एक्सप्लोरर

Aries Yearly Horoscope 2024: मेष राशि पर कृपा बरसाएंगे शनि महाराज वहीं स्वास्थ्य पर रहेगी राहु की नजर, जानें 2024 का वार्षिक राशिफल

Aries Horoscope 2024: साल 2024 मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा. एस्ट्रोलॉजर रुचि शर्मा से जानें लव, करियर, शिक्षा, आर्थिक और स्वास्थ्य के लिए मेष राशि का वार्षिक राशिफल 2024 (Mesh Rashi 2024).

Mesh Rashifal 2024: नया साल अपने साथ नई उमंगे,नई खुशियां लेकर आता है. लेकिन इसी के साथ कुछ चुनौतियां भी रहती है. ऐसा ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के कारण होता है. हालांकि अलग-अलग राशियों पर इसका प्रभाव भी अलग-अलग पड़ता है.

बात करें मेष राशि कि तो नया साल 2024 मेष राशि वालों के लिए विशेष रहेगा या फिर बीते वर्ष 2023 की तरह की जीवन में उतार-चढ़ाव रहेंगे. आइये ज्योतिष से जानते हैं नए साल में मेष राशि वालों को किन समस्याओं से निजात मिलेगी, कैसा रहेगा करियर, आर्थिक पक्ष, शिक्षा क्षेत्र, स्वास्थ्य और लव लाइफ. जानते हैं 2024 का मेष वार्षिक राशिफल (Yearly Horoscope 2024)-

मेष लव राशिफल 2024 (Aries Love Horoscope 2024)

मेष राशि के अविवाहित जातकों के लिए वर्ष 2024 अच्छा रहने वाला है, क्योंकि वह उन्हें उनके साथी से मिलवाएगा और वह विवाह के बंधन में बध सकते हैं. आपको प्रेम संबंधों में भी कड़ी परीक्षा देनी होगी. इस वर्ष शनि महाराज कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे और आपके पांचवें भाव पर दृष्टि डालेंगे, जो आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएगा. बृहस्पति महाराज की दृष्टि पंचम और सप्तम भाव पर होने से आपके रिश्तों में कुछ गलतफहमियां भी पैदा हो सकती हैं, उन्हें ज्यादा ना बढ़ाएं. जो लोग गृहस्थ जीवन जी रहे हैं, उनके लिए यह वर्ष खुशियां लेकर आएगा, उनके संतान प्राप्ति के भी योग बनते दिख रहे हैं. जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं, यह वर्ष उनके लिए भी अच्छा साबित होगा.

गृहस्थ जीवन में जी रहे लोगों के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा. लेकिन अप्रैल से जुलाई के बीच आपके और साथी के बीच कुछ कहासुनी के कारण दूरियां आ सकती हैं. आपके और साथी के बीच कुछ टकराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन परिवार के सदस्य रिश्ते को संभालने में कामयाब रहेंगे. 

मेष करियर राशिफल 2024 (Aries Career Horoscope 2024)

मेष राशि के जातकों के लिए करियर के दृष्टिकोण से साल अच्छा रहेगा. लेकिन आपको अपने बॉस के साथ रिश्तों को बेहतर बनाए रखना होगा, कोई भी गलतफहमी हो, तो उसे दूर करने की पूरी कोशिश करें. आपको अच्छी सफलता मिलने की पूरी संभावना बनती दिख रही है. जो जातक नौकरी में कार्यरत हैं, उनको अप्रैल से जून के बीच वेतन में वृद्धि हो सकती है. व्यापार की योजना बना रहे लोग सितंबर व अक्टूबर के महीने किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जो उनके लिए अच्छी रहेगी. आपको नौकरी में बदलाव लाने से बचना होगा और अभी पुराने में ही टिके रहें तो आपके लिए बेहतर रहेगा. विदेशो से व्यापार कर रहे लोगों को अपने काम के सिलसिले में विदेश जाने को मिल सकता है.

यह वर्ष शिक्षा, स्टेशनरी, किताबें व कैटरिंग आदि का बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा लाभ देने वाला साबित होगा. बिजनेस में आप कुछ नयी ऊंचाइयों को छुएंगे, क्योंकि आप उसमें कुछ नए बदलाव लाएंगे, जो आपके लिए अच्छे साबित होंगे. आपको बिजनेस में किसी को भागीदार बनाने से बचना होगा. यदि आपने बनाया तो आपको उस पर पूरी निगरानी बनाकर रखनी होगी. इस वर्ष आपके परिवार के अनुभवी व्यक्तियों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा, जिसके कारण आपका बिजनेस भी अच्छे से ग्रो करेगा.

मेष शिक्षा राशिफल 2024 (Aries Education Horoscope 2024)

मेष राशि के जातकों के लिए वर्ष 2024 अच्छा साबित होने वाला है. यदि आप किसी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सोच रहे हैं, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी. बृहस्पति महाराज आपके पंचम में नवम भाव को देखेंगे, जो आपको अच्छी सफलता देंगे. जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई का सपना देख रहे हैं उनकी इस बार इच्छा पूरी हो सकती है. इस वर्ष आप किसी नई रिसर्च के लिए भी प्लानिंग कर सकते हैं. अप्रैल से जुलाई का समय आपके लिए अच्छा रहेगा.

मेष आर्थिक राशिफल 2024 (Aries Financial Horoscope 2024)

मेष राशि के जातकों के लिए 2024 धन संबंधित मामलों में अच्छा रहेगा. इस वर्ष शनि 11वें भाव में रहेंगे और पूरे साल यहीं पर विराजमान रहने के कारण वह आपको एक समान आमदनी देंगे, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगी. लेकिन आप अपने धन को संचय करने के लिए भी कुछ योजनाएं बनाएं. आपको अपने पिछले किए गए निवेशों से इस वर्ष अच्छा लाभ मिलेगा और आप प्रॉपर्टी आदि की खरीदारी में भी अपने धन का निवेश कर सकते हैं. आमदनी के साथ-साथ आपके खर्च भी बेतहाशा बढ़ेंगे. जो लोग शेयर मार्केट में धन का निवेश करते हैं, उनके लिए सितंबर और अक्टूबर का महीना अच्छा साबित होगा. यह वर्ष नौकरी में तरक्की दिलाएगा और आपकी तनख्वाह  में भी वृद्धि हो सकती है.

मेष स्वास्थ्य राशिफल 2024 (Aries Health Horoscope 2024)

मेष राशि के जातकों को इस वर्ष स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि इस वर्ष आपको छोटी-मोटी समस्याएं लगी रहेगी. यदि आप उन पर ध्यान देंगे, तो आप उन्हे बढ़ने से बचा सकते हैं. आपको अक्टूबर माह के बाद कोई नेत्रों से संबंधित समस्या हो सकती है. आपके द्वादश भाव में स्थित राहु आपकी समस्याओं को बढ़ाएंगे, लेकिन आप डॉक्टरी परामर्श लेते रहें ताकि आप उन्हें बढ़ने से रोक सके. वर्ष के आखिरी महीने में आपको इन समस्याओं से थोड़ी निजात मिलेगी.

ये भी पढ़ें: Aries Yearly Horoscope 2024: इन कामों के लिए मेष राशि वालों के पक्ष में रहेंगे सितारे, जानिए साल 2024 का वार्षिक राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 20 October 2026: विजयादशमी पर शूल व मालव्य योग से धनु को इंटरनेशनल डील और मकर को बड़ा सम्मान!; पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
Kal Ka Rashifal 20 October 2026: विजयादशमी पर शूल व मालव्य योग से धनु को इंटरनेशनल डील और मकर को बड़ा सम्मान!; पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
नवमी पर कन्या पूजन के लिए 9 बच्चियां नहीं मिल रहीं? क्या कम कन्याओं के साथ भी पूरी हो सकती है पूजा?
नवमी पर नौ कन्याएं जुटाना मुश्किल हो रहा है? कम बच्चियों के पूजन पर यह बात जान लें
Kanya Pujan 2026: नवरात्रि कन्या पूजन से मिलेगी परेशानियों से मुक्ति, 19 और 20 अक्टूबर को महाष्टमी-महानवमी पर होगा विशेष अनुष्ठान
नवरात्रि 2026: कन्या पूजन से मिलेगी परेशानियों से मुक्ति, 19 और 20 अक्टूबर को महाष्टमी-महानवमी पर होगा विशेष अनुष्ठान
Aaj Ka Rashifal 19 October 2026: सुबह 10:54 के बाद नवमी तिथि और श्रवण नक्षत्र, सोमवार को किसकी चमकेगी किस्मत?
Aaj Ka Rashifal 19 October 2026: सुबह 10:54 के बाद नवमी तिथि और श्रवण नक्षत्र, सोमवार को किसकी चमकेगी किस्मत?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget