एक्सप्लोरर

Aries Monthly Horoscope March 2025: मेष वाले रहें सावधान! नौकरी में आ सकती है समस्या, पढ़ें मार्च मासिक राशिफल

Aries Monthly Horoscope March 2025: मेष (Mesh) के लिए मार्च का महीना बिजनेस, परिवार, सेहत, शिक्षा, करियर, प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा. जानें ज्योतिष (Astrologer) से मेष मासिक राशिफल.

Mesh Rashifal March 2025: मेष राशि वालों के लिए मार्च 2025 का महीना अच्छा रहेगा. व्यापारियों और विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा. ग्रह-योगों की शुभता से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. आइए विख्यात ज्योतिषी (Famous Astrologer) से जानते हैं मेष राशि वालों के नौकरी, बिजेनस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा मार्च (March 2025) का महीना.

मेष राशि मार्च 2025 मासिक राशिफल (Aries March 2025 Horoscope)

व्यापार और धन (Business and Wealth Horoscope):-

  • आपकी राशि से सप्तम भाव के स्वामी शुक्र 03 मार्च से द्वादश भाव में वक्री रहेंगे, जिससे आयरन, केमिकल, पेट्रोल, ऑयल, बिल्डिंग मैटेरियल, कंस्ट्रक्शन ट्रांसपोर्टेशन, बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन आदि से जुड़े व्यापार को आगे बढ़ने का काम करेगा. ऐसे में भले ही धीमा सही लेकिन आपका बिजनेस आगे बढ़ेगा, उन्नति करेगा .
  • 28 मार्च तक शनि एकादश भाव में रहते सप्तम भाव से नवम-पंचम राजयोग बनाएंगे, जिससे काफी अच्छे और सकारात्मक परिणाम दिलाना चाहेगा. आप अपने बिजनेस में काफी अच्छा कर सकेंगे.
  • द्वादश भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा, जिससे आपके गिफ्ट शॉप, ऑनलाइन ट्यूटर, मोबाइल फूड ट्रक, मोबाइल, मार्केट रिसर्च सर्विसेज बिजनेस को नई ऊंचाइयां देना चाहेगा अर्थात् बिजनेस के लिए काफी अच्छे परिणाम दे सकता है.
  • 14 मार्च से सूर्य द्वादश भाव में रहते सूर्य से पीछे एकादश भाव में 28 मार्च शनि रहने से वाशि योग रहेगा, जिससे व्यापारियों की आमदनी में कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी.
  • गुरु-शुक्र का परिवर्तन योग रहेगा जिससे, बिजनेसमैन को न केवल अच्छी आमदनी कराएगा बल्कि आमदनी का एक बड़ा हिस्सा बचाने में भी कामयाब रहेंगे. 

नौकरी-पेशा (Job and Career Horoscope):-

  • षष्ठ भाव के स्वामी बुध द्वादश भाव में शुक्र के साथ लक्ष्मीनारायण योग बनाएंगे व सातवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से नौकरी पेशा वालों के लिए मिले-जुले परिणाम दे सकता है.
  • दशम भाव के स्वामी शनि 28 मार्च तक एकादश भाव में स्वगृही होकर विराजित रहेंगे, जिससे नौकरी में किसी तरह की कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी.
  • 15 मार्च से षष्ठ भाव के स्वामी बुध द्वादश भाव में वक्री रहेंगे, जिससे नौकरी से मिलने वाली उपलब्धियां को लेकर मन में कुछ असंतोष रह सकता है.
  • तृतीय भाव में विराजित मंगल की चौथी व आठवीं दृष्टि षष्ठ भाव व दशम भाव पर होने नौकरी पेशा वालों के लिए काफी अच्छा होने वाला है, स्वाभाविक है कि यह आर्थिक रूप से आपको काफी अच्छी मजबूती दे सकता है.
  • 14 मार्च से द्वादश भाव में सूर्य-राहु का ग्रहण दोष रहेगा, जिससे नौकरी पेशा वालों को बचत किए हुए पैसों को लेकर कोई परेशानी नहीं होगी. लेकिन नए सिरे से कमाई करने में थोड़ी सी कठिनाई रह सकती है. 

पारिवारिक और प्रेम जीवन (Family and Love Life Horoscope):-

  • सप्तम भाव के स्वामी शुक्र 03 मार्च से द्वादश भाव में वक्री रहेंगे, जिससे बात करें पारिवारिक जीवन की तो आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है, किसी बड़ी समस्या के योग नहीं हैं, सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा लेकिन पिछले माह से तुलना करें तो तुलनात्मक रूप से ज्यादा अच्छा रह सकता है.
  • द्वितीय भाव में विराजित गुरु का सप्तम भाव से षडाष्टक दोष रहेगा जिससे पारिवारिक मामलों में सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी.
  • गुरु-शुक्र का परिवर्तन योग रहेगा जिससे गृहस्थ जीवन में आप अपनी जरूरत और मेहनत के अनुरूप घर का डेकोरेशन या रिनोवेशन का काम करेंगे. किसी बड़ी विसंगति की योग नहीं हैं बल्कि आपकी लगन, निष्ठा और परिवार वालों के संयुक्त प्रयास के अनुसार आपका गृहस्थ जीवन अच्छा बना रहेगा.
  • 29 मार्च से द्वादश भाव में शुक्र-शनि की युति रहेगी जिससे विवाह संबंधित बातें आगे बढ़ सकती है. 

स्टूडेंट्स और शिक्षार्थी (Students and Learners Horoscope):-

  • महीने की शुरुआत से 13 मार्च तक सूर्य एकादश भाव में रहते सातवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से बहुत कमजोर रहेगा. लेकिन अधिकांश समय अच्छे परिणाम देना चाहेगा, यही कारण है कि आप शिक्षा के मामले में काफी अच्छा कर सकते हैं.
  • द्वितीय भाव में विराजित गुरु का पंचम भाव से 4-10 का सम्बध रहेगा जिससे मन को उद्विग्न होने से रोकने की जरूरत रहेगी यानी शांत होकर पढ़ाई पर फोकस करेंगे तो आप काफी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे.
  • 14 मार्च से द्वादश भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग रहेगा जिससे विदेश में पढ़ाई करने की तैयारी में जुटे हुए विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकते है. साथ ही साथ विदेश में रहकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी भी बेहतर परिणाम (Result) प्राप्त कर सकेंगे.
     

स्वास्थ्य और यात्रा (Health & Travel Horoscope):-

  • षष्ठ भाव के स्वामी बुध द्वादश भाव में राहु के साथ जड़त्व दोष बनाएंगे, जो दिल (Heart Related) से जुड़ी कुछ परेशानियां दे सकता है.
  • द्वादश भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग व 14 मार्च से सूर्य-बुध का बुधादित्य योग रहेगा जिससे भविष्य (Past) का कोई यात्रा का प्लान इस महीने में आपको घूमने फिरने में मदद कर सकता है.
  • 29 मार्च से शनि द्वादश भाव में रहेंगे. सातवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से पुराने और क्लिस्ट रोगों को दूर करने में मददगार बनेगा.


मेष राशि वालों के लिए उपाय (Aries Rashi 2025 Upay)

13 मार्च होली पर होलिका दहन के समय 7 काली मिर्च ऊसारकर होलिका में अर्पण करें. अगले दिन जहां होली जली थी वहां की 7 चुटकी राख, 7 तांबे के छेद वाले सिक्के, लाल कपड़े में बांधकर, अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान के मुख्य द्वार पर टांग दें या इस सामग्री को अपनी तिजोरी में रख दें, धन लाभ की प्राप्ति होगी.
30 मार्च चैत्र नवरात्रा पर आपको स्कंदमाता की विशेष उपासना करते हुए ऊँ दुं दुर्गाय नमः मंत्र की 11 माला जाप करें. दुर्गा सप्तशती या दुर्गा चालीसा का पाठ करें.

ये भी पढ़ें: Taurus Monthly Horoscope March 2025: वृषभ राशि वाले लेंगे लव लाइफ का आनंद, पढ़ें मार्च मासिक राशिफल

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ashadha Gupt Navratri 2026: 15 जुलाई से शुरू होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि, जानें घटस्थापना मुहूर्त, 10 महाविद्याओं का महत्व और 8 दिन की वजह
15 जुलाई से शुरू होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि, जानें घटस्थापना मुहूर्त, 10 महाविद्याओं का महत्व और 8 दिन की वजह
Vastu Tips: घर में तुलसी, शंख और शिवलिंग तीनों को एक साथ रखना पड़ सकता है भारी, तुरंत जान लें वजह
Vastu Tips: घर में तुलसी, शंख और शिवलिंग तीनों को एक साथ रखना पड़ सकता है भारी, तुरंत जान लें वजह
Kal Ka Rashifal 14 July 2026: भौमवती अमावस्या पर बनेगा व्याघात योग, मंगलवार को कर्क और वृश्चिक राशि पर मंडराएगा बड़ा खतरा! ये 3 राशियां रहेंगी भाग्यशाली
कल का राशिफल 14 जुलाई 2026 भौमवती अमावस्या पर बनेगा व्याघात योग, मंगलवार को कर्क और वृश्चिक राशि पर मंडराएगा बड़ा खतरा! ये 3 राशियां रहेंगी भाग्यशाली
Sawan Mantra: राशि अनुसार जपें ये शिव मंत्र, सावन के पहले सोमवार मिलेगा शुभ फल
राशि अनुसार जपें ये शिव मंत्र, सावन के पहले सोमवार मिलेगा शुभ फल

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
दिल्ली: IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget