एक्सप्लोरर

Somwar Upay: सोमवार के दिन करें शिव के इन मंत्रों का जाप, मिलेंगे चमत्कारी लाभ

Somwar Ke Upay: सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा और उनसे जुड़े कुछ खास उपायों के लिए बेहद कारगर माना जाता है. आज कुछ खास मंत्रों के जाप से शंकर भगवान प्रसन्न होकर भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं.

Lord Shiva Mantra: सोमवार का दिन भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित होता है. आज के दिन भक्त सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं. कहा जाता है कि भोलेनाथ बहुत भोले हैं और भक्तों से शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं. आज के दिन भगवान शिव की पूजा और उनसे जुड़े कुछ खास उपाय बेहद कारगर माने जाते हैं. पुराणों के अनुसार  शिवलिंग पर आस्थापूर्वक चढ़ाई गए जल और  बेल पत्र से ही प्रसन्न हो जाते हैं. कुछ खास मंत्रों के जाप से शंकर भगवान प्रसन्न होकर भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं. आइए जानते हैं शिव के इन खास मंत्रों के बारे में.

शिव का पंचाक्षरी मंत्र

ॐ नम: शिवाय

ये मंत्र भगवान शिव का पंचाक्षरी मंत्र या मूल मंत्र कहलाता है. जो भी भक्त इस मंत्र का श्रद्धापूर्वक जाप करते हैं उन्हें सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है. शिव के पंचाक्षरी मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को मोक्ष की भी प्राप्ति होती है. इससे व्यक्ति के अंतर साहस का संचार होता है.

शिव गायत्री मंत्र

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि, तन्नो रूद्र प्रचोदयात्

शिव गायत्री मंत्र का जाप करने से भक्तों को सुख, समृद्धि और एश्वर्य की प्राप्ती होती है. इस मंत्र का जाप करने से पाप का नाश होता है, मानसिक शांति मिलती है और व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा आती. पूजा में इस मंत्र का जाप करने से शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं.

महामृत्युंजय मंत्र

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्

उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

भगवान शिव का महामृत्युंजय मंत्र अकाल मृत्यु का भय समाप्त करता है. अगर किसी की कुण्डली में अकाल मृत्य का योग हो तो उसे महामृत्युंजय जाप जरूर करना चाहिए. नियमित रूप से इस मंत्र का जाप करने से सभी तरह के रोग, दोष और सकंट समाप्त हो जाते हैं.

लघु महामृत्युंजय मंत्र

ॐ हौं जूं सः

जो लोग महामृत्युंजय मंत्र का जाप नहीं कर पाते हैं उनके लिए लघु महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना उत्तम रहता है. रात के समय इस मंत्र का जाप करने से सभी असाध्य रोग भी दूर हो जाते हैं. लघु महामृत्युंजय मंत्र भक्तों की सारी परेशानियां दूर करता है.

Numerology: बातों ही बातों में अपना बना लेते हैं इस तारीख में जन्मे लोग, बाकी खूबियां जान हो जायेंगे स्तब्ध

Kaal Sarp Dosh: कुंडली में हो कालसर्प दोष तो दिखते हैं ये लक्षण, जानें दूर करने का आसान तरीका

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Vishnu Sahasranama: विष्णु सहस्रनाम का पाठ क्यों है इतना प्रभावशाली? जानें इसके अद्भुत लाभ
विष्णु सहस्रनाम का पाठ क्यों है इतना प्रभावशाली? जानें इसके अद्भुत लाभ
Aaj ka Meen Rashifal 10 July 2026: व्यापार में रिकॉर्डतोड़ सफलता के योग, नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, बढ़ेगा मान-सम्मान
व्यापार में रिकॉर्डतोड़ सफलता के योग, नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, बढ़ेगा मान-सम्मान
Aaj ka Kumbh Rashifal 10 July 2026: व्यापार में मिलेगा जबरदस्त लाभ, करियर में आएगा बड़ा अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी खुशियां
व्यापार में मिलेगा जबरदस्त लाभ, करियर में आएगा बड़ा अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी खुशियां

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget