एक्सप्लोरर

Money Horoscope 16 August: धन के मामले में क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारें, जानें आर्थिक राशिफल

Aaj Ka Arthik Rashifal, Daily Financial Horoscope: धन के मामले में 16 अगस्त 2022, मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानते हैं आज का आर्थिक राशिफल.

Aaj Ka Arthik Rashifal 16 August 2022: पंचांग के अनुसार 16 अगस्त 2022, का दिन धन के मामले में कुछ राशियों के लिए लाभकारी साबित होने जा रहा है. मेष से मीन राशि तक, आइए जानते हैं आज का आर्थिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal).

मेष- आर्थिक स्थिति के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. खर्चों में होने वाली तेजी आपके दिमाग को गर्म रखेगी और इससे छोटी-छोटी बातों पर लोगों से झगड़ा हो सकता है लेकिन राहत की बात यह रहेगी कि आपकी दैनिक आमदनी ठीक-ठाक रहेगी. रुके हुए पैसे मिलने से आप को तसल्ली होगी और कहीं से पैसा आना था, जो अटक रहा था, वह आपको प्राप्त हो सकता है. अपने खर्चों पर फिर भी आपको ध्यान देना होगा, नहीं तो थोड़ी समस्या हो सकती है.

शुभ अंक: 5
शुभ रंग: लाल

वृषभ- आर्थिक रूप से परेशानियों में कमी आएगी. जो काम काफी लंबे समय से नहीं हो रहे थे, वे अब धीरे-धीरे होने लगेंगे और आपको रुके हुए धन की प्राप्ति होगी. धन प्राप्ति के माध्यम बढ़ाने के लिए आपने जो भी कोशिश किया वह सफल हो जाएगी. किसी नई जगह नौकरी प्राप्त होने से अच्छा वेतनमान प्राप्त होगा, जिससे इनकम बढ़ने के योग बनेंगे. दोस्तों की मदद से भी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी.

शुभ अंक: 6
शुभ रंग: आसमानी

मिथुन- आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी की उम्मीद की जा सकती है क्योंकि भाग्य आपके साथ खड़ा नजर आएगा. इनकम बढ़िया रहेगी. दैनिक रूप से भी इनकम अच्छी होने की स्थिति बनेगी. खर्चे नियंत्रण में रहेंगे लेकिन होते जरूर रहेंगे. आपको किसी भी बात की टेंशन लेने से बचना चाहिए और अपनी इनकम को सही दिशा में कैसे प्रयोग किया जाए, इस पर ध्यान देना चाहिए. घर वालों के लिए अच्छी खरीदारी करेंगे और घरेलू सामान लेकर आएंगे. इन्वेस्टमेंट करने के लिए दिन अच्छा हो सकता है लेकिन एक्सपर्ट से सलाह लेकर ही आगे बढ़ें.

शुभ अंक: 4
शुभ रंग: भूरा

कर्क- आर्थिक रूप से दिन बढ़िया रहने वाला है. इनकम में बढ़ोतरी अच्छी तरीके से होगी. किए गए प्रयासों की वजह से आपको आर्थिक रूप से बढ़िया रिजल्ट मिलेंगे. पहले कहीं लगाया हुआ पैसा भी अच्छा रिटर्न दे सकता है. कर्ज मुक्ति के योग बन रहे हैं. दोस्तों को लेकर अच्छी पार्टी कर सकते हैं लेकिन उन्ही में से कुछ दोस्त आर्थिक मदद भी करेंगे. बिज़नस से अच्छी मॉनिटरी सपोर्ट मिलेगी और घर वाले भी मददगार रहेंगे.

शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला

सिंह- आर्थिक रूप से दिनमान बढ़िया रहने से धन की अच्छी आवक होगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति के लिए दिन बढ़िया रहेगा. खर्चों को सही तरीके से करना आपके लिए बेहद जरूरी होगा क्योंकि आप के खर्चे आपके हाथ से बाहर निकल गए तो उन्हें संभालना मुश्किल होगा और इनकम पर भी उनका बोझ बढ़ेगा. आपको खुद को आर्थिक मजबूती देने के लिए कुछ बचत योजनाओं का सहारा लेना होगा. संतान के लिए कोई इन्वेस्टमेंट करने के लिए अच्छा दिन है.

शुभ अंक: 7
शुभ रंग: मैरून

कन्या- आपके लिए धन की स्थिति देखी जाए तो आज का दिन बढ़िया रहेगा. आपके प्रयास सफल होंगे और इनकम प्राप्त होगी. रुका हुआ धन वापस आने के योग बनेंगे. कोई दोस्त जिसने पैसा उधार लिया था. आपको पैसा वापस लौटा सकता है. इन्वेस्ट किया हुआ पैसा भी आज अच्छा रिटर्न प्रदान कर सकता है. कर्ज चुकाने के लिए दिन बढ़िया है. जितना हो सके, अपना कर्ज चुका दें. पारिवारिक लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या धन खर्च का कारण बन सकती है लेकिन फिर भी आपको राहत रहेगी.

शुभ अंक: 1
शुभ रंग: नारंगी

तुला- धन को लेकर दिन बढ़िया रहने वाला है. आपने इन्वेस्टमेंट के लिए जो तरीके अपनाए थे, वे आपको अच्छा धन प्रदान करेंगे. कर्ज में कमी आएगी और आपके हाथ में कैश पैसा भी आएगा, इसलिए यह दिन आपको खुशी देकर जाएगा. आज आप किसी की मदद करने के लिए पैसा खर्च कर सकते हैं.

शुभ अंक: 3
शुभ रंग: काला

वृश्चिक- आर्थिक स्थिति के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है. आपके पास पैसे की अच्छी आवक होगी और एक से ज्यादा रास्तों से पैसा आने के योग बनेंगे. धन प्राप्ति के लिए कहीं अप्लाई किया था तो बैंक से लोन मिल सकता है या फिर गवर्नमेंट की किसी स्कीम से भी पैसा मिलने के योग बनेंगे. जमीन जायदाद को लेकर किए गए प्रयास सफल होंगे और किसी प्रॉपर्टी की बिक्री से पैसा मिल सकता है. नौकरी में भी अच्छी धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं.

शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा

धनु- धन को लेकर आज का दिन थोड़ा सा कमजोर होने की संभावना नजर आ रही है, इसलिए पैसे का लेनदेन सोच समझ कर करें. आज किसी भी व्यक्ति को पैसा उधार ना दें क्योंकि उसके वापस लौटने की संभावना कम रहेगी. इन्वेस्टमेंट करने के लिए दिन अच्छा नहीं है, इसलिए बच कर रहें और बहुत ही ज्यादा जरूरी हो तो बहुत ज्यादा सोच विचार कर ही थोड़ा कम पैसा लगाएं. बिजनेस में किसी काम में पैसा लगाना पड़ सकता है, जिससे अचानक से हाथ टाइट हो सकता है.

शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गुलाबी

मकर- धन के मामले में आज का दिन बढ़िया रहने वाला है. जमीन जायदाद को लेकर किए गए फैसले पैसा लेकर आएंगे. कोई प्रॉपर्टी जिस पर आप काफी लंबे समय से हाथ आजमा रहे थे, आपको प्राप्त हो सकती है और आपकी कोई प्रॉपर्टी बिक्री होकर एक अच्छी रकम आपके हाथ में आ सकती है, जिससे कुछ रुके हुए कामों को पूरा करेंगे.

शुभ अंक: 5
शुभ रंग: मोरपंखी

कुम्भ- आज पैसों के लेन-देन को लेकर दिन बड़ा कमजोर है, इसलिए कोशिश करें कि आज किसी को पैसा देना या किसी से पैसा लेना ना पड़े. आज बेवजह के खर्चे बहुत ज्यादा हो सकते हैं और उनकी वजह से आप काफी परेशान रह सकते हैं, इसलिए बहुत सोच समझकर ही खर्च करें और अपने पैसे का सही इस्तेमाल करने पर जोर डालें. पैसे की इन्वेस्टमेंट करने के लिए दिनमान अच्छा है, इसलिए बहुत ध्यान से कहीं ना कहीं इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं.

शुभ अंक: 6
शुभ रंग: जामुनी

मीन- आर्थिक रूप से दिनमान बढ़िया रहने की ओर इशारा कर रहा है. आपके द्वारा किए गए खर्च अब कम हो जाएंगे और आपके नियंत्रण में आ जाएंगे. दूसरी तरफ इनकम भी अच्छी स्पीड से बढ़ेगी, जिससे आपका हाथ मजबूत होगा और आर्थिक रूप से आप सफल होने लगेंगे. परिवार के किसी व्यक्ति को पैसों की जरूरत पड़ सकती है. ऐसे में उनकी मदद करना आपके लिए अच्छा ही रहेगा, कोई नुकसान नहीं होगा लेकिन किसी बाहर के व्यक्ति को पैसा उधार देने से बचें.

शुभ अंक: 2
शुभ रंग: नारंगी

Weekly Horoscope 2022: 15 अगस्त से 21 अगस्त तक का जानें अपना साप्ताहिक राशिफल

Astrology: 21 अगस्त को सिंह, कन्या, मकर और मीन राशि में बनेगा उत्तम संयोग, चमकेगा भाग्य

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 29 July 2026: गुरु पूर्णिमा पर किसे मिलेगा करियर में लाभ और किसे रहना होगा सावधान
आज का राशिफल: गुरु पूर्णिमा पर बना दुर्लभ संयोग, मकर में चंद्रमा का गोचर! जानें 12 राशियों राशिफल
Meen Rashifal 29 July 2026: मीन राशि वालों को 11वें चंद्रमा और प्रीति योग से बिजनेस में मिलेगी बड़ी सफलता, परास्त होंगे विरोधी
Meen Rashifal 29 July 2026 (Guru Purnima): मीन राशि वालों को 11वें चंद्रमा और प्रीति योग से बिजनेस में मिलेगी बड़ी सफलता, परास्त होंगे विरोधी
Kumbh Rashifal 29 July 2026: कुंभ राशि वाले 12वें चंद्रमा से रहें सावधान, बिजनेस और जॉब में बढ़ सकती हैं चुनौतियां
Kumbh Rashifal 29 July 2026 (Guru Purnima): कुंभ राशि वाले 12वें चंद्रमा से रहें सावधान, बिजनेस और जॉब में बढ़ सकती हैं चुनौतियां
Makar Rashifal 29 July 2026: मकर राशि वालों को प्रीति योग से मिलेगी मनपसंद नौकरी, बिजनेस में बढ़ेगी बिक्री
Makar Rashifal 29 July 2026 (Guru Purnima): मकर राशि वालों को प्रीति योग से मिलेगी मनपसंद नौकरी, बिजनेस में बढ़ेगी बिक्री

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget