एक्सप्लोरर

क्या ‘डरपोक’ हैं आप, जानें किन ग्रहों के कमजोर होने पर लगता है भय

कुंडली में मंगल, चंद्र और राहु-केतु जैसे ग्रहों के कमजोर होने पर व्यक्ति में साहस और आत्मविश्वास की कमी होती है, जिससे उसे डर लगता है. क्योंकि ऐसे लोगों में घबराहट और असुरक्षा की भावना बढ़ जाती है.

डर सबको लगता है.. लेकिन कुछ लोगों को अधिक डर लगता है. इन्हें दूसरे लोग डरपोक भी कहते हैं. क्या आप भी डरपोक हैं, आप भी तुरंत घबरा जाते हैं या डर जाते हैं. ऐसा क्यों होता है? आइए जानते हैं. 

ज्योतिष के अनुसार, जब व्यक्ति में साहस और आत्मविश्वास की कमी आती है, तो उसमें घबराहट और सुरक्षा की भावना अधिक बढ़ जाती है, जिससे वह डरपोक बन जाता है. क्योंकि ऐसे लोगों का मन अस्थिर होता है और वे बिना वजह चिंता या भय से घिर जाते हैं. लेकिन ये सभी चीजें बेवजह नहीं होती. बल्कि इसके पीछे ग्रहों का कमजोर होना होता है.

दरअसल कुंडली में कुछ ग्रहों के कमजोर होने पर व्यक्ति में डर की भावना अधिक बढ़ जाती है. आइए जानते हैं किन ग्रहों के कमजोर होने पर व्यक्ति बनता है डरपोक और इस डर को दूर करने के क्या हैं उपाय.

चंद्रमा- ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक कहा जाता है. चंद्रमा के दुर्बल या कमजोर होने पर मन अस्थिर रहता है और मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आते हैं. ऐसे लोगों में वहम की भावना भी अधिक रहती है. ऐसे व्यक्ति बिना वजह चिंता और भय से घिर जाते हैं. चंद्रमा के कमजोर होने पर व्यक्ति को मानसिक अशांति, घबराहट और अधिक भय महसूस होती है, जिससे वह डरपोक बन जाता है.  

मंगल- ज्योतिष शास्त्र में मंगल को साहस और पराक्रम का प्रतीक माना जाता है. जब किसी की कुंडली में मंगल कमजोर या अशुभ स्थिति में होता है तो ऐसे व्यक्ति में आत्मविश्वास और साहस की कमी आने लगती है. इससे व्यक्ति अधिक भय महसूस करता है.

राहु-केतु- राहु भ्रम और मायाजाल का कारक है. वहीं केतु अज्ञात भय और असुरक्षा की भावना को बढ़ाता है. राहु-केतु के दुष्प्रभाव से व्यक्ति को अकारण डर और नकारात्मक विचार सताते हैं. इतना ही नहीं केतु अगर कमजोर हो जाए तो व्यक्ति अज्ञात भय से ग्रसित भी हो सकता है.

कैसे भगाएं 'डर'

यदि आपकी कुंडली में इनमें से कोई ग्रह कमजोर है या फिर आप बिना वजह डरे रहते हैं या अज्ञात भय सताता है तो आप हनुमान चालीसा का पाठ करें. इसके अलावा भगवान शिव की पूजा करने और शिवलिंग का अभिषेक करने से भी भय से मुक्ति मिलती है. नियमित स्नान, ध्यान, पूजन और मंत्र जाप से भी लाभ होगा. 

ये भी पढ़ें: Chandra Grahan 2025: भाद्रपद पूर्णिमा पर रहेगा चंद्र ग्रहण का साया, जानें कैसे और कब करें पूजा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 18 October 2026: शाम को राशि बदलेंगे चंद्रमा, किसका काम बनेगा और किसका खर्च बढ़ेगा?
Aaj Ka Rashifal 18 October 2026: शाम को राशि बदलेंगे चंद्रमा, किसका काम बनेगा और किसका खर्च बढ़ेगा?
टैरो राशिफल 18 अक्टूबर 2026: वृषभ को पदोन्नति का तोहफा, धनु के प्रॉपर्टी व नई गाड़ी खरीदने के योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 18 अक्टूबर 2026: वृषभ को पदोन्नति का तोहफा, धनु के प्रॉपर्टी व नई गाड़ी खरीदने के योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
CJP Protest: दीपके जेल में, फिर भी CP में जुटी भीड़, क्या 18 अक्टूबर से शनि लेगा आंदोलन की असली परीक्षा?
CJP Protest: दीपके की गिरफ्तारी से दबेगा आंदोलन या बढ़ेगा समर्थन? कुंडली में शनि के संकेत
Kal Ka Rashifal 18 October 2026: रविवार को बन रहा है सुकर्मा योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन
Kal Ka Rashifal 18 October 2026: रविवार को बन रहा है सुकर्मा योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन; पढ़ें 12 राशियों का राशिफल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget