एक्सप्लोरर

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर अपनी राशि के अनुसार करें दान, होगी धन की वर्षा

Akshaya Tritiya Daan: कल अक्षय तृतीया है. इस दिन दान-दक्षिणा करना बेहद पुण्यकारी माना जाता है. इस दिन किए गए शुभ कर्म का फल क्षय नहीं होता है. यह दिन बहुत ही शुभ माना जाता है.

Akshaya Tritiya Daan: हर साल वैशाख मास शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है. इस साल यह पर्व कल यानी 22 अप्रैल को मनाया जाएगा. अक्षय तृतीया के दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों ही अपनी उच्च राशि में स्थित होते हैं. माना जाता है कि इस दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों की सम्मिलित कृपा का फल अक्षय हो जाता है. अक्षय शब्द का मतलब  है जो अनन्त और अमर हो. 

इस दिन किये गए जप, तप, दान और ज्ञान श्रेष्ठ फल प्राप्त होता है. यही वजह है कि इसे 'अक्षय तृतीया' भी कहा जाता है. अक्षय तृतीया के दिन कुछ चीजों का दान करना बहुत शुभ माना जाता है. इन चीजों के दान से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन के भंडार भरे रहते हैं. आइए जानते हैं कि इस दिन आपको अपनी राशि के अनुसार किन चीजों का दान करना चाहिए.

राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान

मेष- इस राशि के जातकों को अक्षय तृतीया के दिन जौ या जौ से बने पदार्थ, सत्तू और गेहूं का दान करना चाहिए.

वृषभ- अक्षय तृतीया के दिन वृषभ राशि के जातकों को  ग्रीष्म ऋतु के फल, जल से भरी तीन मटकी और दूध का दान करना चाहिए.

मिथुन- इस राशि के लोगों को अक्षय तृतीया के दिन ककड़ी, खीरा, सत्तू और हरी मूंग का दान मंदिर में जाकर करना चाहिए.

कर्क- अक्षय तृतीया के दिन कर्क राशि के लोगों को जल से भरी एक मटकी, दूध और मिश्री किसी साधु को दान करना चाहिए.

सिंह- इस राशि के जातक अक्षय तृतीया के दिन सत्तू, जौ और गेहूं में से किसी एक पदार्थ का दान मंदिर में जाकर करें.

कन्या- कन्या राशि वालों को अक्षय तृतीया के दिन ककड़ी, खीरा और तरबूज का दान करना चाहिए.

तुला- इस राशि के लोगों को इस शुभ दिन पर मजदूरों या राहगीरों को पानी पिलाना चाहिए. साथ ही किसी गरीब व्यक्ति को जूते-चप्पल दान करना चाहिए. इससे ग्रह दोष कम होते हैं.

वृश्चिक- इन राशि के जातकों को किसी गरीब व्यक्ति को जल से भरा पात्र, छाता या पंखा दान करना चाहिए. इससे आप अपने कष्टों से राहत महसूस करेंगे.

धनु- धनु राशि वालों को इस दिन बेसन से निर्मित पदार्थ, चने की दाल, मौसमी फल या सत्तू में से किसी भी एक पदार्थ का दान करना चाहिए. 

मकर- मकर राशि वालों को आज जल से भरी मटकी, दूध और मीठे पदार्थ गरीबों को दान करना चाहिए.

कुंभ- कुंभ राशि के लोग अक्षय तृतीया के दिन  जल से भरा मटका, मौसमी फल तथा गेहूं किसी गरीब व्यक्ति को दान करें.

मीन- इस राशि के जातकों को चार हल्दी की गांठ ब्राह्मण को दान स्वरूप देना चाहिए. बेसन से निर्मित पदार्थ और सत्तू मंदिर में दान करें.

ये भी पढ़ें

बुध चलेंगे टेढ़ी चाल, वक्री होकर इन राशियों को देंगे बंपर लाभ

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 21 July 2026: सिद्ध योग और चित्रा नक्षत्र में चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, जानें मेष से मीन तक का राशिफल
21 जुलाई 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल
Aaj ka Meen Rashifal 21 July 2026: अष्टम भाव का चंद्रमा, धन हानि से रहें सतर्क, नौकरी बदलने में न करें जल्दबाजी
अष्टम भाव का चंद्रमा, धन हानि से रहें सतर्क, नौकरी बदलने में न करें जल्दबाजी
Aaj ka Kumbh Rashifal 21 July 2026: नवम भाव का चंद्रमा, धैर्य और समय प्रबंधन से मिलेगी सफलता, नई योजना टालें
नवम भाव का चंद्रमा, धैर्य और समय प्रबंधन से मिलेगी सफलता, नई योजना टालें
Aaj ka Makar Rashifal 21 July 2026: करियर में फोकस बनाए रखें, नए काम से बचें, परिवार का मिलेगा पूरा सहयोग
करियर में फोकस बनाए रखें, नए काम से बचें, परिवार का मिलेगा पूरा सहयोग

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget