एक्सप्लोरर

ग्रहों के लाभ चाहते हैं तो रखें अन्न की पवित्रता, अन्न का संबंध सभी ग्रहों से है

जैसा खाए अन्न, वैसा होए मन. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अपने और अपने बच्चों को अपनी मेहनत की कमाई से ही भोजन कराना चाहिए क्योंकि जैसा अन्न होगा वैसा ही मन बनेगा. गलत तरीकों से की गई कमाई के साथ गलत वृत्तियां भी आती हैं जिसे खा कर आपका परिवार गलत संगतों में पड़ सकता है.

ज्योतिष में अन्न का विशेष महत्व बताया गया है. अन्न की पवित्रता पर शास्त्रों में विस्तार से लिखा गया है. अन्न का संबंध सभी ग्रहों से सीधा है. दलहन, तिलहन, फल, सब्जी और अन्न सभी ग्रहों से अपने रंग गुण और प्रभाव के जुड़े हुए हैं. अन्न की पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए. एक बार द्वापर युग में एक साधु का गंगा, समुद्र और बादल से पाप पर संवाद हुआ. इस संवाद कथा से स्पष्ट हुआ कि जो जैसा अन्न खाता है उसका मन वैसा ही हो जाता है.

एक बार एक ऋषि के मन में यह विचार आया कि सभी लोग अपना पाप गंगा जी में धो डालते हैं इससे लगातार गंगा जी में मनुष्यों के पाप धोने के कारण खुद गंगा जी भी पापी हो गई होंगी. तब ऋषि ने गंगा जी से पूछा मइया आप तो पापी हो गई होंगी, क्योंकि हजारों वर्षों से आपमें मनुष्य अपने पापों को धो रहा है. गंगा जी ने कहा वत्स मैं कहाँ से पापी होऊंगी. मैं तो मनुष्यों के पाप को ले जा कर समुद्र में अर्पण कर देती हँ और स्वयं पवित्र हो जाती हूँ, मुझे मनुष्यों का पाप नहीं लगता है.

तब ऋषि समुद्र के पास गए कहा, समुद्र आप पापी हुए क्योंकि गंगा जी में मनुष्य हजारों वर्षों से पाप धोते आ रहा है और गंगाजी हजारों वर्षोंं से लगातार आपमें उनके पापों को उलीचते आ रही हैं तो आप पापी हो गए होंगें. समुद्र ने कहा ऋषिवर मैं भी पापी नहीं होता क्योंकि जो पाप गंगा जी मुझमें उड़ेल देती हैं. मैं उसे वाष्प बना कर बादलों को दे देता हूँ. इस तरह मेरे पास भी कोई पाप नहीं बचता है. मैं भी निर्मल हो जाता हूँ. ऋषि फिर बादलों के पास पहुँचे. बोले बादल तब तो पक्का आप पापी हो गए होंगे क्योंकि गंगा मइया में मनुष्य हजारों वर्षों से लगातार पाप धो रहा है उसे गंगा मइया समुद्र में उड़ेल देती हैं. समुद्र उस पाप को वाष्प में बदलकर आपको दे देता है. इससे आप जरूर पापी हो चुके होंगे. बादल हँस पड़ा, ऋषिवर मैं भी पापी नहीं होता हूं क्योंकि समुद्र के द्वारा मुझे दिया गया पाप मैं वापस धरती पर पानी के रूप में बरसा देता हूँ. वास्तव में पाप मनुष्य की भावनाओं और मनोवृत्ति के आधार पर पाप अन्न के साथ में उपजता है और उसे मनुष्य ग्रहण करता है इससे उसे फिर से पाप लग जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 18 अक्टूबर 2026: वृषभ को पदोन्नति का तोहफा, धनु के प्रॉपर्टी व नई गाड़ी खरीदने के योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 18 अक्टूबर 2026: वृषभ को पदोन्नति का तोहफा, धनु के प्रॉपर्टी व नई गाड़ी खरीदने के योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
CJP Protest: दीपके जेल में, फिर भी CP में जुटी भीड़, क्या 18 अक्टूबर से शनि लेगा आंदोलन की असली परीक्षा?
CJP Protest: दीपके की गिरफ्तारी से दबेगा आंदोलन या बढ़ेगा समर्थन? कुंडली में शनि के संकेत
Kal Ka Rashifal 18 October 2026: रविवार को बन रहा है सुकर्मा योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन
Kal Ka Rashifal 18 October 2026: रविवार को बन रहा है सुकर्मा योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन; पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल

वीडियोज

रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget