एक्सप्लोरर

Aries Weekly Horoscope : मेष राशि वालों को करना होगा धर्म-कर्म के काम, जल्द ही बनेंगे बिगड़े काम

Aries Weekly Horoscope : मेष राशि वालों के लिए ये सप्ताह ( 27 दिसंबर 2021 से 02 जनवरी 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल.

Aries Weekly Horoscope : जो भी परिस्थिति पूर्व से चली आ रही है उनको सुलझा पाने में सफल होंगे. आप यदि किसी कार्य को पूरा करने के लिए कई दिनों से परेशान चल रहें हैं तो उसमे प्लानिंग शुरू कर देनी चाहिए. ग्रहों की स्थितियां आपके सपोर्ट में हैं. धर्म-कर्म को दिमाग में रखते हुए दूसरों की हर संभव मदद करनी चाहिए. धार्मिक गतिविधियों में बढ़ना चाहिए, क्योंकि ग्रहों की स्थिति इस ओर बढ़ने का संकेत दे रही हैं. अपने पुण्य को संचित करना होगा, वहीं दूसरी ओर नए वर्ष में किसी प्रकार का दान करना भी बेहतर साबित होगा. ऑफिशियल कार्यों में कुछ बदलाव हो सकता हैं, साथ ही प्रबंधन से संबंधित जुड़े लोगों को कम मेहनत में ज्यादा फल मिलने की संभावना है.

आर्थिक एवं करियर- नौकरी से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिलने के पूर्ण आसार दिख रहें हैं. दूसरी कम्पनी से नौकरी के ऑफर मिल सकता है. अपने काम को गंभीरता से लेने की वजह से बड़े काम को कम समय में पूरा कर पाना संभव होगा. उच्चाधिकारी आपके काम से असंतुष्ट रहें. सप्ताह मध्य में ऑफिशियल पॉलिटिक्स से बच कर रहना है. यदि कारोबार का विस्तार करने की प्लानिंग चल रही है तो प्रसार-प्रचार पर ध्यान दें.  व्यापार को बढ़ाने के लिए आपको थोड़ा धन खर्च करना पड़ सकता है. 

स्वास्थ्य- सर्द-गर्म की स्थिति दिक्कतें देगी. तनाव जैसी स्थिति से अपना बचाव रखें सकारात्मक बने रहे, इस बार नियमित मेडिटेशन योगा भी अवश्य करें.स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए, अधिक चिकनाईयुक्त भोजन के सेवन से परहेज करें. मन अगर गलत शौक करना यानि मादक-पदार्थ के लिए प्रेरित कर रहा है तो उसे अनुशासित रखें, अन्यथा यह बुरी आदत रोगों को न्यौता देने वाली होगी. कई दिनों से आप बीमार चल रहें हैं, तो इस ओर कोई लापरवाही न बरतें. यदि आप व्यायाम करते हैं तो उसको सही ढंग से करें. वात संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं.छोटी-मोटी दुर्घटनाओं के प्रति अलर्ट रहना होगा. यात्रा करने से बचना चाहिए. 

परिवार एवं समाज- भाई-बहनों के साथ पारिवारिक विवादों में समाधान मिलेगा.आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि आर्थिक चोट लग सकती है, वहीं दूसरी ओर मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. असमंजस की स्थिति में बुजुर्गों से महत्वपूर्ण राय मिलेगी. घर हो या बाहर सभी को समान दृष्टि से देखें. छोटा हो या बड़ा सबका सम्मान करें. परिवार में किसी भी सदस्य को नकारात्मक बात न कहें जिससे उनके स्वाभिमान को चोट पहुँचे. परिवार में आपकी धाक मजबूत होगी. अपनी क्षमतानुसार जरूरतमंद को कुछ दान करें. पारिवारिक जिम्मेदारियां लेने से बचना नहीं चाहिए, क्योंकि नकारात्मक ग्रहीय स्थिति आपको जिम्मेदारीयों को बोझ महसूस करा सकती है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meen Rashifal 5 September 2026: 4थे चंद्रमा से भौतिक सुखों में अड़चनें, सीक्रेट रखें बिजनेस प्लान, ऑफिस में वाणी पर रखें संयम
Meen Rashifal 5 September 2026: 4थे चंद्रमा से भौतिक सुखों में अड़चनें, सीक्रेट रखें बिजनेस प्लान, ऑफिस में वाणी पर रखें संयम
Kumbh Rashifal 5 September 2026: 5वें चंद्रमा से संतान को व्यावहारिक सीख, वज्र व लक्ष्मी योग से मीडिया-मार्केटिंग में बड़ी सफलता
Kumbh Rashifal 5 September 2026: 5वें चंद्रमा से संतान को व्यावहारिक सीख, वज्र व लक्ष्मी योग से मीडिया-मार्केटिंग में बड़ी सफलता
Makar Rashifal 5 September 2026: 6ठे चंद्रमा व मालव्य योग से मकर राशि भावुक फैसलों से बचे, बिजनेस ट्रैवलिंग में मिलेगा वरिष्ठों का साथ
Makar Rashifal 5 September 2026: 6ठे चंद्रमा व मालव्य योग से मकर राशि भावुक फैसलों से बचे, बिजनेस ट्रैवलिंग में मिलेगा वरिष्ठों का साथ
Vrishchik Rashifal 5 September 2026: 8वें चंद्रमा से वृश्चिक राशि वाले शॉर्टकट व रिस्क से बचें, पीठ व रीढ़ की हड्डी का रखें ख्याल
Vrishchik Rashifal 5 September 2026: 8वें चंद्रमा से वृश्चिक राशि वाले शॉर्टकट व रिस्क से बचें, पीठ व रीढ़ की हड्डी का रखें ख्याल

वीडियोज

NEPAL FLASH FLOOD UPDATE: नेपाल में नई चेतावनी डराने वाली... ABPLIVE
Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों चूक रहा US का निशाना? ईरान में घरों पर कैसे गिरे बम, पूरी स्टोरी
क्यों चूक रहा US का निशाना? ईरान में घरों पर कैसे गिरे बम, पूरी स्टोरी
बिहार में CBI जांच पर नई पाबंदी, लेनी होगी राज्य सरकार की मंजूरी
बिहार में CBI जांच पर नई पाबंदी, लेनी होगी राज्य सरकार की मंजूरी
'गंभीर के फेवरेट प्लेयर वापस आ गए...', पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय कोच पर कसा तंज
'गंभीर के फेवरेट प्लेयर वापस आ गए', पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय कोच पर कसा तंज
82 करोड़ कमा चुकी 'हनुमान अंश' को OTT प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
'हनुमान अंश' को ओटीटी प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
Kitchen Tips: तड़का लगाते ही जल जाते हैं मसाले? शेफ से जानें ये 1 सीक्रेट
तड़का लगाते ही जल जाते हैं मसाले? शेफ से जानें ये 1 सीक्रेट
पत्नी या वोडाफोन का पिल्ला... मद्रास हाईकोर्ट के इस फैसले से यूजर्स क्यों खफा?
पत्नी या वोडाफोन का पिल्ला... मद्रास हाईकोर्ट के इस फैसले से यूजर्स क्यों खफा?
Embed widget