एक्सप्लोरर

Vrishchik Rashifal May 2024: वृश्चिक राशि वाले सोच-समझकर करें पैसा का खर्च, पढ़िए मई महीने का पूरा मासिक राशिफल

Scorpio Monthly Horoscope 2024: वृश्चिक राशि (Tula) वालों के लिए मई 2024 का महीना बिजनेस, परिवार, सेहत, शिक्षा, करियर, प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा.जानें ज्योतिष से वृश्चिक का मासिक राशिफल.

Vrishchik Rashifal April 2024: वृश्चिक राशि वालों के लिए मई 2024 का महीना अच्छा रहेगा. इस महीने खर्च में बढ़ोतरी होगी. भौतिक सुख-सुविधा में अधिक व्यय होगा. इस महीने की गई यात्रा से सफलता मिलेगी. आइए विख्यात ज्योतिष (Astrologer) से जानते हैं वृश्चिक राशि वालों के नौकरी, बिजेनस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा मई का महीना.

वृश्चिक राशि मई 2024 मासिक राशिफल (Scorpio May  2024 Horoscope)

व्यापार और धन (Business and Wealth Horoscope): गुरु की पाचवीं दृष्टि एकादश भाव पर होने से बिजनस में बड़ी मात्रा में धन का सृजन होगा. हालांकि आपके खर्चे भी जारी रहेंगे. 09 मई तक पंचम भाव में बुध-राहु का जड़त्व दोष रहेगा, जिससे जो बिजनसमैन राजनीति से जुड़े है उन्हें अपने विरोधियों से बेहद सावधान रहने की जरूरत रहेगी, अन्यथा जीती हुई बाजी भी आप हार सकते हैं.
 
राहु की सातवीं दृष्टि एकादश भाव पर होने से आपकी कमाई में कमी रहेगी और खर्चे बढ़ जाएंगे. ऐसे में आपको थोड़ा ज्यादा ध्यान देना होगा और खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा.19 मई से शुक्र सप्तम भाव में स्वगृही होकर मालव्य योग और शंख योग बनाएंगे जिससे महीने का दूसरा भाग शेयर बाजार में निवेश के लिए अधिक अनुकूल रहेगा.
 
 नौकरी-पेशा (Job and Career Horoscope): षष्ठ भाव के देव मंगल पंचम भाव में राहु के साथ अंगारक दोष बनाएंगे जिससे कर्मचारियों को महीने की शुरुआत में संतुष्टि नहीं मिलेगी. शनि की तीसरी व सातवीं दृष्टि षष्ठ भाव व दशम भाव पर होने से ऑफिस हो पर्सनल लाइफ छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करते हुए आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान देना होगा.
 
13 मई तक सूर्य षष्ठ भाव में उच्च के होकर दशम भाव से नवम-पंचम राजयोग बनाएंगे जिससे सरकारी कर्मचारियों को सरकार से लाभ मिलना संभव है. मंगल का दशम भाव से षडाष्टक दोष रहेगा जिससे आपको कार्यक्षेत्र में आने वाली बाधाओं को स्वीकार करना होगा और चुनौतियों का सामना करना होगा. इसके बाद आपको सफलता जरूर मिलेगी. 
 
पारिवारिक और प्रेम जीवन (Family and Love Life Horoscope): केतु की नौवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से अपने जीवनसाथी के साथ या उसके नाम पर व्यवसाय करने से प्रगति होगी. 10 से 18 मई तक षष्ठ भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा जिससे पारिवारिक जीवन के लिए महीना सामान्य रहेगा. आपकी बातें प्रेम और तर्क से भरी होंगी, परिवार के लोग आपको पसंद करेंगे.
 
19 मई से शुक्र सप्तम भाव में स्वगृही होकर मालव्य योग व शंख योग बनाएंगे जिससे आप परिवार में अधिक सम्मानित होंगे और अपनी बातों को महत्व देने के परिणामस्वरूप पारिवारिक सौहार्द बनाए रखने के लिए काफी प्रयास करेंगे. भौतिक सुख-सुविधा में अधिक व्यय होगा. इस दौरान अपने धन का प्रबंधन करके चलें, नहीं तो उधार लेने की नौबत आ सकती है.
 
स्टूडेंट्स और शिक्षार्थी (Students and Learners Horoscope): गुरु का पंचम भाव से 3-11 का सम्बध रहेगा जिससे स्टूडेंट्स और लर्नर्स के लिए समय अनुकूल रहेगा. पंचम भाव में मंगल-राहु का अंगारक दोष रहेगा जिससें खेल जगत से जुड़े लोगों के लिए महीना मिलाजुला रहेगा. सेहत में सुधार तो होगा लेकिन पूर्व में लगी हुई चोट या पुरानी बीमारी का असर आपके शरीर पर पड़ेगा.
 
केतु की सातवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को खान-पान को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी, क्योंकि शरीर पर ज्याद प्रेसर क्रिएट करने से स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हो सकती हैं.
 
स्वास्थ्य और यात्रा (Health & Travel Horoscope):  पंचम भाव में मंगल-राहु का अंगारक दोष रहेगा जिससे आप मानसिक रूप स्वयं को किसी चिंता से घिरे पाएंगे और इसका सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ेगा. मंगल की चौथी दृष्टि अष्टम भाव पर होने से पर्सनल या ऑफिशियल कारण कुछ भी हो, इस महीने की जाने वाली यात्रा सफलता दिलाएगा.
 
शनि की तीसरी दृष्टि षष्ठ भाव होने से मौसम संबंधी बीमारियों का आपके ऊपर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा, लेकिन फिर भी आप स्वास्थ्य को लेकर लापरवाह न बनें.
 
वृश्चिक राशि वालों के लिए उपाय (Scorpio Rashi May 2024 Upay) 
10 मई अक्षय तृतीया पर- एक फूल का कोई बर्तन मंदिर में दान करें. सुन्दरकाण्ड का पाठ करें और ताम्र पात्र या सोने के आभूषण भी खरीद सकते हैं. गेहूं का दान करें.

ये भी पढ़ें: Tula Rashifal May 2024: तुला राशि के वैवाहिक जीवन में रहेगा संघर्ष और संकट, पढ़िए मई का मासिक राशिफल

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बैसाखी मानने के लिए 2238 सिख तीर्थयात्री पाकिस्तान पहुंचे, ननकाना साहिब समेत इन पवित्र स्थलों के होंगे दर्शन!
बैसाखी मानने के लिए 2238 सिख तीर्थयात्री पाकिस्तान पहुंचे, ननकाना साहिब समेत इन पवित्र स्थलों के होंगे दर्शन!
क्या आपका स्मार्टफोन बन रहा है तरक्की में बाधा? राशि के अनुसार लगाए वॉलपेपर चमक उठेगी किस्मत
क्या आपका स्मार्टफोन बन रहा है तरक्की में बाधा? राशि के अनुसार लगाए वॉलपेपर चमक उठेगी किस्मत
Numerology: इस तारीख में जन्मी लड़कियां प्यार में होती हैं सीरियस, निभाती हैं लाइफटाइम साथ!
Numerology: इस तारीख में जन्मी लड़कियां प्यार में होती हैं सीरियस, निभाती हैं लाइफटाइम साथ!
Kal Ka Rashifal 12 April 2026: रविवार को इन राशियों पर होगी धनवर्षा, पैतृक संपत्ति से लाभ के प्रबल योग! जानें कल का राशिफल
Kal Ka Rashifal 12 April 2026: रविवार को इन राशियों पर होगी धनवर्षा, पैतृक संपत्ति से लाभ के प्रबल योग! जानें कल का राशिफल

वीडियोज

165 मासूमों की आखिरी निशानी !
Sansani: ईरान के जख्मों की दर्दनाक उड़ान ! | ABP News | War
Khabar Filmy Hai: ग्लैमर की चमक के पीछे छिपी कड़वी सच्चाई आई सामने | 11 April 2026 | ABP News
Weekend Recap: 😳देखिये इस हफ्ते का weekend reacp, TV की दुनिया की सभी बड़ी हलचल एक साथ #sbs
'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर! दिखाई दरियादिली या सियासी मजबूरी?
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर! दिखाई दरियादिली या सियासी मजबूरी?
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
Ayush Mhatre Retired Out: बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल
बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल
The Kerala Story 2 Box Office: 'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
US Iran Peace Talks In Islamabad: ईरान की जेल में बंद अमेरिकी नागरिक कौन, जिन्हें छुड़ाने के लिए जेडी वेंस कर सकते हैं पैरवी
ईरान की जेल में बंद अमेरिकी नागरिक कौन, जिन्हें छुड़ाने के लिए जेडी वेंस कर सकते हैं पैरवी
US Iran Peace Talks: अमेरिका ने ईरान पर लगाए थे कौन-कौन से प्रतिबंध, शांति वार्ता में जिनको हटाने की हो रही मांग
अमेरिका ने ईरान पर लगाए थे कौन-कौन से प्रतिबंध, शांति वार्ता में जिनको हटाने की हो रही मांग
कुत्ते ने काटा तो सूरत के सरकारी अस्पताल पहुंचा जर्मन यूट्यूबर, मुफ्त इलाज देखकर रह गया हैरान, वीडियो वायरल
कुत्ते ने काटा तो सूरत के सरकारी अस्पताल पहुंचा जर्मन यूट्यूबर, मुफ्त इलाज देखकर रह गया हैरान
Embed widget