एक्सप्लोरर

Aditya Daan: आदित्य मंडल दान से मिलता है राजयोग जैसा सुख, करें ये छोटा सा काम

Aditya Mandal Daan: सनातन धर्म में कोई भी काम बिना दान-पुण्य के पूरा नहीं माना जाता है. सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए आदित्य मंडल दान बहुत कारगर उपाय है. इससे वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है.

Aditya Mandal Daan Benefits: ग्रह-नक्षत्रों का हर व्यक्ति के जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता है. हर ग्रह का एक विशेष महत्व होता है और शुभ-अशुभ परिणाम देने में इनकी अहम भूमिका होती है. सूर्य देव को नवग्रहों का राजा माना जाता है. कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत हो तो व्यक्ति को जीवन में खूब सुख-समृद्धि और सफलता मिलती है. सूर्य देव से जुड़े कुछ अचूक उपाय करने से राजयोग जैसा सुख मिलता है.

आदित्य मंडल दान से प्रसन्न होते हैं सूर्य देव

हिंदू धर्म में दान-पुण्य का विशेष महत्व माना गया है. पुराणों में कई तरह के दान के बारे में बताया गया है और उन्हीं में से एक है आदित्य मंडल दान. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आदित्य मंडल दान को करने से सूर्य देव की कृपा बरसती है. इस दान के प्रभाव से कुंडली में उपस्थित कई प्रकार के दोष भी समाप्त हो जाते हैं. यह दान इतना पुण्यदायी माना गया है कि इसे करने से सूर्य देव जातकों से प्रसन्न होकर उन्हें राजयोग जैसा सुख प्रदान करते हैं. 

इस विधि से करें आदित्य मंडल दान 

आदित्य मंडल दान को बहुत ही लाभकारी माना जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, द्वापर युग में श्रीकृष्ण ने ही सबसे पहले इस दान के बारे में धर्मराज युधिष्ठिर को बताया था. आदित्य मंडल दान करने के लिए जौ में गुड़ और गाय का घी मिलाकर आदित्य मंडल के आकार का पुआ बनाया जाता है. इसके बाद सूर्य देव की उपासना करके उनके सामने लाल चंदन से मंडप बनाकर इसके ऊपर सूर्य मंडल के आकार का पुआ रख दिया जाता है. 

दान के समय इस मंत्र का करें जाप 

भगवान सूर्य की पूजा के बाद ब्राह्मणों को बुलाकर उन्हें लाल रंग के वस्त्र, दक्षिणा और सूर्य मंडल का दान पूरी श्रद्धाभाव से किया जाता है. इस दान को करते समय 'आदित्यतेजसोत्पन्नं राजतं विधिनिर्मितम्। श्रेयसे मम विप्र त्वं प्रतिगृहेणदमुत्तमम्।।' मंत्र का उच्चारण किया जाता है. दान के समय इस मंत्र के जाप से विशेष पुण्य प्राप्त होता है. 

ये भी पढ़ें

जून में इन 4 राशियों को होगा अपार धन लाभ, करियर में भी होगी खूब तरक्की

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 21 अक्टूबर 2026: वृषभ को मनचाहा प्रमोशन व ट्रांसफर, कन्या को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 21 अक्टूबर 2026: वृषभ को मनचाहा प्रमोशन व ट्रांसफर, कन्या को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
Papankusha Ekadashi 2026: पापांकुशा एकादशी पर भद्रा का साया, क्या भगवान विष्णु की पूजा पर भी पड़ेगा असर?
Papankusha Ekadashi 2026: भद्रा में कर सकते हैं विष्णु पूजा? जानें व्रत के नियम
Kal Ka Rashifal 21 October 2026: बुधवार को बुधादित्य व गण्ड योग से मकर का होगा बिजनेस विस्तार और मिथुन का बढ़ेगा मान-सम्मान!
Kal Ka Rashifal 21 October 2026: बुधवार को बुधादित्य व गण्ड योग से मकर का होगा बिजनेस विस्तार और मिथुन का बढ़ेगा मान-सम्मान!
दशहरे पर 2 योगों का संयोग, शुभ काम करने से पहले जानें कौन-सा नियम मानें
Dussehra 2026: दशहरे पर रवि और विडाल योग साथ, शुभ काम के लिए कौन-सा समय सही?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget