एक्सप्लोरर

Dhanu Rashifal May 2024: धनु राशि वाले शादीशुदा लोगों के लिए बढ़िया है माह, पढ़िए मई का पूरा मासिक राशिफल

Sagittarius Monthly Horoscope 2024: धनु राशि के लिए मई 2024 का महीना शिक्षा, परिवार, करियर, वैवाहिक जीवन और सेहत को लेकर कैसा रहने वाला है. जानें ज्योतिष से धनु का मासिक राशिफल (Masik Rashifal)

Dhanu Rashifal May 2024: धनु राशि वालों के लिए मई 2024 का महीना अच्छा रहेगा है. व्यवसाय में उन्नति के योग बनेंगे और तरक्की मिलेगी. वहीं कर्मचारियों के लिए कभी खुशी कभी गम जैसा रह सकता है महीना. विवाहितों के लिए मई का महीना बढ़िया रहेगा. यात्रा के दौरान सावधानी रखें. आइए जानते हैं धनु राशि वालों के नौकरी, शिक्षा, यात्रा, सेहत और परिवार के मामले में कैसा रहेगा मई का महीना.

धनु राशि मार्च 2024 मासिक राशिफल (Sagittarius May 2024 Rashifal)

व्यापार और धन (Business and Wealth Horoscope): 09 मई तक चतुर्थ भाव में बुध-राहु का जड़त्व दोष रहेगा जिससे बिजनसमैन बिना सोचे-समझे निवेश करने से बचें. यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है.गुरु की नौवीं दृष्टि द्वितीय भाव पर होने से बिजनसमैन को बिजनस में तरक्की मिल सकती है. इस दौरान कोई गुप्त संपत्ति आपको प्राप्त हो सकती है.
 
10 से 18 मई तक पंचम भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा जिससे आईटी और मीडिया सेक्टर से जुड़े लोग नए प्रोजेक्ट र्स्टाट कर सकते हैं. मंगल की चौथी दृष्टि सप्तम भाव पर होने से बिजनस में उन्नति के योग बनेंगे. व्यापारियों को उतार-चढ़ाव का भी सामना करना पड़ सकता है. 
 
 
नौकरी-पेशा (Job and Career Horoscope): चतुर्थ भाव में मंगल-राहु का अंगारक दोष रहेगा जिससे ऑफिस में गुप्त शत्रु साजिश रच सकते हैं, जिससे आपको मानसिक तनाव हो सकता है, लेकिन वे आपको हानि नहीं पहुंचा पाएंगे. 13 मई तक सूर्य का षष्ठ भाव से 2-12 का सम्बध रहने से मई माह कर्मचारियों के लिए कभी खुशी कभी गम जैसा रहने वाला है.
 
मंगल की सातवीं दृष्टि दशम भाव पर होने से करियर में कई बार उतार-चढ़ाव आएंगे. शनि-केतु का षडाष्टक दोष रहने से ऑफिस में आप छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें, अन्यथा आपके लिए कोई नई मुश्किल पैदा हो सकती है. ऑफिस में किसी बड़े प्रॉजेक्ट्स के कागजात संभालकर रखें , उसके गुम होने की आशंका है.
 
पारिवारिक और प्रेम जीवन (Family and Love Life Horoscope): मंगल की चौथी दृष्टि सप्तम भाव पर होने से जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं. इसलिए न केवल उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें बल्कि उनके साथ उचित व्यवहार भी करें. 18 मई तक शुक्र का सप्तम भाव से 3-11 का सम्बध रहेगा जिससे आप एक-दूसरे के दिल से सराहना करेंगे और यही समय आपके रिश्ते को ऊंचाई पर ले जाएगा.
 
अगर आप शादीशुदा हैं तो यह महीना बहुत अच्छा रहेगा. 19़ मई से षष्ठ भाव में गुरु-शुक्र का शंख योग रहेगा जिससे अपनी ओर से आप अपने सभी परिवारजनों को सारे सुख देने की पुरजोर कोशिश करेंगे.
 
स्टूडेंट्स और शिक्षार्थी (Students and Learners Horoscope):  शनि की तीसरी दृष्टि पंचम भाव पर होने से परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे विद्यार्थी को मनचाही सफलता मिल सकती है. गुरु का पंचम भाव सें 2-12 का सम्बध रहेगा जिससे स्टूडेंट्स का स्टडी से मन भटक सकता है.

10 से 18 मई तक पंचम भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा जिससे स्टूडेंट्स और लनर्स को अपने सपनों को साकार करने के लिए अत्यधिक प्रयास और परिश्रम की आवश्यकता रहेगी. इस माह आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अधिक लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे.
 
स्वास्थ्य और यात्रा (Health & Travel Horoscope): केतु की नौवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से सेहत में हड्डी से जुड़े रोग या चोट लगने की आशंका रहेगी. राहु की पाचवीं दृष्टि अष्टम भाव पर होने से यात्रा में आपको किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सावधानी रखें. सेहत की दृष्टि से आपको इस महीने थोड़ा सावधान रहना होगा.
 
धनु राशि वालों के लिए उपाय (Sagittarius  Rashi May 2024 Upay) 
 
10 मई श्री अक्षय तृतीया पर- श्रीरामचरितमानस के अरण्य काण्ड का पाठ करें. चने की दाल और धार्मिक किताबें दान करें और सोने के आभूषण खरीदें.
 

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj ka Meen Rashifal 11 April 2026: ग्यारहवें भाव का चन्द्रमा कराएगा बंपर धन लाभ, रुके हुए पेमेंट मिलने से चमकेगा बिजनेस
मीन राशिफल 11 अप्रैल 2026 ग्यारहवें भाव का चन्द्रमा कराएगा बंपर धन लाभ, रुके हुए पेमेंट मिलने से चमकेगा बिजनेस
Aaj ka Kumbh Rashifal 11 April 2026: द्वादश चंद्रमा बढ़ाएगा फालतू के खर्चे, निवेश और टैक्स ऑडिट को लेकर रहें बेहद सतर्क
कुंभ राशिफल 11 अप्रैल 2026 द्वादश चंद्रमा बढ़ाएगा फालतू के खर्चे, निवेश और टैक्स ऑडिट को लेकर रहें बेहद सतर्क
Aaj ka Makar Rashifal 11 April 2026: अपनी ही राशि में चन्द्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग, स्टार्टअप बिजनेस में मचेगी धूम
मकर राशिफल 11 अप्रैल 2026 अपनी ही राशि में चन्द्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग, स्टार्टअप बिजनेस में मचेगी धूम
Aaj ka Dhanu Rashifal 11 April 2026: सर्वार्थ सिद्धि योग से सुलझेंगे पैतृक संपत्ति के मामले, बिजनेस में लॉन्ग टर्म प्रॉफिट के योग
धनु राशिफल 11 अप्रैल 2026 सर्वार्थ सिद्धि योग से सुलझेंगे पैतृक संपत्ति के मामले, बिजनेस में लॉन्ग टर्म प्रॉफिट के योग

वीडियोज

'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !
बर्गर के अंदर निकला जिंदा कॉकरोच, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश!
Islamabad Meeting से पहले बढ़ा तनाव, क्या निकलेगा कोई हल?
शांतिपथ पर लेबनान वाला 'डायवर्जन'
Voter List में Mamata Banerjee या EC का 'खेला'?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War LIVE: पाकिस्तान पीएम शहबाज बोले- 'करो या मरो का वक्त', यूएस-ईरान वार्ता पर जताई उम्मीदें
LIVE: पाकिस्तान पीएम शहबाज बोले- 'करो या मरो का वक्त', यूएस-ईरान वार्ता पर जताई उम्मीदें
US Iran Peace Talk: इस्लामाबाद में चप्पे-चप्पे पर पहरा, ‘मिशन इम्पॉसिबल’ पर US-ईरान की वार्ता, पाक की अब असली अग्नि परीक्षा
इस्लामाबाद में चप्पे-चप्पे पर पहरा, ‘मिशन इम्पॉसिबल’ पर US-ईरान की वार्ता, पाक की अब असली अग्नि परीक्षा
हुमायूं कबीर-AIMIM गठबंधन टूटने पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'अब साबित हो गया है कि...'
हुमायूं कबीर-AIMIM गठबंधन टूटने पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'अब साबित हो गया है कि...'
'हम नए थे और...', अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा का उठाया फायदा? लारा दत्ता ने खोला राज
'हम नए थे और...', अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा का उठाया फायदा? लारा दत्ता ने खोला राज
RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, राजस्थान ने बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, राजस्थान ने बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
Fatty Liver Disease: क्या बिना शराब पिए डैमेज हो सकता है लिवर, जानें आपकी रोजाना की कौन-सी गलतियां पड़ रहीं भारी?
क्या बिना शराब पिए डैमेज हो सकता है लिवर, जानें आपकी रोजाना की कौन-सी गलतियां पड़ रहीं भारी?
भारत में आई Mercedes की खास लग्जरी कार, सिर्फ लिमिटेड लोगों को मिलेगा खरीदने का मौका
भारत में आई Mercedes की खास लग्जरी कार, सिर्फ लिमिटेड लोगों को मिलेगा खरीदने का मौका
Embed widget