एक्सप्लोरर

Diwali 2023: दिवाली की रात इन चीजों का दिखना माना जाता है बेहद शुभ, माता लक्ष्मी की होती है कृपा

Diwali Rituals: हिंदू धर्म में दिवाली से जुड़ी कई मान्यताएं मानी जाती हैं. इस दिन कुछ चीजों का दिखना बहुत शुभ माना जाता है. आइए जानते हैं कि इस दिन क्या चीज देखने का क्या मतलब होता है.

Diwali Puja 2023: हमारे जीवन में ऐसी बहुत सी घटनाएं घटित होती रहती हैं जिनका कोई ना कोई संकेत जरूर होता है. इसमें कुछ घटनाएं ऐसी होती है जो शुभ संकेत की तरफ इशारा करती हैं. कुछ घटनाएं ऐसी भी होती हैं जो बुरे समय की तरफ संकेत देती हैं. क्या आपको पता है कि दीपावली की रात कुछ चीजों का दिखना भी एक शुभ संकेत माना जाता है. 

घर की छत या बालकनी में कबूतर का गुटर गूं करना अशुभता का संकेत माना जाता है. पर क्या आपको पता है कि धन की देवी महालक्ष्मी भी अपने जिस साधक पर अपनी कृपा बरसाती है, उसे अपने आगमन के कुछ संकेत पहले ही दे देती है. आइए जानते हैं कि दिवाली की रात किन चीजों का दिखना शुभ माना जाता है.

दिवाली पर छिपकली का दिखना

दिवाली की रात को छिपकली दिख जाए तो ये महालक्ष्मी के आगमन का संकेत माना जाता है. छिपकली देखने से साल भर आपको धन संबंधित परेशानियों से मुक्ति मिलेगी और जीवन की हर परेशानी दूर होने लगेगी. छिपकली दिखने से शुभ संदेश प्राप्त होता है.  

उल्लू का दिखना 

महालक्ष्मी का प्रिय वाहन उल्लू है. दिवाली के दिन उल्लू दिखना बहुत शुभ माना जाता है.  अगर आपको दिवाली के दिन या रात में पूर्व दिशा की ओर से उल्लू बोलता हुआ दिखाई दे तो समझ जाएं कि आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है. ये संकेत है कि पूरे साल घर में धन-धान्य की वर्षा होगी. 

छछूंदर का दिखना 

दिवाली की रात में छछूंदर का घर में दिखना बहुत ही शुभ संकेत होता है. ऐसे भी कई घर हैं जहां छछूंदरों ने सबको परेशान करके रखा है. लेकिन, ये भी मान्यता है कि अगर आपको दिवाली वाले दिन छछूंदर दिख जाए तो आपको धन लाभ होगा और आप पर मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि  रहेगी.

गाय का दिखना

हिंदू धर्म में गाय को मां के समान माना जाता है और उनकी पूजा भी की जाती है लेकिन क्या आपने कभी केसरिया रंग की गाय देखी है. शायद आप नहीं जानते होंगे कि शकुन शास्त्र में केसरिया गाय देवत्व का प्रतीक मानी गई हैं और अगर दिवाली पर इनके दर्शन हो जाएं तो यह समृद्धि का संकेत लेकर आता है.

पैसे मिलना

अगर आपको दिपावली के दिन रोड पर गिरे हुए पैसे मिल जाएं तो आप उन्हें तुरंत उठा लें और लक्ष्मी पूजा पर दूसरे चांदी के सिक्कों के साथ-साथ उनकी भी पूजा करें और अगले दिन उस पैसे को अपनी तिजोरी में रख दें. इससे महालक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी.

ये भी पढ़ें

दिवाली की रात से चमकेगा इन राशियों का भाग्य,मां लक्ष्मी कराएंगी लाभ ही लाभ

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Budh Gochar 2026: आज शाम 7:31 बजे बदलेगी बुध की चाल, 17 दिन न करें ये गलती
आज शाम 7:31 बजे बदलेगी बुध की चाल, 17 दिन न करें ये गलती
सूर्य का सिंह में महागोचर: अशुभ प्रभाव से बचने के लिए रोज करें ये 3 आसान काम, ज्योतिषाचार्य से जानें सही विधि
17 सितंबर तक सिंह राशि में रहेंगे सूर्य देव, जानें किन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान, पढ़ें मेष से मीन तक पूरा राशिफल
Aaj Ka Rashifal 22 August 2026: 2:50 बजे एक साथ बदलेगा नक्षत्र और चंद्र राशि, किस पर क्या असर?
22 अगस्त राशिफल: 2:50 बजे एक साथ बदलेगा नक्षत्र और चंद्र राशि, किस पर क्या असर?
Kumbh Rashifal 22 August 2026: 11वें चंद्रमा व विष्कुम्भ योग से कुंभ राशि वाले प्रॉफिट पर करें फोकस, करियर में बनेगा मजबूत भविष्य
Kumbh Rashifal 22 August 2026: 11वें चंद्रमा व विष्कुम्भ योग से कुंभ राशि वाले प्रॉफिट पर करें फोकस, करियर में बनेगा मजबूत भविष्य

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget