एक्सप्लोरर

Today Horoscope 2025: 2 अप्रैल 2025 राशिफल: किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?

Today Horoscope 2025: बुधवार 2 अप्रैल 2025 के लिए दैनिक राशिफल. मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन के लिए आज का दिन कैसा रहेगा.

Today Horoscope 2025: बुधवार 2 अप्रैल 2025 को क्या आप कोई बिजनेस डील करने वाले हैं, नौकरी की तलाश कर रहे, साथी से रोमांटिक संवाद की उम्मीद कर रहे, किसी यात्रा की तैयारी कर रहें आदि. तो यहां देखिए आज का अपना दैनिक राशिफल और जानिए आज बनने वाले ग्रह-योग आपकी राशि के लिए कैसे रहेंगे.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज आपकी राशि कुंडली में चंद्रमा दूसरे भाव में होने से आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे. आज के दिन आयुष्मान, सर्वार्थसिद्धि, गजकेसरी योग के बना है जोकि व्यापार में आपको नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगा. पारिवारिक मतभेद आज दूर होंगे, लेकिन सेहत संबंधी कुछ परेशानी हो सकती है. विद्यार्थियों को अच्छे अंक लाने के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता रहेगी. कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है और आप पुरानी उलझनों से छुटकारा पाएंगे.

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

चंद्रमा आज आपकी राशि में ही रहेंगे, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. वैवाहिक जीवन में कुछेक परेशानियां रहेंगी. कार्यस्थल पर आपको कोई नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. वहीं नौकरी पेशा वालों को काम के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी. पारिवारिक जीवन बढ़िया रहेगा. वैवाहिक जीवन या लव लाइफ में पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें और एक दूसरे से बातचीत करें. खिलाड़ियों को बड़े स्तर पर सफलता हासिल होगी.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

चन्द्रमा आपकी राशि में 12वें भाव में हैं, जिससे कि खर्च में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति दोनों में गिरावट होगी. वहीं बिजनेस में गैर जिम्मेदार रवैया आपका ही बड़ा नुकसान करा सकता है. इसलिए काम को लेकर अलर्ट मोड में रहें और घरेलू झगड़ों से भी आज दूरी बनाए रखें. वाद-विवाद की स्थिति न बने, इसलिए अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें. लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में कुछ चिंताएं रहेंगी. विद्यार्थी अपने पढ़ाई पर ध्यान दें.

कर्क राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज चन्द्रमा आपके 11वें भाव में हैं, जिससे कि इनकम में बढ़ोतरी होगी और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. नई चीजों पर काम करने का विचार कर सकते हैं. अभी नवरात्रि चल रहे हैं तो किसी काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा है. आपकी लव लाइफ या वैवाहिक जीवन आनंद से भरा रहेगा. लेकिन वाहन संभलकर चलाएं. चोट चपेट लगने की संभावना रहेगी. परिवार में कुछ समस्या हो सकती है, जिससे कि आप अशांति का अनुभव करेंगे. लेकिन धैर्य रखें, सब ठीक हो जाएगा.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

चन्द्रमा के 10वें भाव में होने से नौकरी में कुछ बदलाव होगा, जिससे लाभ होगा. हालांकि कार्यस्थल पर अधिक मेहनत की जरूरत रहेगी. लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में आपका दिन मौज-मस्ती भरा रहेगा. पारिवार के सदस्यों के साथ बैठकर मनोरंजन करने का माहौल बनेगा, साथ ही घर में धार्मिक कार्यक्रम कराने की योजा भी बनेगी. स्वस्थ रहने के लिए खानपान पर नियंत्रण रखें.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

चन्द्रमा आपकी राशि में नौवें भाव में रहेंगे, जिससे आपका झुकाव अध्यात्म की तरफ होगा. कार्यस्थल पर ट्रांसफर या प्रमोशन के योग बन सकते हैं. प्रेम और वैवाहिक जीवन में कुछ नयापन लाने की जरूरत रहेगी. परिवार के सहयोग से आज कोई काम पूरा होगा. हालांकि सेहत संबंधी कुछ परेशानी हो सकती है.

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

चन्द्रमा आपकी राशि के 8वें भाव में रहेंगे, जिससे कि वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है. कार्यक्षेत्र में भी आपका गुस्सैल व्यवहार तनाव की स्थिति पैदा कर सकता है. लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में कुछ गलतफहमियों की वजह से रिश्ते में टकराव की स्थिति बन सकती है. खानपान को लेकर सेहत के प्रति सतर्क रहें.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)

चन्द्रमा के सातवें भाव में होने से पति-पत्नी के बीच मनमुटाव की स्थिति रहेगी, बिजनेस में मुनाफा कम होगा, जिससे आपकी चिंता बढ़ेगी. आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा. दांत और मुंह में तकलीफ से आप परेशान रहेंगे, ठंडी- गरम और खट्टी-मीठी चीजों से दूरियां बनाए रखें. आज आपको किसी नए कार्य की जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है, जिससे कार्यस्थल पर आपके हाथ कई अच्छे अवसर लगेंगे.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Today Horoscope)

चन्द्रमा 6वें भाव में होने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है. आज सामाजिक स्तर पर किए कार्यों को गति मिलेगी. कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ की जाएगी. कड़ी मेहनत और अथक प्रयास से पीछे न हटे बल्कि अपनी मेहनत और प्लानिंग पर विश्वास रखें. आपके सोचे हुए कार्यों के पूरे होने में थोड़ी देरी हो सकती है, ऐसी स्थिति में अधीर न हो. प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए दिन बेहतर रहेगा.

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

चन्द्रमा पाचवें भाव में होने से संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है. मेहनत और ईमानदारी के साथ काम करें, इससे न सिर्फ काम की प्रशंसा होगी, बल्कि प्रमोशन के योग भी बनेंगे. वैवाहिक और प्रेम जीवन में कुछ बदलावों का सामना करना पड़ेगा. आज बेवजह के बोझ ढोने से बचें, उस क्षेत्र पर कार्य करने का प्रयास करें, जिसमें आपकी रुचि हो. पार्टनरशिप में काम करते हैं तो थोड़ा सतर्क रहें.

कुभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

चन्द्रमा के चौथे भाव में होने से पारिवारिक सुख-सुविधाओं में कमी आ सकती है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे विद्यार्थियों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. वैवाहिक जीवन में कुछ बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है. बिजनेस में कुछ घाटे की स्थिति बन रही है. आज का दिन आपको कुछ नई सीख देगी.

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आज के दिन चन्द्रमा तीसरे भाव में होंगे, जिससे आप अपने काम में अपना 100% देंगे. साथ ही आज आयुष्मान, सर्वार्थसिद्धि, गजकेसरी योग के बनने से बिजनेस में धन लाभ होगा. सेहत संबंधी कुछ समस्या हो सकती है. इसलिए वसा युक्त खानपान से दूरियां बनाए रखें. वैवाहिक और प्रेम जीवन में टकराव की स्थिति दूर होगी. आप सभी चिंताओं और परेशानियों को भूलकर जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे. साथ ही आज कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है.

ये भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2025 Day 4: मां कूष्मांडा की पूजा विधि, मंत्र और व्रत नियम यहां जानिए

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pushkar Development Project: आस्था, विरासत और आधुनिक विकास का नया अध्याय
आस्था, विरासत और आधुनिक विकास का नया अध्याय
Pushya Nakshatra 2026: कब बनेगा पुष्य नक्षत्र? क्या इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है?
कब बनेगा पुष्य नक्षत्र? क्या इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है?
Aaj Ka Rashifal 27 July 2026: वैधृति योग और सोमवार शिव पूजन का संयोग, जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
आज का राशिफल, 27 जुलाई 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका सोमवार
Kanwar Yatra 2026: हरिद्वार की सुरक्षा अब डिजिटल निगरानी के भरोसे
हरिद्वार की सुरक्षा अब डिजिटल निगरानी के भरोसे

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
मुज्तबा खामेनेई का ऐलान- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी, बताई समझौते की शर्त
मुज्तबा खामेनेई का ऐलान- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी, बताई समझौते की शर्त
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
Seltos के सामने नई Tekton, किसका पलड़ा भारी?
Seltos के सामने नई Tekton, किसका पलड़ा भारी?
Embed widget