एक्सप्लोरर

Astro Tips: महिलाओं का अपमान करने से ये ग्रह देने लगाता खराब फल, तिजोरी होने लगती है खाली, सम्मान भी चला जाता है

Astro tips: ज्योतिष शास्त्र में एक ऐसा ग्रह है जिसका सीधा संबंध महिलाओं से है. स्त्रियों का अपमान या उनसे बुरा व्यवहार करने वालों पर इस ग्रह का बुरा असर पड़ता है. धन, सुख सब छिन जाता है.

Astro Tips: जब व्यक्ति गलत और अनैतिक कार्य करने लगता है तो ग्रहों की शुभता में कमी आने लगती है खासकर घर की स्त्रियों से बुरा व्यवहार करने पर ग्रहों के दुष्प्रभाव झेलने पड़ते हैं, स्त्री को घर की लक्ष्मी भी कहा गया है. महिलाओं का निरादर करने से देवी लक्ष्मी कभी घर में वास नहीं करती.

जहां स्त्रियों को बात-बात पर अपमानित किया जाता है, उन्हें नीचा दिखाया जाता है वहां दरिद्रता पैर पसारने लगती है, आर्थिक संकट मंडराने लगता है. इतना ही नहीं ज्योतिष में भी ऐसा ग्रह हैं जिसका महिलाओं से गहरा संबंध है. आइए जानते हैं

महिलाओं का अपमान करने पर ये ग्रह देते है बुरे परिणाम

हर रिश्ता किसी न किसी ग्रह से जुड़ा हुआ है. ऐसा माना जाता है कि अगर ग्रह कमजोर होंगे तो रिश्ते कमजोर होंगे और रिश्ते कमजोर होंगे तो ग्रह खराब होंगे. साथ ही जीवन साथी पर भी इसका बुरा असर पड़ेगा. ज्योतिष में शुक्र ग्रह का संबंध स्त्रियों से है.स्त्रियों का आदर न करने से शुक्र ग्रह की अशुभता में वृद्धि होती है. शुक्र को सुख-समृद्धि, ऐश्वर्य, सौंदर्य का कारक माना गया है.

कुंडली में शुक्र मजबूत हो तो व्यक्ति राजसुख पाता है, उसका दांपत्य जीवन भी सुचारू रूप से चलता है. वहीं अगर शुक्र दुर्बल हो जाए तो व्यक्ति के पास सब कुछ होकर भी वह उसका आनंद नहीं उठा पाता. इसलिए स्त्रियों को आदर-सम्मान करें, आचरण शुद्ध रखें.

शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय (Shukra Ke Upay)

सफाई - शुक्र की शुभता को पाने के लिए हमेशा साफ–सुथरे ओर प्रेस किये हुए कपड़े पहनने चाहिए और यदि संभव हो तो परफ्यूम का प्रयोग करना चाहिए.

दान - शुक्रवार को सफेद चीजों जैसे सफेद वस्त्र, चीनी, चावल, खीर, मिश्री आदि का दान करना चाहिए. इससे शुक्र बलवान होता है और आर्थिक तंगी नहीं होती. खासकर किसी असहाय स्त्री, वृद्ध महिला की आर्थिक मदद करें.

स्नान - शुक्र की शुभता पाने के लिए इलायची के पानी से स्नान करें. थोड़े से पानी में बड़ी इलायची उबाल लें. इसे ठंडा करके अपने नहाने के पानी में मिलाएं “ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।।“ इस मंत्र का जाप करते हुए स्नान करें.

Geeta Jayanti 2023: गीता जयंती कब ? इकलौता ग्रंथ जिसकी जयंती मनाते हैं, जानें डेट और इस दिन का महत्व

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 20 सितंबर 2026: मिथुन को सरकारी काम में सफलता, कन्या को धन व पद का लाभ; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 20 सितंबर 2026: मिथुन को सरकारी काम में सफलता, कन्या को धन व पद का लाभ; जानें 12 राशियों का भाग्य
Kal Ka Rashifal 20 September 2026: सिंह और धनु समेत इन राशियों को मिलेगी कार्यक्षेत्र में बड़ी खुशखबरी, पद-प्रतिष्ठा में होगी भारी वृद्धि!
कल का राशिफल 20 सितंबर 2026, नवमी तिथि और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का महासंयोग, रविवार को इन राशियों पर मेहरबान होंगे सूर्य देव!
Radha Ashtami 2026: पूजा 11:01 से 1:28 तक, अष्टमी 3:26 तक, क्या 1:28 पर व्रत खोलें या तिथि समाप्त होने तक रुकें?
Radha Ashtami 2026: पूजा 1:28 पर खत्म, अष्टमी 3:26 तक; जानिए व्रत कब खोलें सही समय और पारण नियम
साप्ताहिक राशिफल: इस हफ्ते किन राशियों को मिलेगी मनचाही सफलता? पढ़ें 20 से 26 सितंबर 2026 का भविष्यफल
साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 सितंबर 2026, इस हफ्ते 4 राशियों को कार्यक्षेत्र और सेहत में बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें मेष से मीन का हाल

वीडियोज

Sansani : रफ्तार के जुनून में मौत को दावत ! | Greater Noida | Hit And Run Case
DU छात्र संघ चुनाव में ABVP का परचम
Gen Z के बीच ABVP का दबदबा..जीत से क्या निकले मायने?
DUSU Election Results: ABVP की जीत, NSUI का खाता भी नहीं खुला..Gen Z के मूड के मायने क्या?
Sandeep Chaudhary: 2027 की बयार...शिक्षा, परीक्षा, रोजगार! विश्लेषकों का विश्लेषण | GEN-Z | CM Yogi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
काठमांडू जाने वाला विमान बीच रास्ते से वापस दिल्ली क्यों लौटा? जानें कारण
काठमांडू जाने वाला विमान बीच रास्ते से वापस दिल्ली क्यों लौटा? जानें कारण
UP: बाहुबली बृजेश सिंह लड़ेंगे 2027 का चुनाव? इन सीटों पर नजर
UP: बाहुबली बृजेश सिंह लड़ेंगे 2027 का चुनाव? इन सीटों पर नजर
भारत टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, नए नवेले खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री
भारत टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, नए नवेले खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री
'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार: सलमान खान की बिगड़ी तबीयत, ट्रोल्स-पैप्स पर फूटा गुस्सा
'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार: सलमान खान की बिगड़ी तबीयत, ट्रोल्स-पैप्स पर फूटा गुस्सा
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
DUSU चुनाव रिजल्ट पर राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया, 'उम्मीद है कि नई...'
DUSU चुनाव रिजल्ट पर राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया, 'उम्मीद है कि नई...'
IIT बॉम्बे छात्र की सुसाइड पर संस्थान ने दी सफाई, पुलिस ने दर्ज की FIR
IIT बॉम्बे छात्र की सुसाइड पर संस्थान ने दी सफाई, पुलिस ने दर्ज की FIR
DU में क्या पढ़ रहे दीपांशु शौकीन, NSUI ने टिकट नहीं दिया फिर भी जीता चुनाव
DU में क्या पढ़ रहे दीपांशु शौकीन, NSUI ने टिकट नहीं दिया फिर भी जीता चुनाव
Embed widget