एक्सप्लोरर

Garuda Purana: इस तरह से नहाने की न करें भूल, लगता है पितृदोष, भोगने पड़ सकते हैं कष्ट

Garuda Purana: गरुड़ पुराण के अनुसार, कभी भी निर्वस्त्र होकर स्नान नहीं करना चाहिए. इसे अशुभ माना जाता है. इससे पितृ दोष लगता है और नकारात्मक ऊर्जाएं आपके शरीर में प्रवेश भी कर सकती है.

Garuda Purana, Lord Vishnu Niti: गरुड़ पुराण को हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण ग्रंथ माना गया है जोकि, 18 महापुराणों में एक है. आमतौर पर इसका पाठ घर पर किसी परिजन की मृत्यु पश्चात 13 दिनों तक कराया जाता है. इसलिए लोग ऐसा मानते हैं कि गरुड़ पुराण केवल किसी की मृत्यु के बाद ही पढ़ा जाने वाला ग्रंथ है.

लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. गरुड़ पुराण में केवल मृत्यु ही नहीं बल्कि जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों के बारे में भी उल्लेख मिलता है. इसमें नीति, नियम, ज्ञान, विज्ञान और धर्म आदि से जुड़ी बातें बताई गई है. इसका पालन करने वाले व्यक्ति को हमेशा लाभ मिलता है.

हिंदू धर्म में पूजा पाठ करने, भोजन करने, यात्रा करने आदि जैसे कई कामों के कुछ विशेष नियम बताए गए हैं. इन्हीं में एक है स्नान करने के नियम. गरुड़ पुराण में स्नान करने के कुछ विशेष नियमों के बारे में भी बताया गया है. गरुड़ पुराण में बताया गया है कि, व्यक्ति को कभी भी निर्वस्त्र होकर स्नान नहीं करना चाहिए. ऐसे स्नान को धार्मिक दृष्टि से अशुभ माना जाता है. बिना कपड़ों के स्नान करने से जल के देवता का अपमान होता है और साथ ही इससे शारीरिक व आर्थिक समस्याएं भी होती हैं.

निवस्त्र स्नान से लगता है पितृदोष

कहा जाता है कि निर्वस्त्र होकर स्नान करने से पितृदोष लगता है. इसके पीछे ऐसी मान्यता है कि, निर्वस्त्र स्नान करने से मृत पूर्वजों को तृप्ति नहीं मिलती है और जो लोग बिना कपड़ों के स्नान करते हैं उनके पितृ नाराज हो जाते हैं.  

नकारात्मक ऊर्जा का रहता है भय

मान्यता है कि निर्वस्त्र होकर स्नान करने से नकारात्मक ऊर्जा का भय रहता है. क्योंकि बिना कपड़ों के स्नान करने से नकारात्मक ऊर्जाओं का शरीर में प्रवेश भी हो सकता है.  

श्रीकृष्ण से जुड़ी इस कथा से जानें क्यों नहीं करना चाहिए निर्वस्त्र स्नान

श्रीकृष्ण से जुड़ी एक कथा के अनुसार, एक बार सरोवर में कुछ गोपियां निर्वस्त्र होकर स्नान कर रही थी. तभी बालकृष्ण ने अपने नटखटपन से उनके कपड़े चुरा लिए. स्नान करने के बाद गोपियों को जब कपड़े नहीं मिले तो वो परेशान हो गईं. गोपियों की परेशानी देख बालकृष्ण ने उन्हें कपड़े वापस कर दिए. लेकिन इस घटना से कृष्ण ने लोगों को इस बात का ध्यान कराया कि, कभी भी निर्वस्त्र होकर स्नान नहीं करना चाहिए. इससे कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें: Garuda Purana: मरने से पहले ही निर्धारित हो चुका है सबका अगला जन्म, गरुड़ पुराण से जानें किस रूप में होगा आपका पुनर्जन्म

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Weekly Horoscope 12 से 18 july 2026: इस हफ्ते इन राशियों का चमकेगा भाग्य, इन 4 राशि वालों को रहना होगा सावधान!
Tarot Weekly Horoscope 12 से 18 july 2026: इस हफ्ते इन राशियों का चमकेगा भाग्य, इन 4 राशि वालों को रहना होगा सावधान!
Kal Ka Rashifal 12 July 2026: कल रोहिणी नक्षत्र और वृद्धि योग का महासंयोग, रविवार को चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, डूबा हुआ पैसा लौटेगा वापस
कल रोहिणी नक्षत्र और वृद्धि योग का महासंयोग, रविवार को चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, डूबा हुआ पैसा लौटेगा वापस; पढ़ें राशिफल
कुंडली के पितृ दोष और कालसर्प दोष को दूर करने के लिए भगवान शिव के विशेष मंत्र और उनकी जप विधि क्या है?
कुंडली के पितृ दोष और कालसर्प दोष को दूर करने के लिए भगवान शिव के विशेष मंत्र और उनकी जप विधि क्या है?
Aaj Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को शनि देव की कृपा से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें आज का राशिफल
आज का राशिफल 11 जुलाई 2026: शनि की कृपा, रोहिणी नक्षत्र और शुभ मुहूर्त से किस राशि को मिलेगा सबसे बड़ा लाभ

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget