एक्सप्लोरर

Aditya Mangal Rajyog 2024: साल 2024 में आदित्‍य मंगल राजयोग कराएगा इन राशियों को लाभ, उत्तम रहेगी साल की शुरुआत

Lucky Zodiac 2024: सूर्य और मंगल के साथ आने पर आदित्‍य मंगल राजयोग का निर्माण होता है. साल 2024 की शुरुआत में बन रहा यह योग कुछ राशियों के लिए लाभकारी रहने वाला है.

Aditya Mangal Rajyog: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह-नक्षत्रों का खास महत्व होता है. इन ग्रहों के गोचर का व्यक्ति पर गहरा प्रभाव पड़ता है. इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई शुभ योग बनते हैं जिसका कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता है. दिसंबर 2023 के अंत में कुछ ग्रहों का स्‍थान परिवर्तन हो रहा है जिससे साल 2024 में कई शुभ राजयोग बन रहे हैं. 

साल की शुरुआत में सूर्य और मंगल मिलकर धनु राशि में आदित्‍य मंगल योग का निर्माण कर रहे हैं. यह राजयोग राशिचक्र की कुछ चुनिंदा राशियों को विशेष लाभ पहुंचाने वाला है. जानते हैं कि यह राजयोग साल 2024 में किन राशियों के लिए उत्‍तम रहने वाला है.

मेष राशि (Aries)

आदित्‍य राजयोग का निर्माण मेष राशि वालों के लिए अत्‍यंत शुभ साबित होने वाला है. अगर आप लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो इस राजयोग के शुभ प्रभाव से आपका इंतजार खत्‍म हो जाएगा. अगले साल आपको एक अच्‍छी नौकरी मिल सकती है.  किसी धार्मिक अनुष्‍ठान में भी आप हिस्‍सा ले सकते हैं. इस राशि के लोगों को अगले साल भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा और आपकी सभी अधूरी योजनाएं पूरी होंगी. आपको विदेश यात्रा पर भी जाने का मौका भी मिल सकता है. साल 2024 में आपको कोई अच्‍छी खबर मिलने की भी संभावना है.

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि से पंचम भाव में इस राजयोग का निर्माण हो रहा है. इसके साथ ही आपके अच्‍छे दिन भी शुरू हो जाएंगे. साल 2024 की शुरुआत में आपको अपनी संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं. अगर आप प्रेम संबंध में हैं, तो अगले साल आपके शादी के बंधन में बंधने की संभावना है. आप जमीन या संपत्ति खरीदने या बेचने का काम कर सकते हैं. इस राशि के लोगों को मुनाफा होने के आसार हैं. अध्‍यात्‍म, ज्‍योतिष और धर्म के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को अगले साल बड़ा लाभ मिल सकता है. आपको अचानक धन लाभ भी हो सकता है. 

धनु राशि (Sagittarius)

इस राशि के लोगों के लिए आदित्‍य मंगल राजयोग बहुत शुभ रहने वाला है. यह राजयोग आपकी राशि से लग्‍न भाव में बन रहा है. अगले साल धनु राशि के जातकों के साहस में वृद्धि होगी. आपके पराक्रम में भी वृद्धि हो सकती है. साल 2024 की शुरुआत में आपके व्‍यक्तित्‍व में सकारात्‍मक बदलाव आने की संभावना है. अपनी मधुर वाणी की सहायता से अपने सभी कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे. आपके करियर के लिए भी अगला साल अच्‍छा साबित होगा. कार्यक्षेत्र में प्रगति करने के कई मौके मिल सकते हैं.समाज में आपकी प्रतिष्‍ठा बढ़ेगी.

ये भी पढ़ें

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन जरूर करें ये काम, पितरों की आत्मा को मिलेगी शांति

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज का कन्या राशिफल: 6वें चंद्रमा से भावुकता पर नियंत्रण रखें, रिस्क उठाने से बंपर प्रॉफिट, वृद्धि योग से बैंक सेविंग्स में भारी उछाल
आज का कन्या राशिफल: 6वें चंद्रमा से भावुकता पर नियंत्रण रखें, रिस्क उठाने से बंपर प्रॉफिट, वृद्धि योग से बैंक सेविंग्स में भारी उछाल
आज का सिंह राशिफल: 7वें चंद्रमा से चमकेगा व्यापार, नई प्रॉपर्टी व वाहन की खरीद के योग, पैतृक विवाद से बचें
आज का सिंह राशिफल: 7वें चंद्रमा से चमकेगा व्यापार, नई प्रॉपर्टी व वाहन की खरीद के योग, पैतृक विवाद से बचें
आज का कर्क राशिफल 22 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से हठधर्मिता पर नियंत्रण जरूरी, ग्रहण दोष से काम में लापरवाही से बचें व परिजनों का संबल
आज का कर्क राशिफल 22 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से हठधर्मिता पर नियंत्रण जरूरी, ग्रहण दोष से काम में लापरवाही से बचें व परिजनों का संबल
आज का मिथुन राशिफल: 9वें चंद्रमा से रचनात्मक प्रतिभा, वृद्धि योग से करियर में बड़ी गुड न्यूज, तेजी से आएगा धन व परिवार संग हास-परिहास
आज का मिथुन राशिफल: 9वें चंद्रमा से रचनात्मक प्रतिभा, वृद्धि योग से करियर में बड़ी गुड न्यूज, तेजी से आएगा धन व परिवार संग हास-परिहास

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
गर्लफ्रेंड ने दिया लव बाइट तो लड़के ने चांटा मार भगाया, वीडियो वायरल
गर्लफ्रेंड ने दिया लव बाइट तो लड़के ने चांटा मार भगाया, वीडियो वायरल
Embed widget