एक्सप्लोरर

Astrology: खोजा गया पूरे ब्रह्मांड का सबसे बड़ा महासागर, जानें इस रहस्यमयी समुद्री ग्रह के बारे में

Astrology: खगोल वैज्ञानिकों ने एक समुद्री ग्रह की खोज की है जिसका नाम TOI-1452 b है जो एक एक्सोप्लेनेट है. आइये जानें इस रहस्यमयी समुद्री ग्रह के बारे में.

Astrology, Ocean Planet, Discovery of Ocean Planet: यह ब्रह्मांड अनेकोनेक रहस्यों से भरा पड़ा है. खगोल वैज्ञानिकों द्वारा नई –नई खोजों के माध्यम से इसमें छिपे रहस्यों का समय-समय पर जानकारी मिलती रहती है.

इसी क्रम में वैज्ञानिकों ने एक ऐसे समुद्री ग्रह की खोज की है. जिसे पूरे ब्रहामंड का सबसे बड़ा महासागर माना जा रहा है. यह एक ऐसा समुद्री ग्रह है जिसके रहस्यों के बारे में जानकार आपके लिए यकीन करना मुश्किल होगा, लेकिन वैज्ञानिकों द्वारा यह खोजा गया है.

रहस्यमयी समुद्री ग्रह का क्या नाम है?

वैज्ञानिकों द्वारा खोजे गए इस समुद्री ग्रह का नाम TOI-1452 b है जो एक एक्सोप्लेनेट है. इसे पूरे ब्रह्मांड का सबसे बड़ा महासागर माना जा रहा है. यह ग्रह ड्रेको तारामंडल में मौजूद बाइनरी सिस्टम में दो छोटे सितारों में से एक का चक्कर लगाता है.

यह समुद्री ग्रह धरती से कितनी दूर पर है?

वैज्ञानिकों के अनुसार, यह समुद्री ग्रह हमारी धरती से करीब 100 प्रकाश वर्ष की दूरी पर है. सबसे रहस्यमय तो यह है कि यह समुद्री ग्रह पानी की एक बेहद मोटी परत से ढका हुआ है.

इस प्लेनेट की बनावट /आकृति बृहस्पति और शनि ग्रह के कुछ चंद्रमाओं से मिलती है. यदि इसके आकार के बारे में कहें तो इसका आकार और द्रव्यमान हमारी धरती से कहीं अधिक है. हालांकि यहां पर जीवन की संभावना नहीं है क्योंकि यह समुद्री ग्रह अपने तारों से बहुत दूर है.

 नासा के स्पेस टेलीस्कोप Tess से की गई इसकी खोज

इस समुद्री ग्रह (Ocean Planet) की खोज रिसचर्स की एक इंटरनेशनल टीम ने की है. इस इंटरनेशनल टीम का नेतृत्व यूनिवर्सिटी डी मॉन्ट्रियल के पीएचडी छात्र और इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च ऑन एक्सोप्लैनेट (iREx) के सदस्य चार्ल्स कैडियक्स कर रहे हैं. इस टीम ने इस प्लेनेट की खोज के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के स्पेस टेलीस्कोप TESS की मदद से की है.

रहस्यमयी प्लेनेट का 70 प्रतिशत भाग पानी से भरा है

नासा का स्पेस टेलीस्कोप TESS पूरे आकाश का सर्वे करता है जो कि प्लेनेटरी सिस्टम की तलाश में लगा रहता है. वैज्ञानिकों ने देखा कि स्पेस टेलीस्कोप TESS के एक सिग्नल में थोड़ी कम चमक नजर आ रही थी. ऐसा हर 11 दिन में होता था. इसी घटना के कारण वैज्ञानिकों ने इस रहस्यमयी प्लेनेट की खोज कर सके. इस प्लेनेट का 70 प्रतिशत भाग पानी से भरा हुआ है.

संभवतः पृथ्वी जैसा धरती से है बिल्कुल अलग

विशेषज्ञ मानते हैं कि धरती की तरह TOI-1452 b भी एक चट्टानी ग्रह हो सकता है. लेकिन इसके आकार, द्रव्यमान और घनत्व इसे हमारी दुनिया से पूरी तरह अलग करता है. जानकारी के लिए बतादें कि हाल ही में नासा के सबसे शक्तिशाली टेलिस्कोप जेम्स वेब ने पहली बार एक एक्सोप्लैनेट के वायुमंडल में CO2 की खोज की थी.

यह भी पढ़ें 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj ka Meen Rashifal 20 July 2026: शिव योग से बढ़ेगी आय, करियर में मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
शिव योग से बढ़ेगी आय, करियर में मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
Aaj ka Kumbh Rashifal 20 July 2026: अष्टम भाव का चंद्रमा, पारिवारिक मामलों में बढ़ेगी सावधानी, करियर में धैर्य से मिलेगा लाभ
अष्टम भाव का चंद्रमा, पारिवारिक मामलों में बढ़ेगी सावधानी, करियर में धैर्य से मिलेगा लाभ
Aaj ka Makar Rashifal 20 July 2026: नवम भाव का चंद्रमा, भाग्य देगा साथ, बिजनेस और करियर में बनेंगे सफलता के योग
नवम भाव का चंद्रमा, भाग्य देगा साथ, बिजनेस और करियर में बनेंगे सफलता के योग
Aaj ka Dhanu Rashifal 20 July 2026: दशम भाव का चंद्रमा, करियर में बढ़ेगा उत्साह, नौकरी और बिजनेस में मिलेगी प्रगति
दशम भाव का चंद्रमा, करियर में बढ़ेगा उत्साह, नौकरी और बिजनेस में मिलेगी प्रगति

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget