर: ऐसे लोग जो ब्याज में पैसों का लेन-देन करता हो, उसके घर भी भोजन नहीं करना चाहिए. क्योंकि ये लोग किसी की जरूरत और मजबूरी का फायदा उठाकर लाभ कमाते हैं और गरुड़ पुराण में किसी की मजबूरी का लाभ उठाना पाप माना गया है.
  • रोगी के घर: किसी के घर कोई लंबे समय से बीमार है तो, ऐसे घर पर भी भोजन न करें. अगर आप ऐसे व्यक्ति के घर का भोजन करेंगे तो संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं. क्योंकि रोगी के घर के वातावरण में शुद्ध नहीं होता है.
  • किन्नर के घर:  किन्नरों के घर का भोजन कभी न करें. हालांकि इन्हें दान जरूर करें. इसका कारण यह है कि, किन्नर अच्छे-बुरे कई तरह के लोगों से धन लेते हैं. अगर आप इनके घर भोजन करेंगे तो आपके ऊपर भी अच्छा-बुरा प्रभाव पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: Garuda Purana: इन गलतियों से घर बन जाता है प्रेतों का बसेरा, जान लें क्या करें क्या नहीं

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Rashifal 11 July 2026: शनिवार को इन 4 राशियों की खुलेगी लॉटरी, टैरो कार्ड्स ने दिए बंपर धन लाभ के संकेत!
Tarot Rashifal 11 July 2026: शनिवार को इन 4 राशियों की खुलेगी लॉटरी, टैरो कार्ड्स ने दिए बंपर धन लाभ के संकेत!
Shani Gochar : 09 अक्टूबर तक शनि की टेढ़ी चाल इन 5 राशियों की बढ़ा सकती है मुश्किलें, नौकरी-कारोबार और शेयर बाजार पर पड़ सकता है असर
Shani Gochar : 09 अक्टूबर तक शनि की टेढ़ी चाल इन 5 राशियों की बढ़ा सकती है मुश्किलें, नौकरी-कारोबार और शेयर बाजार पर पड़ सकता है असर
Kal Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को चंद्रमा के राशि परिवर्तन से इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी, तुला राशि के जातकों को मिलेगा बंपर प्रॉपर्टी लाभ!
शनिवार को चंद्रमा के राशि परिवर्तन से इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी, तुला राशि के जातकों को मिलेगा बंपर प्रॉपर्टी लाभ!
कर्क राशि का छमाही राशिफल: जुलाई से दिसंबर 2026 में घर, करियर और धन में क्या आएगा बड़ा बदलाव?
कर्क राशि Horoscope 2026: अगले 6 महीने कितने शुभ रहेंगे?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget