एक्सप्लोरर

Horoscope February 2024: मेष से लेकर कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा महीना, जानें अपना मासिक राशिफल, शुभ-अशुभ तिथियां और उपाय

February Rashifal 2024: फरवरी 2024 का महीना मेष से कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है. आइये जानते हैं ज्योतिष से मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि का मासिक राशिफल (Monthly Horoscope).

February Masik Rashifal 2024: फरवरी महीने की शुरुआत हो चुकी है. इस महीने कई ग्रह-नक्षत्रों की चाल में बदलाव होंगे, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा. आइये ज्योतिषाचार्य से जानते हैं फरवरी का महीना मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि वाले लोगों के लिए कैसा रहने वाला है. मासिक राशिफल के साथ जानिए इस माह कौन सी तिथि आपके लिए शुभ या अशुभ है और समस्याओं से बचने के लिए राशि अनुसार आपको क्या उपाय करने चाहिए. जानिए फरवरी का मासिक राशिफल (February Monthly Horoscope)-

मेष राशि (Aries February Monthly Horoscope 2024)

महीना - मेष राशि वालों के लिए फरवरी का महीना उन्नति दायक रहेगा. पर्याप्त लाभ मिलता रहेगा तथा सुखों के प्रति होगी.
धन- धन को लेकर फरवरी महीना अच्छी परिस्थितियों में रहेगा. धन लाभ के योग बने हैं. किसी न किसी माध्यम से धन आता रहेगा.
जॉब तथा व्यवसाय- जॉब तथा व्यवसाय में भी परिस्थितियों अच्छी रहेगी. अपने बुद्धि के बल पर अपने जॉब में स्थान को ऊंचा बनाए रखने में सफलताएं मिलेंगी तथा व्यवसाय करने वाले जातकों को महीने के उत्तरार्ध भाग में सफलता मिलना शुरू होगी.
जीवन साथी- जीवनसाथी को लेकर यह महीना लाभदायक है. इसमें जीवनसाथी यदि जॉब के लिए प्रयास कर रहे हो तो उन्हें अच्छी जॉब मिल सकती है तथा जीवनसाथी की प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी होगी.
भाग्य- भाग्य उत्तम रहेगा तथा धार्मिक कार्यों में भी रुचि रहेगी, बिगड़े कार्यों में सफलताएं मिलती रहेगी.
शिक्षा तथा सन्तान- संतान को लेकर भी महीना अच्छा है. संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलते रहेंगे तथा शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए महीने का उत्तरार्ध भाग बहुत शुभ रहने वाला है.

अशुभ तिथियां - 4,5,6,13,14,21,22
उपाय - संकट मोचन हनुमानाष्टक का पाठ करें।

वृषभ राशि (Taurus February Monthly Horoscope 2024)

महीना - वृषभ राशि वालों के लिए फरवरी का महीना संघर्ष कार्य परिस्थितियों वाला रहेगा. छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी बड़ा संघर्ष करना पड़ेगा.
धन- धन की स्थितियां कुछ ऊंची नीची रहेगी. महीने का शुरुआती पक्ष धन को लेकर संघर्ष कार्य रहेगा तथा 10 तारीख के बाद से धन को लेकर समस्याएं सुलझना शुरू होगी.
जॉब तथा व्यवसाय- जॉब तथा व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए भी समय कुछ संघर्ष कार्य ही रहेगा. महीने का उत्तरार्ध भाग जॉब तथा अपने व्यवसाय में उन्नति की तरफ ले जाने वाला होगा.
जीवन साथी- जीवनसाथी के साथ भी इस महीने के शुरुआती पक्ष में संघर्ष रहेगा तथा 15 तारीख के बाद हालात सुधरेंगे, जितना हो सके शुरुआती पक्ष को शांतिपूर्वक निकलने का प्रयास करें.
भाग्य- भाग्य अच्छा रहेगा 20 तारीख के बाद से भाग्य में प्रबलता आना शुरू होगी.
शिक्षा तथा सन्तान- संतान को लेकर यह महीना अच्छा है तथा शिक्षा को लेकर भी महीने के उत्तरार्द्ध भाग में लाभ मिलना शुरू होगा.

अशुभ तिथियां- 7,8,15,16,24,25
उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें. 

मिथुन राशि (Gemini February Monthly Horoscope 2024)

महीना - मिथुन राशि वालों के लिए चल रही दिक्कतें सुधर जाएगी तथा यह महीना भाग्यशाली रहेगा. धार्मिक उत्सवों में भाग लेने के अवसर बार-बार मिलते रहेंगे. इस अवसर का लाभ उठाएं. वाहन लेने की योजना हो तो वाहन भी ले सकते हैं.
धन- धन की स्थिति सामान्य रहेगी. संतान पर धन खर्च करेंगे तथा शिक्षा पर धन खर्च करना भी लाभ देगा.
जॉब तथा व्यवसाय- जॉब तथा व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए उन्नति के अवसर बनेंगे तथा कार्य में चल रही अड़चनें भी समाप्त होगी. लेकिन 11 तारीख के बाद से अड़चनें दोबारा आना शुरू हो सकती हैं तथा धन के लिए अच्छी नहीं होगी.
जीवन साथी- जीवनसाथी को लेकर गृहस्थ जीवन में परिस्थितियों अच्छी रहेगी. खुशनुमा माहौल बनेगा तथा आपसी तालमेल में भी वृद्धि होगी.
भाग्य- भाग्य प्रबल रहने वाला है तथा तीर्थ यात्राओं के अवसर भी मिल सकते हैं.
शिक्षा तथा सन्तान- शिक्षा और संतान को लेकर महीना अच्छा रहने वाला है. संतान के माध्यम से धन प्राप्ति हो सकती है तथा शिक्षा के क्षेत्र में भी जो लोग इकोनॉमिक्स चार्टर एकाउंटेंट आदि जैसी पढ़ाई कर रहे हो उन्हें विशेष लाभ प्राप्ति के योग है.

अशुभ तिथियां - 9,10,17,18,26,27

कर्क राशि (Cancer February Monthly Horoscope 2024)

महीना - कर्क राशि वालों के लिए महीना मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा. इसमें संघर्ष अधिक करना पड़ेगा तथा कड़ी मेहनत के बाद ही कुछ अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे.
धन- धन की परिस्थितियों सामान्य रहेगी. महीने का उत्तरार्ध भाग धन की दृष्टि से कुछ कमजोर प्रतीत होता है, उस समय धन बढ़ाने के सारे रास्ते मजबूत रखें.
जॉब तथा व्यवसाय- जॉब तथा व्यवसाय में परिस्थितियों अच्छी रहेगी. 8 तारीख के बाद उन्नति के अवसर मिलेंगे तथा जिनके व्यवसाय लंबे समय से रुका पड़ा है उन्हें भी व्यवसाय में वृद्धि की आशा है. जॉब करने वाले जातकों के लिए भी प्रशंसा प्राप्ति के योग हैं.
जीवन साथी- जीवनसाथी को लेकर संबंधों में कुछ कमजोर रह सकता है, इसलिए जितना हो सके गृहस्थ जीवन में हालातों को न बिगड़ने दे तथा गलतफहमियां आदि ना पालें.
भाग्य- भाग्य भी धोखा दे सकता है, इसलिए इस महीने भाग्य के भरोसे ना ही रहें, जितना हो सके अपनी मेहनत पर विश्वास रखें. मेहनत से ही सफलता के मार्ग मिलेंगे. किसी के भरोसे ना रहें, आपको धोखा मिल सकता है.
शिक्षा तथा सन्तान- शिक्षा तथा संतान को लेकर कुछ परेशानी के योग हैं. संतान को लेकर महीने का शुरुआती पक्ष परेशानी वाला रह सकता है. संतान से झगड़ा अथवा मनमुटाव हो सकते हैं. शिक्षा के क्षेत्र में भी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, अध्यापकों के साथ विवाद से बचें.

अशुभ तिथियां - 11,12,19,20,28,29

सिंह राशि ( Leo February Monthly Horoscope 2024)

महीना - सिंह राशि वालों के लिए यह महीना स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा नहीं है. शुरुआती पक्ष में स्वास्थ्य को लेकर गंभीर समस्या हो सकती हैं. शत्रु द्वारा परेशान किया जा सकते हैं तथा अस्पताल में चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. कुछ लोगों को कानूनी विवाद का सामना भी करना पड़ सकता है.
धन- धन को लेकर समस्याएं सुलझ जाएगी. लंबे समय से धन हानियां झेल रहे थे तो उनमें सुधार आ जाएगा.
जॉब तथा व्यवसाय- जॉब तथा व्यवसाय को लेकर मिलाजुला समय रह सकता है. महीने का उत्तरार्ध भाग जॉब करने वाले के लिए अच्छा लेकिन व्यवसाय करने वालों के लिए थोड़ा परेशानी वाला रहेगा.
जीवन साथी- जीवनसाथी को लेकर परिस्थितियों सामान्यतः ठीक-ठाक कह सकते हैं ना कुछ विशेष हानि है ना तो कुछ विशेष लाभ है.
भाग्य- भाग्य साथ देने वाला है बिगड़े कामों को सुधारने में ईश्वर यह सहायता मिलेगी और ज्ञान से भी बहुत लाभ मिलेगा, इसलिए धार्मिक पुस्तकों की स्टडी जरूर करें.
शिक्षा तथा सन्तान- संता को लेकर समय बहुत अच्छा है तथा शिक्षा में भी उत्तम ज्ञान प्राप्ति के योग हैं.

अशुभ तिथियां - 5,6,13,14,22,23
उपाय - आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ

कन्या राशि ( Virgo February Monthly Horoscope 2024)

महीना - कन्या राशि वालों के लिए यह महीना अच्छा रहने वाला है. विदेश में कार्य कर रहे जातकों को लाभ प्राप्ति के योग हैं जो लोग भूमि प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं वह पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं.
धन- कन्या राशि वालों के लिए धन की स्थिति शानदार रहेगी. वाहन, प्रॉपर्टी में पैसा लगाने से लाभ मिलेगा तथा अन्य दूसरे मार्गो से भी धन लाभ प्राप्ति के योग बने हैं.
जॉब तथा व्यवसाय- जॉब करने वाले जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा. उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी तथा उनके कार्यों को विशेष तरीके से उपयोगी समझा जाएगा. व्यवसाय करने वाले जातकों को धन प्राप्ति के अच्छे अवसर मिलेंगे तथा उनके द्वारा सोची गई योजनाएं पूरी होगी.
जीवन साथी- जीवनसाथी को लेकर परिस्थितियों कुछ मनमुटाव वाली हो सकती है. जीवन साथी के साथ आपसी संबंधों को लेकर विचार विमर्श करके मामलों को सुलझाने की कोशिश करें.
भाग्य- भाग्य प्रबल रहने वाला है, खराब समय में अपनी संपत्ति तथा अपने परिवार के लोगों का पर्याप्त लाभ मिलेगा. मुसीबत में परिवार के सदस्यों से विचार विमर्श करें.
शिक्षा तथा सन्तान- शिक्षा तथा संतान को लेकर मिले-जुले प्रभाव वाला समय रहेगा. संतान से कुछ मनमुटाव हो सकता है  तथा शिक्षा में भी कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है.

अशुभ तिथियां - 7,8,15,16,23,24
उपाय - गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें.

ये भी पढ़ें: Horoscope February 2024: तुला से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहेगा महीना, जानें अपना मासिक राशिफल, शुभ-अशुभ तिथियां और उपाय

ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार, हिमाचल प्रदेश निवासी, पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, और मेदिनी ज्योतिष में निषुण हैं. इन्होंने अपने गहन अनुभव और अध्ययन के बल पर हजारों लोगों की कुंडलियों का सफलतापूर्वक विश्लेषण किया है और राजनीति, देश-विदेश, से जुड़े विषयों पर अनेक सटीक भविष्यवाणियां कर ख्याति प्राप्त की है. हाल ही में पाकिस्तान पर संभावित हमले को लेकर इनकी की गई भविष्यवाणी सच साबित हुई, जिससे इनकी प्रामाणिकता और दूरदर्शिता को व्यापक मान्यता मिली. ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार का उद्देश्य केवल भविष्य बताना नहीं, बल्कि लोगों की जीवनशैली को ज्योतिषीय दृष्टिकोण से संतुलित, सकारात्मक और प्रभावशाली बनाना है. ये परंपरागत शास्त्रों की जड़ों से जुड़े रहकर आधुनिक संदर्भों में समाधान प्रस्तुत करते हैं. लेखन, अध्ययन और संगीत के प्रति इनका गहरा रुझान है, जो इन्हें एक संवेदनशील और व्यापक दृष्टिकोण वाला ज्योतिषाचार्य बनाता है. ये निरंतर अपने लेखों, परामर्शों और अध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से जनमानस को जागरूक और सशक्त बना रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो साप्ताहिक राशिफल 22-28 मार्च 2026: इस हफ्ते किस्मत देगी साथ या लेगी परीक्षा? जानिए 12 राशियों का हाल
टैरो साप्ताहिक राशिफल 22-28 मार्च 2026: इस हफ्ते किस्मत देगी साथ या लेगी परीक्षा? जानिए 12 राशियों का हाल
Mangal Shukra Threat: युद्ध को मंगल और तेल-गैस को लगेगी शुक्र की नजर! क्या और गहराएगा संकट?
Mangal Shukra Threat: युद्ध को मंगल और तेल-गैस को लगेगी शुक्र की नजर! क्या और गहराएगा संकट?
Tarot Prediction 25 March 2026: बुधवार को मां कालरात्रि का प्रभाव, इन राशियों की चमकेगी किस्मत या आएगा संकट?
Tarot Prediction 25 March 2026: बुधवार को मां कालरात्रि का प्रभाव, इन राशियों की चमकेगी किस्मत या आएगा संकट?
Kal Ka Rashifal 25 March 2026: नवरात्रि के सप्तम दिन मां कालरात्रि का आशीर्वाद किस राशि के साथ? पढ़ें कल का राशिफल
Kal Ka Rashifal 25 March 2026: नवरात्रि के सप्तम दिन मां कालरात्रि का आशीर्वाद किस राशि के साथ? पढ़ें कल का राशिफल

वीडियोज

Lamborghini Urus SE India review 2026 | Auto Live #urus #lamborghini
Renault Kiger : 10,000 Plus km Ownership Review | Auto Live
Mahindra XEV 9S vs Kia Carens Clavis EV | Best 7 Seater EV? | Comparison | Auto Live
Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Maharashtra: 'आपसे फिर मिलने की चाह...', विधान परिषद से उद्धव ठाकरे की विदाई पर बोले एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र: 'आपसे फिर मिलने की चाह...', विधान परिषद से उद्धव ठाकरे की विदाई पर बोले एकनाथ शिंदे
'धुरंधर 2' के लिए साउथ में सिरदर्द बनीं ये 3 फिल्में, बंपर कमाई से किया बेहाल
'धुरंधर 2' के लिए साउथ में सिरदर्द बनीं ये 3 फिल्में, बंपर कमाई से किया बेहाल
Who is Kal Somani: कौन हैं राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक काल सोमानी? 15000 करोड़ देकर खरीदी RR
कौन हैं राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक काल सोमानी? 15000 करोड़ देकर खरीदी RR
तेल-गैस का इंतजाम, शांति ही समाधान... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच राज्यसभा में बोले प्रधानमंत्री मोदी
तेल-गैस का इंतजाम, शांति ही समाधान... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच राज्यसभा में बोले PM मोदी
10 साल में कैसे डूबी पाकिस्तान की लुटिया? अमेरिकी पत्रकार ने खोल दी पड़ोसी मुल्क की पोल
10 साल में कैसे डूबी पाकिस्तान की लुटिया? अमेरिकी पत्रकार ने खोल दी पड़ोसी मुल्क की पोल
Sanskrit House Names: घर में चाहते हैं सुख-शांति और समृद्धि? चुनें संस्कृत के 10 पवित्र नाम, जो बदल देंगे माहौल
घर में चाहते हैं सुख-शांति और समृद्धि? चुनें संस्कृत के 10 पवित्र नाम, जो बदल देंगे माहौल
बिजली बिल कम करने के आसान तरीके, हर महीने बचेंगे इतने रुपये
बिजली बिल कम करने के आसान तरीके, हर महीने बचेंगे इतने रुपये
Embed widget