एक्सप्लोरर

राशिफल, 21 दिसंबर शनिवार: मिथुन राशि वालों को मिलेगा परिवार का सपोर्ट, मेष से मीन राशि तक के लोग जानें अपना भाग्य

आज का राशिफल: राशिफल में वृष राशि वाले आज के दिन न बुरा कहें न बुरा सुने क्योंकि ग्रहों कि नकारात्मक स्थिति विवाद कराने के मूड में है. जानें क्या कहती है आपकी राशि?

आज का राशिफल: आज (20 दिसंबर, शुक्रवार) के राशिफल में मिथुन राशि वालों को परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा वहीं दूसरी ओर यदि लोन के लिए अप्लाई कर रखा है तो इस ओर शुभ सूचना मिल सकती है. कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन?

मेष राशि (Aries Horoscope)-  आज के दिन दूसरों कि मदद के लिए मन तत्पर रहने वाला है. ग्रहों की मानें तो आपको ऐसा करने से कई लाभ भी प्राप्त होंगे. आपको धन लाभ मिलने पूरी संभावनाएं दिख रही हैं. यदि आपका जन्मदिन है तो मनचाह उपहार मिल सकता है. ऑफिस में आज सहयोगियों का कार्य करना पड़ सकता है.व्यापारी वर्ग को कानूनी दांव पेंच से बचकर रहना होगा. जिन लोगों को अक्सर कमर में दर्द में रहता है उनको दर्द का सामना करना पड़ सकता है. जीवनसाथी को अधिक क्रोध आएगा और परिवार वालों से तना-तनी भी हो सकती हैं ऐसी स्थिति में उनको धैर्य से समझाने का प्रयास करें.

वृष राशि (Taurus Horoscope)- आज के दिन न बुरा कहें न बुरा सुने क्योंकि ग्रहों कि नकारात्मक स्थिति विवाद कराने के मूड में है. आपको कई दिनों से कोई उलझन है या कोई समस्या है तो सहयोगियों के साथ शेयर कर सकते हैं. ईश्वर की कृपा से आपको बहुत उचित सलाह मिलेगी जिससे आपका तनाव दूर होगा. नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को प्रोमोशन मिलने की प्रबल संभावना है. व्यापार के लिए जो व्यापारी लोन लेने का प्रयास कर रहें हैं उनको इस ओर निराशा मिल सकती है. कैल्शियम से संबंधित रोग के प्रति सचेत रहना होगा. ननिहाल से पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है.

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)- आज के दिन परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा वहीं दूसरी ओर यदि लोन के लिए अप्लाई कर रखा है तो इस ओर शुभ सूचना मिल सकती है. ऑफिस कि बात करें तो आज बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा उनकी बात को वरीयता दें. लोहे का व्यापार करने वालों को मुनाफा मिलने की संभावना दिख रही है. महिलाओं को अनजान व्यक्ति की बातों में आने से बचना चाहिए. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज के दिन एक बात पर ध्यान रखें कि घर में मच्छरों के पनपने के स्थान को स्वच्छ रखें अन्यथा बीमारीयां हो सकती है. घर का वातावरण प्रफुल्लित रखिए सभी के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं.

कर्क राशि (Cancer Horoscope)- आज के दिन कानूनी कार्यवाही से बच कर रहना होगा. यदि किसी से कर्ज ले रखा है तो अधिक सावधान रहें. आज ऑफिस में काम ज्यादा रहेगा इसलिए आज आपको अधिक एक्टिव रहना चाहिए साथ ही दिमाग को भी बहुत तेज रखना होगा. थोक के व्यापारी वर्ग को लाभ मिलने पूर्ण संभावना है. विद्यार्थियों की बात करें तो आज लिख कर याद करने में फोकस करना चाहिए. यूरिन इन्फेक्शन से संबंधित आपको कोई समस्या हो सकती है. स्वस्छ पानी का अधिक से अधिक सेवन करें. आज के दिन मां के स्वास्थ्य में गिरावट आने की आशंका है यदि पहले से बीमार चल रही हैं तो अधिक सचेत रहें.

सिंह राशि (Leo Horoscope)- आज के दिन घर के बड़े, टीचर एवम् गुरु को सम्मान दें उनसे मिलें और गिफ्ट भी दें सकतें हैं.अधिक कार्य के कारण आपका स्वास्थ्य खराब हो रहा है तो आज आराम कर सकते हैं. हो सके तो मन बदलने के लिए घूमने फिरने का प्लान भी बना सकते हैं. आज व्यापारियों को अपने सिद्धांतों के साथ कोई कंप्रोमाइज करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि सिद्धांत ही आपकी पूँजी है. सेहत की बात करें तो आज शुगर के पेसेंट को अपने खान-पान को लेकर सचेत रहना है, नहीं तो आपका शुगर बढ़ सकता है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना है.

कन्या राशि (Virgo Horoscope)- आज के दिन आपको लाभ मिलने की संभावा है धन का ग्राफ बढ़ सकता है, वहीं दूसरी ओर परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा. ऑफिस की बात करें तो आज किसी बड़े अधिकारीयों का सहयोग प्राप्त होगा. बिजनेस पार्टनर के साथ तालमेल बना कर चलें उनसे किसी बात को लेकर तना-तनी हो सकती है. घर कि किसी बड़ी महिला सदस्य को परिवार की कमान संभालनी पड़ सकती है. हृदय में किसी बात का भार न रखें अन्याथा स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है. संतान की ओर से शुभ सामाचर मिल सकता है. कुल में कहीं से शुभ सूचना मिल सकती है.

तुला राशि (Libra Horoscope)- आज के दिन आपको शांत रहना है किसी से भी विवाद न करें. ऑफिस की बात करें तो आज आपका कार्य करने में मन लगेगा, वहीं दूसरी ओर सहकर्मियों के साथ ताल-मेल बना कर भी चलना होगा. व्यापारियों की बात करें तो आज ग्रहकों से सौम्य बात कर, समान की बिकरी करनी चाहिए. विद्यार्थियों को टीम वर्क यानी ग्रुप में पढ़ाई करने से लाभ होगा. स्वास्थ्य में आज गठिया रोगियों को सचेत रहना चाहिए, डॉक्टर की सलाह से कैल्शियम की दवा ले सकते हैं. भाई-बहन के साथ समय व्यतीत करना चाहिए उनसे आपकी बात मन में प्रसन्नता दिलाने वाली है. घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है.

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)- आज के दिन बिगड़े संबंधों को सुधारने का प्रयास करें. यदि किसी मित्र से कई दिनों से वार्तालाप नहीं हुई है तो उन्हें अवश्य कॉल कर लें. नई नौकरी की तलाश कर रहें लोगों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है जिनका इंटरव्यू है उनको निराशा हाथ लग सकती है, परेशान न हों अपने कर्म में लगे रहें. गिफ्ट से संबंधित कारोबार करने वालों को लाभ होगा. नशों से संबंधित रोग के प्रति सचेत रहें खास कर भारी समान उठाते समय ध्यान रखें. परिवार के साथ समय व्यतीत करें यदि कहीं बाहर डीनर करने का प्लान है तो जा सकते हैं.

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)-आज के दिन सरकारी लेखाजोखा ठीक करें, यदि अभी तक आपने टैक्स आदि जमा नहीं किया है तो इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द निपटाना लाभकारी होगा. शेयर खरीदते समय जानकारों से राय लेना आपके लिए बहुत जरूरी है. बीमारी हजारी में अधिक खर्च करना पड़ सकता है. ऑफिस के सिलसिले में शहर से बाहर जाना प़ड़ सकता है. चिकित्सा से संबंधित लोगों को आज के दिन लाभ हो सकता है साथ ही माल को स्टॉक करने के लिए दिन शुभ है. सेहत की बात करें तो आज के दिन पुराने रोग के प्रति अलर्ट रहें. बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा.

मकर राशि (Capricorn Horoscope)- ग्रहों के हिसाब से आज का दिन थोड़ा कठिन होने वाला है. जिसके चलते बनते कार्य भी रुक सकते हैं. साथ ही कोई बड़ा बदलाव भी हो सकता है जो सकारात्मक होगा. ऑफिस में कार्य करने वाले लोगों के लिए दिन काफी जोश से भरा है. कपड़े के व्यापारीयों को वाणी में विनम्रता लानी होगी नहीं तो बनती बात भी बिगड़ सकती है. खान-पान पर ध्यान रखें लीवर फैटी स्टेज में जा सकता है. माता व माता तुल्य के स्वास्थ्य का अधिक ख्याल रखते हुए , उनकी जरूरतो को भी पूरा करना है उनको किसी वस्तु की आवश्यकता है तो जरूर ला कर दें.

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)- आज के दिन लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे और अपनी सकारात्मक छाप छोड़ेंगे. नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को ऑफिस की तरफ से टूर पैकेज मिलने की संभावना है. प्लास्टिक उत्पादों का काम करने वालों के लिए दिन मंदी भरा हो सकता है. पेट का ध्यान रखें क्योंकि आज एसीडिटी की प्रॉब्लम हो सकती है इसलिए बाहर का खाना व जंकफूड खाने से बचना चाहिए. अगर आपका कोई जमीनी विवाद या कोई अन्य कानूनी विवाद चल रहा है तो अभी इस ओर सतर्क ही रहना है ऐसा न हो की बात आपके हाथ से निकल जाएं जिससे आपके लिए एक नयी परेशानी खड़ी हो जाए.

मीन राशि (Pisces Horoscope)- आज के दिन काम के साथ भगवत् भजन भी करें, शाम को किसी मंदिर में जा कर प्रभु का स्मरण करें व उनको भोग लगाए. ठोड़ा प्रसाद मंदिर में ही वितरण कर दें और थोड़ा प्रसाद अपने घर लेकर जाएं. ऑफिस में काम के तरीकों पर ध्यान दें, पुराने तरीके छोड़ कर नई टैकनॉलॉजी का लाभ लेना होगा. प्रोपर्टी डीलिंग का कारोबार करने वालों के लिए दिन शुभ है. यदि किसी प्रकार का कोई नशा करते है तो उसे तुरंत त्याग दें, वहीं दूसरी ओर अग्नि दुर्घटना से सचेत रहें. जीवनसाथी के साथ मनमुटाव चल रहा है तो उसे बातचीत कर मामले को सुलझाना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

kundali Yog: कुंडली में इन ग्रहों से बनता है विदेश यात्रा का योग
kundali Yog: कुंडली में इन ग्रहों से बनता है विदेश यात्रा का योग
Surya Grahan 2026: एक दिन पहले जरूर करें ये 5 काम, नहीं पड़ेगा ग्रहण का असर
Surya Grahan 2026: एक दिन पहले जरूर करें ये 5 काम, नहीं पड़ेगा ग्रहण का असर
Kal Ka Rashifal 27 July 2026: सोमवार को चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, शनि देव चलेंगे उल्टी चाल, धनु और कुंभ राशि वालों की खुलेगी लॉटरी!
कल का राशिफल 27 जुलाई 2026 सोमवार को चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, शनि देव चलेंगे उल्टी चाल, धनु और कुंभ राशि वालों की खुलेगी लॉटरी!
Mangal Gochar 2026: मंगल के गोचर से इन राशियों के लिए खुलेगा तरक्की का रास्ता!
Mangal Gochar 2026: मंगल के गोचर से इन राशियों के लिए खुलेगा तरक्की का रास्ता!

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget