एक्सप्लोरर

Bhai Dooj 2021: भाई दूज के मौके पर अपनी बहन को देना चाहते है कुछ खास, इन Financial Gifts ऑप्शन के बारे में जानें

Bhai Dooj 2021 Gift Ideas: भाई दूज के खास दिन भाई अपनी बहनों को गिफ्ट देते हैं और बहन अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती है. लेकिन, कई बार यह समझ में नहीं आता कि बहन को गिफ्ट में क्या दिया जाए.

Bhai Dooj 2021 Financial Gift Ideas: अक्टूबर और नवंबर के महीने को त्योहारों का महीना माना जाता है. इस दौरान नवरात्रि, करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली, भाई दूज और छठ जैसे कई त्योहार पड़ते हैं. इस साल धनतेरस 2 नवंबर 2021 (Dhanteras Date 2021), दिवाली 4 नवंबर 2021 (Diwali Date 2021) और भाई दूज का त्योहार 6  नवंबर 2021 (Bhai Dooj Date 2021) को मनाया जाएगा. भाई दूज के खास दिन भाई अपनी बहनों को गिफ्ट देते हैं और बहन अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती है. लेकिन, कई बार यह समझ में नहीं आता कि बहन को गिफ्ट में क्या दिया जाए. कोशिश करें कि बहन को गिफ्ट में कुछ ऐसा दे जो उन्हें पसंद तो आए. ऐसे में आप अपनी बहन को वित्तीय सुरक्षा दें सकते हैं. तो चलिए जानते हैं उन वित्तीय सुरक्षा के बारे-

SSY अकाउंट खुलवा दें बहन का
आपको बता दें कि सरकार ने लड़कियों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के मकसद से सुकन्या समृद्धि योजना चला रखा है. इसमें 10 साल से कम उम्र की बच्चियों का अकाउंट खुल सकता है. इसमें माता-पिता दो बेटियों का अकाउंट खुलवा सकते हैं. भाई दूज के खास मौके पर आप अपनी बहन का सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अकाउंट खुलवा सकते हैं. इस अकाउंट से मिलने वाले पैसों को बाद में आप अपनी बहन की पढ़ाई और उसकी शादी में खर्च कर सकते हैं.

बहन का कराए हेल्थ इंश्योरेंस
कोरोना के इस काल में बीमारियों का खर्चा काफी मुश्किल साबित होता है. ऐसे में आप अपनी बहन को बीमारियों के खर्चे से सुरक्षा दे सकते हैं. आप बाजार के मुताबिक कोई भी स्वास्थ्य बीमा अपनी बहन को गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं. कोरोना के इस दौर में आप अपनी बहन के लिए कोरोना कवच पॉलिसी भी ले सकते हैं.

म्युचुअल फंड का दें तोहफा
आप अपनी बहन को वित्तीय सुरक्षा देना चाहते हैं तो आप डीमैट अकाउंट खुलवा कर उसे म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं. आपको बता दें कि एसआईपी के जरिए म्युचुअल फंड में निवेश करना काफी आसान है. यह आपको कम से कम जोखिम वाला निवेश का विकल्प दे सकता है. इससे आप बहन के भविष्य के लिए बेहतर बचत कर सकते हैं.

सालभर का करें मोबाइल रिचार्ज
इस भाई दूज के मौके पर आप बहन का मोबाइल का साल भर का रिचार्ज भी करा सकते हैं. यह आपकी बहन के लिए बहुत अच्छा तोहफा साबित हो सकता है. इसके साथ एक साल का रिचार्ज पर आपको बेहतर डील मिलती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें-

Black Pepper: कभी सोने के भाव में बिकती थी काली मिर्च! जानें इसके Intresting इतिहास के बारे में

Diwali 2021: इस फेस्टिव सीजन घर पर बनाएं केसर मूंग दाल बर्फी, जानें इसकी आसान रेसिपी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal: 24 जुलाई को आषाढ़ एकादशी और बुध का बड़ा फेरबदल! 12 राशियों के लिए आज क्या लाया है ग्रहों का गोचर?
24 जुलाई 2026 राशिफल: बुध मार्गी, देवशयनी एकादशी और 12 राशियों का भविष्यफल
Meen Rashifal 24 July 2026: मीन राशि वालों को सर्वार्थ सिद्धि और भद्र योग से मिलेगी तरक्की, बढ़ेगा सोशल नेटवर्क
Meen Rashifal 24 July 2026: मीन राशि वालों को सर्वार्थ सिद्धि और भद्र योग से मिलेगी तरक्की, बढ़ेगा सोशल नेटवर्क
Kumbh Rashifal 24 July 2026: कुंभ राशि वालों को सर्वार्थ सिद्धि योग से मिलेगा बंपर लाभ, दूर होंगी बिजनेस की सभी बाधाएं
Kumbh Rashifal 24 July 2026: कुंभ राशि वालों को सर्वार्थ सिद्धि योग से मिलेगा बंपर लाभ, दूर होंगी बिजनेस की सभी बाधाएं
Makar Rashifal 24 July 2026: मकर राशि वालों को सर्वार्थ सिद्धि योग से मिलेगा किस्मत का साथ, बिजनेस में नए निवेश से होगा बड़ा धन लाभ
Makar Rashifal 24 July 2026: मकर राशि वालों को सर्वार्थ सिद्धि योग से मिलेगा किस्मत का साथ, बिजनेस में नए निवेश से होगा बड़ा धन लाभ

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
MP Private University: इस राज्य में अब आसानी से खोल सकेंगे प्राइवेट यूनिवर्सिटी, सरकार ने आसान की प्रक्रिया
इस राज्य में अब आसानी से खोल सकेंगे प्राइवेट यूनिवर्सिटी, सरकार ने आसान की प्रक्रिया
Embed widget