एक्सप्लोरर

Geeta Gyan: स्वयं का आंकलन करना क्यों है जरूरी? गीता में श्रीकृष्ण ने बताई हैं ये बातें

Geeta Updesh: गीता हर मनुष्य को अच्छे कर्म करने की शिक्षा देती है. गीता के बातों का अनुसरण करने से जीवन संवर जाता है और व्यक्ति को हर काम में सफलता मिलती है. जानिए गीता के अनमोल विचार.

Geeta Ka Gyan: श्रीमद्भागवत गीता में भगवान कृष्ण के उन उपदेशों का वर्णन है जो उन्होंने महाभारत युद्ध के दौरान अर्जुन को दिया था. गीता में दिए उपदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और मनुष्य को  जीवन जीने की सही राह दिखाते हैं. 

गीता में धर्म के मार्ग का अनुसरण करते हुए अच्छे कर्म करने की शिक्षा दी गई है. जीवन की सभी दुविधाओं और समस्याओं का हल गीता में मिलता है. माना जाता है कि गीता के बातों का अनुसरण करने से जीवन बदल जाता है और व्यक्ति को हर काम में सफलता मिलती है. आइए जानते हैं श्रीमद्भागवत गीता के अनमोल विचारों के बारे में.

गीता उपदेश की महत्वपूर्ण बातें

  • गीता में श्रीकृष्ण कहते हैं कि हर व्यक्ति को स्वयं का आंकलन करना बहुत जरूरी है. स्वयं का आंकलन करके ही व्यक्ति अपने गुण और कमियों को जान सकता है. गीता के अनुसार जब तक आप खुद को नहीं समझेंगे, तब तक आप स्वयं से जुड़ा कोई भी फैसला मजबूती के साथ नहीं कर सकेंगे. अपने गुणों-दोषों को जान लेने के बाद ही कोई भी व्यक्ति अपने व्यक्तित्व का निर्माण सही ढंग से कर पाता है.
  • गीता के अनुसार, जैसे-जैसे व्यक्ति की आयु बढ़ती है वैसे उसे इस बात का एहसास होता है कि उसने अपना ज्यादातर समय उन लोगों को देकर व्यर्थ किया जिनका उसके जीवन में कोई योदगान था ही नहीं.
  • गीता में श्रीकृष्ण कहते हैं कि व्यक्ति को अपने क्रोध पर काबू करना सीखना चाहिए क्योंकि क्रोध में व्यक्ति खुद पर नियंत्रण खो बैठता है और आवेश में आकर गलत काम कर बैठता है. क्रोध में लिए गए फैसले अक्सर गलत होतें है जिससे व्यक्ति आगे चलकर पछताता है. इसलिए क्रोध आने पर खुद को शांत करने का प्रयास करें.
  • श्रीमद्भागवत गीता के अनुसार हर मनुष्य को आत्ममंथन जरूर करना चाहिए. आत्ममंथन व्यक्ति को सही- गलत का निर्णय करने में मदद करता है. इसलिए कुछ समय अकेले रह कर आत्ममंथन जरूर करें. आत्ममंथन हमेशा व्यक्ति को सही राह दिखाता है.
  • मन बहुत चंचल होता है और यही व्यक्ति के दुखों का कारण बनता है. गीता के अनुसार हर व्यक्ति को अपने मन पर नियंत्रण रखना चाहिए. जो व्यक्ति अपने मन पर काबू पा लेता वो सफलता की राह पर चल पड़ता है. ऐसा व्यक्ति सिर्फ अपने कर्म पर केंद्रित रहता है और लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेता है.
  • श्रीकृष्ण के उपदेश के अनुसार, मनुष्य को उसके कर्मों के अनुरूप ही फल मिलता है. इसलिए परिणाम के बारे में सोचे बिना व्यक्ति को सिर्फ अपने कर्म पर ध्यान देना चाहिए.

ये भी पढ़ें

फटा पर्स फेंकने की बजाय कर लें ये काम, बन जाएंगे मालामाल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 18 अक्टूबर 2026: वृषभ को पदोन्नति का तोहफा, धनु के प्रॉपर्टी व नई गाड़ी खरीदने के योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 18 अक्टूबर 2026: वृषभ को पदोन्नति का तोहफा, धनु के प्रॉपर्टी व नई गाड़ी खरीदने के योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
CJP Protest: दीपके जेल में, फिर भी CP में जुटी भीड़, क्या 18 अक्टूबर से शनि लेगा आंदोलन की असली परीक्षा?
CJP Protest: दीपके की गिरफ्तारी से दबेगा आंदोलन या बढ़ेगा समर्थन? कुंडली में शनि के संकेत
Kal Ka Rashifal 18 October 2026: रविवार को बन रहा है सुकर्मा योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन
Kal Ka Rashifal 18 October 2026: रविवार को बन रहा है सुकर्मा योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन; पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget