एक्सप्लोरर

Dussehra 2023: दशहरे के दिन किया जाता है शस्त्र पूजन, जानें आज रावण दहन का शुभ मुहूर्त

Vijayadashami 2023 : दशहरा के दिन भगवान राम ने रावण का वध कर युद्ध में जीत हासिल की थी. इस बार दशहरे के दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं. जानते हैं रावण दहन का शुभ मुहूर्त.

Dussehra Puja 2023: 24 अक्टूबर को यानी आज दशहरा का त्योहार मनाया जा रहा है. यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है. इसी दिन को भगवान राम ने रावण का वध किया था, जिसे अधर्म पर धर्म की विजय के रूप में मनाया जाता है. इसी दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था. इस दिन देश भर में अलग-अलग जगहों पर रावण दहन किया जाता है. इस दिन शस्त्रों की पूजा भी की जाती है. आज के दिन वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम, सोना, आभूषण नए वस्त्र इत्यादि खरीदना शुभ माना जाता है.  दशहरा सामाजिक एकता, सहयोग, और सौहार्द का प्रतीक माना जाता है.

शस्त्र पूजन का शुभ मुहूर्त

दशहरा के दिन कई जगहों पर शस्त्र पूजा करने का भी विधान है. इस दिन शस्त्र पूजा विजय मुहूर्त में की जाती है. दशहरे के दिन यानी 24 अक्टूबर को शस्त्र पूजा का शुभ समय दोपहर 01:58 मिनट से दोपहर 02:43 मिनट तक रहेगा.

रावण दहन का शुभ मुहूर्त

दशहरा के दिन लंकापति रावण और उसके भाई कुंभकर्ण और पुत्र मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाता है. पुतलों का दहन सही समय में करना शुभ माना जाता है. विजयदशमी के दिन यानी 24 अक्टूबर को पुतलों के दहन का शुभ मुहूर्त सूर्यास्त के समय शाम 06 बजकर 35 मिनट से रात 08 बजकर 30 मिनट के बीच रहेगा. इसके अलावा रावण दहन का एक अन्य मुहूर्त शाम 07 बजकर 19 मिनट से रात 08 बजकर 54 मिनट तक रहेगा.

दशहरा के दिन ये काम करना माना जाता है शुभ

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि दशहरा या विजयादशमी सर्वसिद्धिदायक तिथि मानी जाती है. इसलिए इस दिन हर तरह शुभ कार्य फलकारी माने जाते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दशहरा के दिन बच्चों का अक्षर लेखन, घर या दुकान का निर्माण, गृह प्रवेश, मुंडन, नामकरण, अन्नप्राशन, कर्ण छेदन, यज्ञोपवीत संस्कार और भूमि पूजन जैसे कार्य शुभ माने गए हैं. इस दिन विवाह संस्कार को निषेध माना गया है.

दशहरा की पूजन विधि

दशहरे के दिन सुबह जल्दी उठकर, नहा-धोकर साफ कपड़े पहनें और गेहूं या चूने से दशहरे की प्रतिमा बनाएं. गाय के गोबर से 9 गोले व 2 कटोरियां बनाकर, एक कटोरी में सिक्के और दूसरी कटोरी में रोली, चावल, जौ और फल रखें. इस प्रतिमा पर केले, जौ, गुड़ और मूली अर्पित करें. अगर बहीखातों या शस्त्रों की पूजा कर रहे हैं तो उन पर भी ये सामग्री जरूर अर्पित करें. अपने सामर्थ्य के अनुसार दान-दक्षिणा करें और गरीबों को भोजन कराएं. रावण दहन के बाद शमी वृक्ष की पत्ती परिजनों को देनी चाहिए. अंत में अपने बड़े-बुजुर्गों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लें.

ये भी पढ़ें

वास्तु दोष से बचने के लिए नए घर में प्रवेश के बाद जरूर करें ये काम, हमेशा रहेगी सुख-शांति

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dev Uthan Ekadashi 2026: 4 महीने बाद योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु, तुलसी विवाह पर जरूर करें ये 1 काम; खुलेंगे भाग्य के द्वार
Dev Uthan Ekadashi 2026: 4 महीने बाद योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु, तुलसी विवाह पर जरूर करें ये 1 काम; खुलेंगे भाग्य के द्वार
1 नवंबर की रैली तो शुरुआत है, 16 नवंबर की ग्रह चाल से तय होगा 2029 का असली सियासी मूड
नवंबर 2026 में भारत की राजनीति कैसी रहेगी, क्या मोदी सरकार की बढ़ेगी टेंशन?
Kal Ka Rashifal 23 October 2026: मेष से मीन तक कैसा रहेगा शुक्रवार? जानें नौकरी, व्यापार, सेहत और दांपत्य जीवन का पूरा भाग्यफल
Kal Ka Rashifal 23 October 2026: शुक्रवार को बनेगा बड़ा आर्थिक लाभ का योग, किसे मिलेगी नई जिम्मेदारी और कौन रहे सतर्क? पढ़ें कल का भविष्यफल
Bhadra Kaal Today: आज 2:47 बजे भद्रा खत्म, फिर भी शुभ काम के लिए क्यों करना होगा इंतजार?
आज दोपहर 2:47 बजे भद्रा खत्म, लेकिन तुरंत शुभ काम क्यों नहीं कर सकते? राहुकाल का पेच समझें

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget