एक्सप्लोरर

Dream Interpretation: सपने में गाय दिखना माना जाता है बहुत शुभ, घर में आती हैं ढेरों खुशियां

Cow Dream Interpretation: सपने में गाय देखना एक खास संकेत देता है. गाय दिखना बहुत शुभ माना जाता है. ये इस पर भी निर्भर करता है कि आपको सपने में किस तरह की गाय दिखाई देती है.

Sapne Me Gaay Dekhna: स्वप्नशास्त्र में हर एक सपने की विस्तार से व्याख्या की गई है. इसके अनुसार हर सपने का कोई ना कोई मतलब होता है. स्वप्नशास्त्र के अनुसार  सपने में गाय देखने का भी एक खास अर्थ है. हिन्दू धर्म में गाय को माता का दर्जा प्राप्त है. इसलिए सपने में गाय दिखना भी बहुत शुभ माना जाता है. हालांकि ये बहुत कुछ इस पर भी निर्भर करता है कि सपने में किस तरह की गाय दिखाई देती है. आइए जानते हैं कि सपने में किस तरह की गाय देखने का क्या मतलब है.

सपने में गाय देखने का मतलब

अगर आपको सपने में सफेद गाय दिखाई देती है तो इसका मतलब है कि भविष्य में आपको कई तरह की खुशियां मिलने वाली हैं. आपके परिवार में कुछ अच्छी खबर सुनने को मिलने वाली है. सपने में सफेद गाय दिखना बेहद शुब संकेत माना जाता है. सपने में गाय का बछड़ा देखना भी बहुत अच्छा माना जाता है. यह सपना बताता है कि आने वाले दिनों में आपकी आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत होने वाली है. आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी. यह सपना बताता है कि आपके जीवन से परेशानियां जल्दी ही समाप्त होने वाली हैं.

सपने में गाय को रोटी खिलाना

सपने में गाय को रोटी खिलाना भी बहुत अच्छा माना जाता है. इस तरह का सपना अच्छी सेहत का संकेत देता है. अगर घर का कोई बीमार व्यक्ति गाय को रोटी खिलाने का सपना देखता है तो इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में उसे उस बीमारी से छुटकारा मिलने वाला है. यह सपना बताता है कि आपके स्वास्थ्य में पहले से सुधार आने वाला है. वहीं सपने में खुद को गाय का दूध पीते देखने का मतलब है कि जिस काम में आप बहुत दिनों से लगे थे उसमें आपको सफलता मिलने वाली है.

सपने में गाय का झुण्ड देखना

सपने में गायों का झुण्ड देखना बहुत ही जल्द धनवान बनने का सकंते देता है. यह सपना बताता है कि जल्द ही आपके छोटे-छोटे कई काम पूरे होने वाले हैं. इन सभी कार्यों से आपको लाभ मिलने वाला है. सपने में भूरी गाय देखने का मतलब है कि समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ने वाला है. भूरी गाय धन और समृद्धि को दर्शाती है.

ये भी पढ़ें

वैशाख माह में करें नारियल के टोटके, लक्ष्मी जी की कृपा से आर्थिक तंगी होगी दूर

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज का कन्या राशिफल 18 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से असुरक्षा का अहसास, बिजनेस में मंदी व सेल डाउन, कार्यक्षेत्र में आलोचना से बचें
आज का कन्या राशिफल 18 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से असुरक्षा का अहसास, बिजनेस में मंदी व सेल डाउन, कार्यक्षेत्र में आलोचना से बचें
आज का सिंह राशिफल 18 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से कला व रचना में सफलता, सर्वार्थ सिद्धि योग से पारिवारिक संकट दूर
आज का सिंह राशिफल 18 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से कला व रचना में सफलता, सर्वार्थ सिद्धि योग से पारिवारिक संकट दूर
आज का मिथुन राशिफल 18 अक्टूबर 2026: 7वें चंद्रमा से जिम्मेदार जीवनसाथी का साथ, सुकर्मा व सर्वार्थ सिद्धि योग से कारोबार में शुभ सूचना
आज का मिथुन राशिफल 18 अक्टूबर 2026: 7वें चंद्रमा से जिम्मेदार जीवनसाथी का साथ, सुकर्मा व सर्वार्थ सिद्धि योग से कारोबार में शुभ सूचना
आज का वृषभ राशिफल 18 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से अनहोनी की आशंका, ब्रांडिंग व डिजिटल मार्केटिंग पर ध्यान, प्रॉपर्टी निवेश से बचें
आज का वृषभ राशिफल 18 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से अनहोनी की आशंका, ब्रांडिंग व डिजिटल मार्केटिंग पर ध्यान, प्रॉपर्टी निवेश से बचें

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget