एक्सप्लोरर

Astro Tips: विवाह तय होने में बार-बार आती है बाधा? वैलेंटाइन वीक में कर लें ये काम, जल्द विवाह के बनेंगे योग

Valentines Week Astro Tips: 7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है. वैलेंटाइन वीक में कुछ खास उपाय करने से विवाह में आ रही अड़चनें दूर होती हैं. जानते हैं इन उपायों के बारे में.

Astro Tips For Early Marriage: कभी-कभी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति इतनी बिगड़ जाती है कि इसका नकारात्मक प्रभाव वैवाहिक जीवन पर भी पड़ता है. इनकी वजह से कुछ लोगों को विवाह में बहुत बाधाओं का सामना करना पड़ता है. इन अड़चनों से कई लोगों का विवाह बहुत देर में तय होता है. यह ग्रह-नक्षत्र कुंडली में दोष बनाते हैं जिसकी वजह से विवाह में इन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. 

कुछ जातकों की कुंडली में ऐसे योग भी बनते हैं जिसकी वजह से उन्हें विवाह में रुकावटों का सामना करना पड़ता है. ज्योतिष शास्त्र मे जल्द विवाह के कई उपाय बताए गए हैं. 7 से 14 फरवरी तक चलने वाला वैलेंटाइन वीक इन उपायों को आजमाने के लिए अति उत्तम समय माना जाता है. आइये जानते हैं कि आखिर किन कारणों से विवाह में बाधाएं आती हैं और वैलंटाइन वीक में किन उपायों को कर इन बाधाओं को दूर किया जा सकता है.

विवाह में इसलिए बार-बार आती है बाधा

अगर कुंडली में मांगलिक दोष हो तो व्यक्ति को विवाह में बहुत अड़चनों का सामना करना पड़ता है. इसकी वजह से शादी में बार-बार बाधा आती है. जब सप्तम भाव का स्वामी अपनी नीच राशि में स्थित हो तो वह बलहीन हो जाता है. इसके प्रभाव से भी जातक के विवाह में देरी आती है. इसके अलावा अगर कुंडली में बृहस्पति ग्रह दुष्ट ग्रहों से पीड़ित हो तो भी शादी-विवाह में कई रुकावटें आती हैं. 

कुंडली में अगर शुक्र ग्रह कमजोर हो तो विवाह में बाधाओं का सामना करना पड़ता है. कमजोर विवाह के बाद भी तकलीफ देता है. शुक्र के कमजोर होने से व्यक्ति का वैवाहिक जीवन सुखी नहीं रहता है.  जन्म कुंडली के नौवें अंश को नवांश कुंडली कहते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवांश कुंडली में दोष होने पर भी तो जातक के विवाह मे देरी आती है.

वैलेंटाइन वीक में करें शीघ्र विवाह के उपाय

वैलेंटाइन वीक में करें शीघ्र विवाह के कुछ उपाय करना आपके लिए लाभकारी रहेगा. इन दिनों में मांगलिक दोष का समाधान करने का प्रयास करना चाहिए. दुर्गा सप्तशती से अर्गलास्तोत्रम् का पाठ करने से अविवाहित जातकों को लाभ मिलेगा. गणेश जी की आराधना करें और उन्हें लड्डुओं का भोग लगाएं. ऐसा करने से अविवाहित पुरुषों की शादी में आ रही सारी बाधाएं दूर होती हैं. 

वहीं अविवाहित लड़कियां अगर गणपति महाराज को मालपुए का भोग लगाएं तो इससे शीघ्र विवाह के योग बनने लगते हैं. शीघ्र विवाह के लिए वैलेंटाइन डे के दिन अपने पूजा स्थल पर नवग्रह यंत्र स्थापित करें और इसकी पूजा करें.पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करने से भी ग्रह-नक्षत्रों की दशा सुधरने लगती है. शिव-पार्वती जी का विधिवत पूजन करने से भी जल्द विवाह के योग बनते हैं.

ये भी पढ़ें

घर के मुख्य द्वार पर करें ये छोटा सा बदलाव, वास्तु दोष होगा दूर, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026: सावन शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दें ये चीजें, भगवान शिव की कृपा से खुलेंगे तरक्की के रास्ते
Sawan 2026: सावन शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दें ये चीजें, भगवान शिव की कृपा से खुलेंगे तरक्की के रास्ते
Kal Ka Rashifal 2 July 2026: गुरुवार को श्रवण नक्षत्र का महासंयोग, मेष, मकर और मीन सहित इन 4 राशियों की खुलेगी लॉटरी, चमकेगा करियर!
गुरुवार को श्रवण नक्षत्र का महासंयोग, चंद्रमा के गोचर से मेष, मकर और मीन सहित इन 4 राशियों की खुलेगी लॉटरी, चमकेगा करियर!
Amarnath Yatra 2026: पहले बैच से पहले प्रशासन ने जारी किए अहम नियम, क्या आपने जान लिए ये जरूरी अपडेट?
पहले बैच से पहले प्रशासन ने जारी किए अहम नियम, क्या आपने जान लिए ये जरूरी अपडेट?
Amarnath Yatra 2026: पहले बैच की रवानगी से पहले ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन को लेकर बढ़ी हलचल
पहले बैच की रवानगी से पहले ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन को लेकर बढ़ी हलचल

वीडियोज

Pak Af Drone Attack: अब अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा! कितनी मचाई तबाही? ABPLIVE
Mahakumbh के दौरान भी हुई थी राम मंदिर में चोरी
देशभर में मानसून का तांडव, कई शहर जलमग्न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा, 27 मई को क्या हुआ था?
Champat Rai का बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM मोदी के पास सुनहरा मौका, RSS भी...', भारत-पाकिस्तान बातचीत वाली चिट्ठी पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'PM मोदी के पास सुनहरा मौका, RSS भी...', भारत-पाकिस्तान बातचीत वाली चिट्ठी पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'नीतीश कुमार को बनाया जाए डिप्टी PM, बिहार के लोग यही चाहते हैं', RJD के बाद JDU की मांग
'नीतीश कुमार को बनाया जाए डिप्टी PM, बिहार के लोग यही चाहते हैं', RJD के बाद JDU की मांग
अरविंद केजरीवाल का सवाल- ढाई साल में आज तक राम मंदिर क्यों नहीं गए गृह मंत्री अमित शाह?
अरविंद केजरीवाल का सवाल- ढाई साल में आज तक राम मंदिर क्यों नहीं गए गृह मंत्री अमित शाह?
एस श्रीसंत से हटा बैन, क्या अब होगी क्रिकेट में वापसी? जानें क्या है पूरा मामला
एस श्रीसंत से हटा बैन, क्या अब होगी क्रिकेट में वापसी? जानें क्या है पूरा मामला
सपा चीफ अखिलेश यादव के जन्मदिन पर राहुल गांधी ने दी बधाई, कहा- 'PDA की हिस्सेदारी से...'
सपा चीफ अखिलेश यादव के जन्मदिन पर राहुल गांधी ने दी बधाई, कहा- 'PDA की हिस्सेदारी से...'
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
भारत-पाकिस्तान खत्म करें टेंशन, खोलें एयरस्पेस... 100+ दिग्गजों ने PM मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी चिट्ठी
भारत-PAK खत्म करें टेंशन, खोलें एयरस्पेस... 100+ दिग्गजों ने PM मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी चिट्ठी
Venezuela Indian Sailor Death : वेनेजुएला में मारे गए भारतीय का इंडिया पहुंचा शव, दिल-दिमाग, गुर्दा, लिवर सब गायब, शॉक में है परिवार
वेनेजुएला में मारे गए भारतीय का इंडिया पहुंचा शव, दिल-दिमाग, गुर्दा, लिवर सब गायब, शॉक में है परिवार
Embed widget