एक्सप्लोरर

Panchak Dishashool: ज्योतिष में पंचक और दिशाशूल में यात्रा करने की है मनाही, यदि हो मजबूरी तो करें ये उपाय

Panchak Kaal And Disha Shool: ज्योतिष शास्त्र में पंचक और दिशाशूल के दौरान यात्रा करना वर्जित माना गया है, यदि यात्रा करना मजबूरी हो तो ऐसे समय में कौन से उपाय उत्तम होगा? आइये जानें.

Astrology, Panchak Kaal and Disha Shool: हिंदू समाज में दिशाशूल और पंचक का बड़ा ही महत्व है. लोग जब भी कोई शुभ या मांगलिक कार्य करने जाते हैं तो सबसे पहले पंचक और दिशा शूल पर जरूर विचार करते हैं.  यही नहीं लोग जब किसी शुभ कार्य के लिए यात्रा करने जाते हैं तो भी दिशाशूल का विचार करते हैं.

ज्योतिष शास्त्र में दिशाशूल और पंचक के समय में यात्रा करना वर्जित माना गया है. हालांकि कई बार ऐसा होता है कि दिशाशूल या पंचक होने पर भी जरूरी कार्य से यात्रा करनी पड़ती है. ऐसे में लोगों को कुछ ज्योतिषीय उपाय करके यात्रा प्रारम्भ करना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से पंचक और दिशाशूल का दोष खत्म हो जाता है. आइये जानें इन उपायों को.

पंचक और दिशाशूल में क्यों होती है यात्रा करने की मनाही?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पंचक काल के दौरान दक्षिण दिशा में यात्रा करना वर्जित है क्योंकि यह दिशा मृत्यु के देवता यमराज की होती है. इस लिए इस दौरान दक्षिण दिशा में यात्रा करने से कोई दुर्घटना हो सकती है. या यात्रा में अवरोध हो सकता है. काम में अशुभता हो सकती है.

दिन के अनुसार दिशाशूल और इससे बचने के उपाय

  • सोमवार और शनिवार के दिन पूर्व दिशा में यात्रा करना वर्जित होता है क्योंकि इस दिन दक्षिण दिशा के लिए दिशा शूल माना जाता है. यदि सोमवार के दिन पूर्व की दिशा में यात्रा करनी है तो दर्पण देखकर और शनिवार के दिन अदरक और उड़द की दाल खाकर यात्रा करें. इससे दिशाशूल का दोष भंग हो जाता है.  
  • मंगलवार और बुधवार का दिन उत्‍तर दिशा के लिए दिशा शूल होता है. मंगलवार के दिन गुड़ खाकर और बुधवार के दिन तिल या धनिया खाकर उत्तर दिशा की यात्रा के लिए निकलें.
  • गुरुवार का दिन दक्षिण दिशा की यात्रा के लिए दिशा शूल होता है. इसलिए इस दिन दही खाकर घर से निकलें.
  • शुक्रवार और रविवार को पश्चिम दिशा और दक्षिण-पश्चिम कोण में दिशा शूल होता है. इसलिए शुक्रवार के दिन जौ खाकर और रविवार को दलिया या फिर घी खाकर यात्रा के लिए निकलें.

यह भी पढ़ें 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 25 March 2026: मिथुन राशि में चंद्रमा का प्रवेश और मां कालरात्रि की पूजा, आज इन 4 राशियों पर टूटेगा दुखों का पहाड़ या मिलेगी अपार दौलत?
Aaj Ka Rashifal 25 March 2026: मिथुन राशि में चंद्रमा का प्रवेश और मां कालरात्रि की पूजा, आज इन 4 राशियों पर टूटेगा दुखों का पहाड़ या मिलेगी अपार दौलत?
Aaj Ka Meen Rashial 25 March 2026: करियर, स्वास्थ्य और रिश्तों में आ सकते हैं बड़े बदलाव! जानें उपाय और सावधानियां
Aaj Ka Meen Rashial 25 March 2026: करियर, स्वास्थ्य और रिश्तों में आ सकते हैं बड़े बदलाव! जानें उपाय और सावधानियां
Aaj Ka Kumbh Rashial 25 March 2026: अचानक धन लाभ के योग, नौकरी में मिलेगी सफलता! जानें उपाय?
Aaj Ka Kumbh Rashial 25 March 2026: अचानक धन लाभ के योग, नौकरी में मिलेगी सफलता! जानें उपाय?
Aaj Ka Makar Rashifal 25 March 2026: करियर, धन, स्वास्थ्य और रिश्तों में बड़े बदलाव! जानें भाग्यशाली उपाय!
Aaj Ka Makar Rashifal 25 March 2026: करियर, धन, स्वास्थ्य और रिश्तों में बड़े बदलाव! जानें भाग्यशाली उपाय!

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Embed widget