एक्सप्लोरर

Ganesh Chaturthi 2022 Date: पत्थर चौथ कब है? गणेश जी से इसका क्या हैं संबंध, जानना चाहते हैं तो यहां करें क्लिक

Ganesh Chaturthi 2022 Date: भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी तिथि को गणेश जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. गणेश चतुर्थी को कलंक चतुर्थी और पत्थर चौथ भी कहते हैं.

Ganesh Chaturthi 2022, Patthar Chauth: धार्मिक मान्यता है कि भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी तिथि यानी गणेश चतुर्थी को चंद्र दर्शन नहीं करना चाहिए, नहीं तो कलंक लगता है. यदि भूलवश गणेश चतुर्थी के दिन चांद दर्शन कर लिया तो व्यक्ति के ऊपर झूठा कलंक लगने की मान्यता है. उसे पाप लगता है और झूठे आरोप झेलने पड़ते हैं. धार्मिक मान्यता है कि इस कलंक से बचने के लिए दूसरे के छत पर 5 पत्थर फेंकना चाहिए. आइये जानें इस दिन को क्यों कहा जाता है पत्थर चौथ और कलंक चतुर्थी?

गणेश चतुर्थी को क्यों कहते हैं पत्थर चौथ या कलंक चतुर्थी

पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार गणेश प्रेम पूर्वक अपनी पसंदीदा मिठाई खा रहे थे. उधर से गुजर रहे चंद्रदेव भगवान गणेश के पेट और हाथी के सूंड जैसा मुख देखकर हंस पड़े और अपनी सुंदरता पर घमंड करते हुए उनका उपहास भी किया. इससे नाराज होकर गणेश जी ने चंद्रदेव को उनके स्वरूप खोने और सभी कलाएं नष्ट होने का श्राप दे दिया और यह भी कहा कि जो भी तुम्हारे दर्शन करेगा, उसे कलंकित होना पड़ेगा. तब चंद्र देव अपनी गलती का एहसास करते हुए भगवान गणेश की विधिवत पूजा की और तप किया. साथ ही अपनी भूल के लिए क्षमा याचना भी की.

उनकी पूजा से प्रसन्न होकर भगवान गणेश ने चंद्रदेव को एक वरदान मांगने को कहा. तब चंद्रदेव ने श्राप निष्फल होने का वरदान मांगा. इस पर गणेश भगवान ने दिया श्राप वापस न लेते हुए उसे सीमित कर दिया तथा चंद्र दर्शन से कलंकित होने का श्राप सिर्फ इस चतुर्थी के दिन ही मान्य होने का वरदान दिया. यह घटना जिस दिन घटित हुई थी. उस दिन भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि थी.

उपाय

जो इस दिन भूलकर चंद्रमा का दर्शन कर लेता है. उसे 5 पत्थर किसी दूसरे की छत पर फेंकने होंगे. मान्यता है कि ऐसा करने से इसका यह दोष समाप्त हो जाता है.  

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj ka Dhanu Rashifal 13 July 2026: व्यापार में मिलेगा बड़ा मुनाफा, नौकरी में आएगा शानदार अवसर, प्रेम जीवन होगा मजबूत
व्यापार में मिलेगा बड़ा मुनाफा, नौकरी में आएगा शानदार अवसर, प्रेम जीवन होगा मजबूत
Aaj ka Vrishchik Rashifal 13 July 2026: व्यापार और नौकरी में बरतें सावधानी, गलत फैसले बढ़ा सकते हैं नुकसान
व्यापार और नौकरी में बरतें सावधानी, गलत फैसले बढ़ा सकते हैं नुकसान
Aaj ka Tula Rashifal 13 July 2026: व्यापार में बनेगी बड़ी रणनीति, नौकरी में मिलेगा सम्मान, परिवार में आएंगी खुशियां
व्यापार में बनेगी बड़ी रणनीति, नौकरी में मिलेगा सम्मान, परिवार में आएंगी खुशियां
Aaj ka Kanya Rashifal 13 July 2026: करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, नौकरी में बढ़ेगा प्रभाव, परिवार में आएंगी खुशियां
करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, नौकरी में बढ़ेगा प्रभाव, परिवार में आएंगी खुशियां

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget