एक्सप्लोरर

Garuda Purana: सारी परेशानी होगी दूर और जीवन रहेगा खुशहाल, बस सुबह-सुबह कर लें ये काम

Garuda Purana: गरुड़ पुराण में ऐसे कामों के बारे में बतलाया गया है, जिन्हें यदि सुबह के समय किया जाए तो पूरा दिन सकारात्मकता से भरा रहता है, हर काम में सफलता मिलती है और व्यक्ति सुखी जीवन जीता है.

Garuda Purana Lord Vishnu Niti in Hindi: हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण पुराण और वैष्णव संप्रदाय से संबंधित गरुड़ पुराण में दैनिक जीवन से जुड़ी अहम बातों की चर्चा की गई है, जिसका पालन करने से व्यक्ति सुखी जीवन भोगता है और मृत्यु के बाद उसे बैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है.

वैसे तो आमतौर पर गरुड़ पुराण का पाठ घर पर 13 दिनों के लिए ऐसे समय में रखा जाता है, जब किसी कि मृत्यु हो जाती है. इसलिए ज्यादातर लोग इसे किसी की मृत्यु के बाद पढ़ा जाने वाला ग्रंथ मानते हैं. लेकिन इसके साथ ही गरुड़ पुराण में जीवन के उत्थान से जुड़ी कई बातें बताई गई हैं.

दरअसल इस पुराण के नीतिसार खंड में कई नीति-नियम के बारे में बताया गया है, जो हमारे दैनिक जीवन से जुड़े होते हैं. इसमें बताया गया है कि, सुबह-सुबह कुछ कामों के साथ दिन की शुरुआत करने से जीवन बेहतर होता है और धन-संबंधी समस्त पेरशानियां दूर होती हैं. आइये जानते हैं इन कामों के बारे में.

  • स्नान: सभी लोगों को नियमित रूप से स्नान करना चाहिए. जिस तरह प्रतिदिन भोजन-पानी जरूरी है, उसी तरह स्नान करना भी जरूरी है. गरुड़ पुराण और अन्य शास्त्रों में शरीर को स्वस्थ रखने के बारे में बताया गया है. इसके अनुसार तन और मन की शुद्धता के लिए स्नान बहुत जरूरी है. इससे न सिर्फ रोग-दोष दूर रहते हैं. बल्कि शरीर से नकारात्मक ऊर्जा भी दूर रहती है. प्रतिदिन स्नान करने से व्यक्ति का कार्य में मन लगता है और कार्य में सफलता भी मिलती है.
  • दान: गरुड़ पुराण में दान के महत्व के बारे में भी बताया गया है. इसके अनुसार, दान करने का पुण्य फल जीवन में तो मिलता है. इसके साथ ही मृत्यु के बाद भी ये पुण्य कर्म आपके साथ जाते हैं. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि, दान दिखावे के लिए नहीं बल्कि जरूरतमंदों की मदद की नीयत से और अपने सामर्थ्यनुसार ही करें. गरुड़ पुराण में ऐसा कहा गया है कि, व्यक्ति को सुबह–सुबह अपने हाथों से कुछ न कुछ चीजों का दान जरूर करना चाहिए. इससे घर-परिवार में अन्न-धन की कमी नहीं होती.
  • जप-तप: नियमित रूप से स्नान के बाद जप-तप या ध्यान जरूर करें. खासकर सुबह-सुबह ये काम करने से बहुत लाभ मिलता है. मान्यता है कि, सुबह के सम मंत्रोच्चारण या जाप करने से बड़े से बड़ा व्यवधान भी टल जाता है.
  • देवपूजन: रोज सुबह भगवान की पूजा करें. यदि आप पूर्ण विधि-विधान से पूजा नहीं भी करते तो कम से कम धूप-दीप अवश्य जलाएं. इससे भगवान की कृपा मिलती है और घर पर सुख-समृद्धि का वास होता है.

ये भी पढ़ें: Garuda Purana: मान-सम्मान पर असर डालते हैं ये काम, इन्हें किया तो पीना पड़ सकता है अपमान का घूंट

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Vishnu Sahasranama: विष्णु सहस्रनाम का पाठ क्यों है इतना प्रभावशाली? जानें इसके अद्भुत लाभ
विष्णु सहस्रनाम का पाठ क्यों है इतना प्रभावशाली? जानें इसके अद्भुत लाभ
Aaj ka Meen Rashifal 10 July 2026: व्यापार में रिकॉर्डतोड़ सफलता के योग, नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, बढ़ेगा मान-सम्मान
व्यापार में रिकॉर्डतोड़ सफलता के योग, नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, बढ़ेगा मान-सम्मान
Aaj ka Kumbh Rashifal 10 July 2026: व्यापार में मिलेगा जबरदस्त लाभ, करियर में आएगा बड़ा अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी खुशियां
व्यापार में मिलेगा जबरदस्त लाभ, करियर में आएगा बड़ा अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी खुशियां

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget