एक्सप्लोरर

Rashi Parivartan July 2022: जुलाई में ग्रहों की चाल में बड़ा परिवर्तन, मिथुन में बुध का गोचर तो शनि मकर में करेंगे प्रवेश

Rashi Parivartan July 2022, Transit July 2022: ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से जुलाई का महीना विशेष होने जा रहा है, इस महीने मिथुन,कर्क, मकर और मीन राशि में बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है.

July 2022 Calendar, July 2022 Hindu Calendar: जुलाई का महीना आरंभ होने जा रहा है, ग्रहों की चाल की दृष्टि से ये महीना बहुत ही महत्वपूर्ण है. इस महीने कई महत्वपूर्ण ग्रह अपनी चाल में परिवर्तन करने जा रहे हैं. जुलाई के आरंभ में बिजनेस, कॉमर्स, गणित और वाणी के कारक बुध का प्रवेश मिथुन राशि में होने जा रहा है. जुलाई में कौन-कौन से ग्रह कब परिवर्तन करने जा रहे हैं आइए जानते हैं-

मिथुन राशि में बुध का गोचर 2022 (Mercury Transit 2022 July)
पंचांग के अनुसार 2 जुलाई, 2022 की सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर बुध का गोचर मिथुन राशि में होगा. यहां पर बुध 17 जुलाई 2022 तक रहेंगे. इसके बाद कर्क राशि में बुध प्रवेश करेंगे. इस गोचर की खास बात ये है कि मिथुन राशि के स्वामी स्वयं बुध हैं. बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा गया है. जिन लोगों की कुंडली में बुध शुभ हैं उन्हें इस गोचर काल में विशेष लाभ प्राप्त होगा.

मकर राशि में शनि का गोचर 2022 (Shani Transit 2022)
जुलाई माह का सबसे महत्वपूर्ण राशि परिवर्तन मकर राशि में देखने को मिलेगा. पंचांग के अनुसार 12 जुलाई 2022 की सुबह 10 बजकर 28 मिनट पर शनि मकर राशि में आ जाएंगे. विशेष बात ये है कि शनि वर्तमान समय में वक्री अवस्था मे हैं. और इसी अवस्था में वे मकर राशि में आ रहे हैं. शनि देव 23 अक्टूबर 2022 को मकर राशि में मार्गी होंगे.

मिथुन राशि में शुक्र का गोचर 2022 (Venus Transit 2022)
पंचांग के अनुसार 23 दिनों के लिए शुक्र मिथुन राशि में आ रहे हैं. शुक्र का यह राशि परिवर्तन 13 जुलाई 2022 को हो रहा है. जहां पर वे बुध के साथ युति बनाएंगे. शुक्र को ज्योतिष शास्त्र में लग्जरी लाइफ का कारक माना गया है.

कर्क राशि में सूर्य का गोचर 2022 (Sun Transit 2022)
सभी ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर भी जुलाई में होने जा रहा है. पंचांग के अनुसार 16 जुलाई 2022 की रात 11 बजकर 11 मिनट पर सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेंगे जहां पर सूर्य 17 अगस्त 2022 तक रहेंगे. 

कर्क राशि में बुध गोचर 2022 (Mercury Transit in Cancer)
जुलाई के महीने में कर्क राशि में बुध का राशि परिवर्तन होने जा रहा है. पंचांग के अनुसार 17 जुलाई 2022 की सुबह 12 बजकर 15 मिनट पर बुध मिथुन राशि से निकल कर कर्क राशि में प्रवेश करेगा. 

मीन राशि में गुरु वक्री (Jupiter Retrograde 2022)
जुलाई में ही गुरु वक्री हो रहे हैं. पंचांग के अनुसार 29 जुलाई 2022 सुबह 1 बजे गुरु मीन राशि में वक्री होंगे. गुरु 24 नवंबर 2022 को मीन राशि में ही मार्गी होंगे.

Dream Interpretation : सपने में दिखाई दें ये सात चीजें तो समझ लें होने वाली है कोई बड़ी घटना

Ganesh Puja on Wednesday: बुध ग्रह की अशुभता को दूर करने में सहायक है गणेश जी की पूजा

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

About the author Hirdesh Kumar Singh

हृदेश कुमार सिंह, Senior Vedic Astrologer | Astro Media Editor | Digital Strategy Leader

"ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है."

हृदेश कुमार सिंह लंबे समय से ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे उन चुनिंदा लोगों में माने जाते हैं जिन्होंने पारंपरिक ज्योतिष को आज की बदलती दुनिया, डिजिटल संस्कृति और नई पीढ़ी की सोच से जोड़ने का प्रयास किया है. उनके लिए ज्योतिष केवल ग्रहों की गणना नहीं, बल्कि मानव व्यवहार, सही समय और जीवन के निर्णयों को समझने का माध्यम है.

वर्तमान में वे ABP Live में Astro, Religion और Dharma LIVE से जुड़े कंटेंट और डिजिटल रणनीति का नेतृत्व कर रहे हैं. यहां उनका फोकस ज्योतिष और धर्म को ऐसे रूप में प्रस्तुत करना है, जो आज के पाठकों और दर्शकों की जिंदगी से सीधे जुड़ सके. यही कारण है कि उनके लेखन और विश्लेषण में केवल पारंपरिक बातें नहीं, बल्कि करियर, रिश्ते, मानसिक तनाव, सामाजिक बदलाव, तकनीक और बदलती जीवनशैली जैसे विषय भी दिखाई देते हैं.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), New Delhi से पत्रकारिता और IIMT University Meerut से ज्योतिष शास्त्र व वास्तु शास्त्र की पढ़ाई की है और Astrosage व Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम किया है. मीडिया, ऑडियंस बिहेवियर, डिजिटल पब्लिशिंग और कंटेंट रणनीति की समझ ने उनके काम को अलग पहचान दी है.

हृदेश कुमार सिंह के कई ज्योतिषीय और सामाजिक विश्लेषण समय-समय पर चर्चा में रहे हैं. राजनीति, शेयर बाजार, मनोरंजन जगत, AI और बदलते सामाजिक माहौल जैसे विषयों पर उनके आकलनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. उनके विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर, मेदिनी ज्योतिष और समाज की बदलती मानसिकता की समझ पर आधारित होते हैं.

वे वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अध्ययन और लेखन करते रहे हैं. करियर, विवाह, व्यापार, शिक्षा और जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों से जुड़े विषयों पर वे पारंपरिक ज्योतिष को आधुनिक जीवन की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर देखने का प्रयास करते हैं.

डिजिटल दौर में ज्योतिष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे कॉन्सेप्ट पर भी काम किया, जिसमें राशिफल को केवल भाग्य या डर से जोड़कर नहीं, बल्कि career pressure, relationship confusion, emotional wellbeing और real-life decision making जैसी बातों से जोड़ा गया.

उनका मानना है कि आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती जानकारी की कमी नहीं, बल्कि सही समझ की कमी है. वे ज्योतिष को ऐसा माध्यम मानते हैं, जो व्यक्ति को डराने के बजाय उसे बेहतर निर्णय लेने और खुद को समझने में मदद कर सकता है.

श्रीमद्भगवद्गीता के कर्म सिद्धांत, भगवान बुद्ध के संतुलन के विचार, सूफी चिंतन और आधुनिक मनोविज्ञान से प्रभावित उनकी सोच उनके लेखन में भी दिखाई देती है. यही वजह है कि उनका काम केवल भविष्यवाणी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों को सोचने और अपने जीवन को नए नजरिए से देखने के लिए प्रेरित करता है.

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, बाजार, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है. इन अनुभवों का असर उनके विषय चयन और लेखन शैली में साफ दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Rashifal 18 July 2026: धनु, कुंभ और मिथुन राशि वालों को मिलेगा तगड़ा धन लाभ; कन्या व मीन राशि के जातक बरतें विशेष सावधानी!
टैरो राशिफल 18 जुलाई 2026 धनु, कुंभ और मिथुन राशि वालों को मिलेगा तगड़ा धन लाभ; कन्या व मीन राशि के जातक बरतें विशेष सावधानी!
Weekly Love Horoscope 19-25 July 2026: इस सप्ताह किसे मिलेगा प्यार का साथ और किसे रखनी होगी रिश्तों में सावधानी?
इस सप्ताह किसे मिलेगा प्यार का साथ और किसे रखनी होगी रिश्तों में सावधानी?
Surya Gochar 2026: सूर्य गोचर से बन रहे अशुभ योग, शेयर बाजार और मौसम पर कैसा रहेगा असर?
Surya Gochar 2026: सूर्य गोचर से बन रहे अशुभ योग, शेयर बाजार और मौसम पर कैसा रहेगा असर?
Dashank Yog 2026: 19 जुलाई तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर, कारोबार और धन में मिलेंगे जबरदस्त लाभ
Dashank Yog 2026: 19 जुलाई तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर, कारोबार और धन में मिलेंगे जबरदस्त लाभ

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget