एक्सप्लोरर

Aries Monthly Horoscope May 2025: मेष राशि मई मासिक राशिफल, अचानक बढ़ सकता है वर्कलोड

Aries Monthly Horoscope May 2025: मेष (Mesh) के लिए मई का महीना बिजनेस, परिवार, सेहत, शिक्षा, करियर, प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा. जानें ज्योतिष (Astrologer) से मेष मासिक राशिफल.

Mesh Rashifal May 2025: मेष राशि वालों के लिए मई 2025 का महीना सामान्य रहेगा. व्यापारियों और विद्यार्थियों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. हालांकि ग्रह-योगों की शुभता से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. आइए ज्योतिष (Famous Astrologer) से जानते हैं मेष राशि वालों के नौकरी, बिजेनस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा मई (May 2025) का महीना.

मेष राशि मई 2025 मासिक राशिफल (Aries May 2025 Horoscope)

व्यापार और धन (Business and Wealth Horoscope):-

  • महीने की शुरुआत से 6 मई तक द्वादश भाव में बुध और राहु के जड़त्व दोष के कारण आयरन, केमिकल, पेट्रोल, ऑयल, बिल्डिंग मटेरियल, कंस्ट्रक्शन, ट्रांसपोर्टेशन आदि क्षेत्रों से जुड़े व्यवसायियों को पार्टनरशिप बिजनेस में टैलेंट मैनेजमेंट के चलते समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
  • 7 से 13 मई तक आपकी राशि में सूर्य और बुध का बुधादित्य योग बनेगा, जिसकी सप्तम भाव पर दृष्टि होने से व्यापार में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. चतुर्थ भाव में स्थित मंगल की चौथी दृष्टि सप्तम भाव पर होने से व्यवसायियों को इस महीने ऐसे कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिनसे वे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा पाएंगे.
  • 14 मई से गुरु तृतीय भाव में रहकर पंचम दृष्टि से सप्तम भाव को प्रभावित करेंगे, जिससे गिफ्ट शॉप, ऑनलाइन ट्यूटर, मोबाइल फूड ट्रक, मोबाइल, मार्केट रिसर्च सर्विसेज जैसे क्षेत्रों में कार्यरत व्यवसायी अपने जीवनसाथी के नाम से नया व्यवसाय प्रारंभ कर सकते हैं.
  • 17 मई तक द्वादश भाव में शनि और राहु के साथ श्रापित दोष रहेगा, जिससे व्यवसायियों के मार्केट में छिपे शत्रुओं के कारण संबंध खराब हो सकते हैं. अतः जो भी करें, विवेकपूर्वक करें. 18 मई से केतु पंचम भाव में रहकर एकादश भाव पर दृष्टि डालेंगे, जिससे ऑटोमोबाइल सर्विस स्टेशन, फूड डिलीवरी, कैटरिंग, कूरियर सेवा, स्पोर्ट्स कोचिंग आदि से जुड़े व्यवसायियों की वित्तीय स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

नौकरी-पेशा (Job and Career Horoscope):-

  • 6 मई तक षष्ठ भाव के स्वामी बुध, द्वादश भाव में दशम भाव के स्वामी शनि के साथ स्थित रहेंगे, जिससे ऑफिस में काम को लेकर मन नहीं लगेगा और कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
  • 13 मई तक गुरु द्वितीय भाव में रहकर पंचम और नवम दृष्टि से षष्ठ और दशम भाव को प्रभावित करेंगे, जिससे किसी प्रोजेक्ट में सीनियर और जूनियर से बेहतर सहयोग व फीडबैक मिलेगा.
  • 17 मई तक दशम भाव के स्वामी शनि, द्वादश भाव में राहु के साथ श्रापित दोष बनाएंगे. अतः ऑफिस या मार्केट में छोटी बातों को तूल देने से बचें और छिपे शत्रुओं से सावधान रहें. 14 मई से सूर्य द्वितीय भाव में रहेंगे, जिससे षष्ठ और दशम भाव पर नवम-पंचम राजयोग का निर्माण होगा. इससे आपके कार्य का विस्तार होगा और लिए गए निर्णयों की सराहना होगी.
  • चतुर्थ भाव में स्थित मंगल की सप्तम दृष्टि दशम भाव पर होगी, जिससे अचानक ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है या अनचाही जगह पर तबादले की स्थिति बन सकती है.

पारिवारिक और प्रेम जीवन (Family and Love Life Horoscope):-

  • सप्तम भाव के स्वामी शुक्र द्वादश भाव में रहकर सप्तम भाव से षडाष्टक दोष बना रहे हैं, जिससे समय की कमी के कारण पारिवारिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं और खर्चों में वृद्धि संभव है. 7 से 13 मई तक सूर्य-बुध के बुधादित्य योग से जीवनसाथी से धन लाभ हो सकता है.
  • 14 मई से गुरु तृतीय भाव में रहकर पंचम दृष्टि से सप्तम भाव को प्रभावित करेंगे, जिससे भाई-बहनों से सहयोग प्राप्त होगा और संबंध मजबूत होंगे. 14 मई से सूर्य द्वितीय भाव में रहेंगे, जिससे परिवार के किसी सदस्य के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है.

स्टूडेंट्स और शिक्षार्थी (Students and Learners Horoscope):-

महीने की शुरुआत से 13 मई तक सूर्य आपकी राशि में रहेंगे, जिससे पंचम भाव से नवम-पंचम राजयोग बनेगा. यह समय फैशन डिजाइनिंग, वेब डिजाइनिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग जैसे कोर्स कर रहे छात्रों के लिए अनुकूल रहेगा. 14 मई से गुरु तृतीय भाव में रहकर पंचम भाव से 3-11 का संबंध बनाएंगे, जिससे विदेश में पढ़ाई और करियर बनाने की आपकी चाह को बल मिलेगा. 17 मई तक पंचम भाव पर पापकर्तरी दोष रहेगा, जिससे CPO, NDA, CDS, IBPS PO जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है, सावधानी बरतें.

स्वास्थ्य और यात्रा (Health & Travel Horoscope):-

6 मई तक द्वादश भाव में बुध-राहु का जड़त्व दोष रहेगा, जिससे सेहत पर ध्यान देना आवश्यक होगा.  7 से 22 मई तक बुध आपकी राशि में रहेंगे और षष्ठ भाव से षडाष्टक दोष बनाएंगे, जिससे घर में किसी बुजुर्ग की सेहत खराब हो सकती है और खर्चों में वृद्धि संभव है. 14 मई से सूर्य द्वितीय भाव में रहेंगे और अष्टम भाव पर दृष्टि डालेंगे, जिससे तीर्थ यात्रा की योजना बन सकती है.

मेष राशि वालों के लिए उपाय (Aries Rashi 2025 Upay)

8 मई (मोहिनी एकादशी): भगवान श्री विष्णु को केसर मिला जल अर्पित करें, दीपक जलाकर “ॐ ह्रीं श्रीं श्रीं लक्ष्मी नारायणाय नमः” मंत्र का जाप करें.

27 मई (शनि जयंती): प्रातः स्नान के बाद शनि महाराज का ध्यान कर “ॐ खां खीं खूं सः मंदाय स्वाहा:” मंत्र की एक माला जपें और काले तिल एवं तेल का दान करें.

ये भी पढ़ें: Guru Gochar 2025: गुरु का गोचर साल 2025 में लाएगा बड़ा बदलाव, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

14 अप्रैल को खत्म होगा खरमास, 20 से गूंजेंगी शहनाइयां, शादी के लिए मिलेंगे कई शुभ मुहूर्त!
14 अप्रैल को खत्म होगा खरमास, 20 से गूंजेंगी शहनाइयां, शादी के लिए मिलेंगे कई शुभ मुहूर्त!
Griha pravesh: गृह प्रवेश में थोड़ा अधूरा घर क्यों माना जाता है शुभ? जानिए इसके पीछे की मान्यता
गृह प्रवेश में थोड़ा अधूरा घर क्यों माना जाता है शुभ? जानिए इसके पीछे की मान्यता
Aaj Ka Rashifal 14 April 2026: आज शतभिषा नक्षत्र का महायोग, दोपहर 12:47 से पहले इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी!
Aaj Ka Rashifal 14 April 2026: आज शतभिषा नक्षत्र का महायोग, दोपहर 12:47 से पहले इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी!
Aaj ka Kumbh Rashifal 14 April 2026: बिजनेस में मिलेगी बड़ी फंडिंग और करियर में पदोन्नति के प्रबल संकेत
कुंभ राशिफल 14 अप्रैल 2026 बिजनेस में मिलेगी बड़ी फंडिंग और करियर में पदोन्नति के प्रबल संकेत

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशा भोसले का पाकिस्तानी चैनल ने चलाया गाना तो गुस्से में आए शहबाज, फिर मालिक ने दिखाई पाक PM को औकात
आशा भोसले का पाकिस्तानी चैनल ने चलाया गाना तो गुस्से में आए शहबाज, फिर मालिक ने दिखाई पाक PM को औकात
CM नीतीश कुमार ने अपनी अंतिम कैबिनेट की बैठक में क्या कहा? 'आगे बिहार में…'
CM नीतीश कुमार ने अपनी अंतिम कैबिनेट की बैठक में क्या कहा? 'आगे बिहार में…'
US Iran War News Live: '...या तो होर्मुज पर हमारा कंट्रोल या फिर दोबारा होगा युद्ध', नाकाबंदी के बीच ईरान की अमेरिका को धमकी
Live: '...या तो होर्मुज पर हमारा कंट्रोल या फिर दोबारा होगा युद्ध', नाकाबंदी के बीच ईरान की अमेरिका को धमकी
Praful Hinge First Over: 1 रन और 3 विकेट... प्रफुल्ल हिंगे का वो ओवर जिसने पलट दिया पूरा मैच, चारों खाने चित हुए वैभव सूर्यवंशी
1 रन और 3 विकेट... प्रफुल्ल हिंगे का वो ओवर जिसने पलट दिया पूरा मैच, चारों खाने चित हुए वैभव सूर्यवंशी
Assi OTT Release: तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ अब ओटीटी पर होने जा रही रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ अब ओटीटी पर होने जा रही रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
US Iran Peace Talk: तारीख तय... सबसे बड़ी शर्त मान गया ईरान! अमेरिका का पीस टॉक-2 पर नया ऐलान, ट्रंप ने लगाई मुहर 
तारीख तय... सबसे बड़ी शर्त मान गया ईरान! अमेरिका का पीस टॉक-2 पर नया ऐलान, ट्रंप ने लगाई मुहर 
Aluminium Foil Door Trick: दरवाजे के हैंडल पर क्यों लपेट रहे हैं लोग एल्युमिनियम फॉयल? वजह जानकर चौंक जाएंगे
दरवाजे के हैंडल पर क्यों लपेट रहे हैं लोग एल्युमिनियम फॉयल? वजह जानकर चौंक जाएंगे
किसान भाई इस तरीके से करें काजू की खेती, होगी लाखों की कमाई
किसान भाई इस तरीके से करें काजू की खेती, होगी लाखों की कमाई
Embed widget