एक्सप्लोरर

25 मार्च राशिफल: आज चैत्र नवरात्र का पहला दिन, जानें कैसा रहेगा आज का दिन

आज का दिन मिश्रतफल के साथ गुजरने वाला है. यदि कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेना चाहते हैं तो अभी रुक जाएं. परिवार के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वाह बढ़-चढ़ करना होगा.

Horoscope Today: मेष- आज क दिन आपको आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहेगा. ताज़गी व प्रसन्नता का अनुभव करेंगे. नौकरी से जुड़े लोगों कि कार्य में अधिकता की सम्भावना बनेगी परेशान नहीं होना चाहिए क्योंकि कहीं न कहीं यह परिवर्तन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा. जो लोग अपने व्यापार शुरु करना चाहते हैं उनको आने वाले दिनों कि तैयारी शुरु कर देनी चाहिए. सेहत की बात करें तो आपको स्वस्थ रहने के लिए खुद प्रयास करने होगें जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी, ग्रहों को देखते हुए आपके लिए स्थिति सकारात्मक चल रही है. अच्छे जीवनसाथी का कर्तव्य निभाते हुये अपने वैवाहिक जीवन को उत्तम बनाने का प्रयास करें. वृष- आज के दिन आपको पूर्ण रूप से स्थिर होकर कार्य करने में ध्यान देना चाहिए. ग्रहों कि स्थितियां आने वाले दिनों में अच्छा अवसर प्रदान करने वाली है जिसके लिए अभी से तैयारी कर देना चाहिए. ऑफिशियल कार्य को करते समय आपको अत्यधिक सोच-समझकर करना होगा, क्योंकि इस समय आपकी एकाग्रता कुछ कमी देखने को मिल सकती है. जो व्यापारी अधिक मुनाफे को सोचते हुए अधिक माल डंप कर लिया था उनको आज अच्छा मुनाफा हाथ लगेगा. हेल्थ में खान-पान में लापरवाही न बरते खासकर डॉक्टर में परहेज बताया है तो अधिक ध्यान रखें. मां का ख्याल रखें उनकी जरूरतों पर भी ध्यान दें. मिथुन- आज का दिन आपके लिये सामान्यतः सुख, लाभ एवं उन्नतिदायक रहेगा. वहीं दूसरी ओर अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखना होगा. नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को कार्य पर अपनी निगाह बनाएं रखनी होगी. जो व्यक्ति किसी प्रकार के तकनीकी संस्थान से जुड़े हैं, उनको घर से ही कई कार्य करने पड़ेगें. विद्यार्थियों का अध्ययन में मन भी लगेगा साथ ही शिक्षा के क्षेत्र के नये आयामों को भी खोजना होगा. स्वास्थ्य में स्थितियां सामान्य ही रहने वाली है. पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. संतान कि पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए, उसके साथ अधिक समय व्यतीत करें. कर्क- आज के दिन महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिए संघर्ष करना होगा. अपनी वाणी पर संयम रखें अन्यथा सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है. ऑफिशियल कार्य में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति रहेगी, अपनी परिस्थितियों को देखते हुए धैर्य के साथ कार्य करने होंगे. व्यापार में व्यापारियों को अपने व्यवहार में सौम्यता बनाने की आवश्यकता है. आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी. खासकर पैरों में दर्द, कमजोरी आदि समस्याओं के प्रति अलर्ट रहना होगा. घर परिवार कि स्थिति को लेकर आज कुछ मानसिक तनाव रह सकता है. विशेष कर पारिवारिक जिम्मेदारीयां बढ़ेगी तथा उनके निर्वाह हेतु मानसिक रूप से चिंतित रहेंगी. सिंह- आज के दिन धार्मिक कार्यों तथा पूजा-पाठ आदि में अधिक रुचि बढ़ेगी. सामाजिक मान-प्रतिष्ठा का ध्यान रखते हुये शत्रुओं से भी मोल-जोल बढ़ाना होगा. कॉल कर उनका हालचाल ले सकते हैं. कार्यों को नियमबद्ध होकर करना लाभकारी सिद्ध होगा. ऑफिशियल कार्यों में धैर्य रखें निस्संदेह सफलता प्राप्त होगी. सहकर्मियों के साथ कम्यूनिकेशन बनाएं रखना होगा. सेहत की बात करें तो तत्कालीन रोगों से छुटकारा मिलेगा साथ ही जटिल एवं पुराने रोगों में सुधार आने वाला है. स्वास्थ्य को बनाएं रखने के लिए योग एवं ध्यान आपके लिए लाभकारी रहेगी. क्रोध में आकर जीवनसाथी को दुख व ठेस न पहुँचाए. घर के पेड़-पौधे की जिम्मेदारी आपको लेनी चाहिए. कन्या- आज के दिन रुके हुये महत्वपूर्ण कार्य को निपटना होगा. साहस एवं पराक्रम से सफल हो सकेंगे. आर्थिक आय को लेकर परेशान न हों. परिवार में किसी का जन्मदिन है तो उसे घर में रहते हुए ही सेलिब्रेट करें. अति उत्साह में वाणी पर नियंत्रण रखना होगा. आपके कठोर मेहनत के चलते आने वाले समय में पद-प्रतिष्ठा व मान-सम्मान में वृद्धि होगी. विद्यार्थियों के लिये दिन महत्वपूर्ण रहेगा, पढ़ाई में उनका मन लगेगा. सेहत की बात करें तो अपने रूटिन पर ध्यान देना होगा साथ ही सोना और जागना सही समय पर हो इस बात पर भी ध्यान दें. छोटे भाई-बहन के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा अलर्ट रहना होगा. तुला- आज के दिन विपरीत परिस्थितियों में मौन रहना बेहद जरूरी है. संबंध बिगड़ने न पाए इस बात का भी ध्यान रखना होगा. कार्यों को पूरा करने के लिए नये जोश के साथ लगना होगा, साथ ही बॉस के साथ ताल-मेल बैठा कर चलना होगा. फुटकर के व्यापारियों को व्यापार के प्रति थोड़ी चिन्ता रहेंगी वहीं दूसरी ओर बड़े व्यापारी को कई नुकसान उठाने पड़ सकते हैं. हेल्थ में नेत्र तथा कान सम्बन्धित छोटी-मोटी समस्या रहेगी, या यू कहें तो गर्दन के ऊपरी भागों में परेशानियां होने की आशंका है. सह-परिवार मिलकर घर में धार्मिक माहौल बनाना होगा. भाई-बहन कि ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. वृश्चिक- आज का दिन मिश्रतफल के साथ गुजरने वाला है. यदि कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेना चाहते हैं तो अभी रुक जाएं. परिवार के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वाह बढ़-चढ़ करना होगा. बॉस व उच्चाधिकारी आपके कार्यों कि समीक्षा कर सकते हैं कार्य पर ध्यान दें यदि किसी ऑफिशियल कार्य बहुत दिनों से पेंड़िग है तो आज निपटा सकते हैं. विद्यार्थी वर्ग इधर-उधर कि बातों में अपना कीमती समय बर्बाद कर सकते हैं. सेहत में इन दिनों में शारीरिक स्थिति थोड़ी कष्टदायक हो सकती है. आपको स्वच्छता का विशेष ध्यान देना होगा. किन्ही कारणों के चलते परिवार में विवाद हो सकता है, क्रोध की अग्नि रिश्तों को जला सकती है. धनु- आज के दिन आपके मन मुताबिक कार्य होते दिख रहें हैं जिससे मन में प्रसन्नता भी रहेगी. अपनी मधुर वाणी से लोगों को आकर्षित करने में सफल रहेंगे. ज्ञान को अपडेट करने के लिए ऑनलाइन कोर्स करने चाहिए. वहीं दूसरी ओर यदि आप पेशे से अध्यापक हैं तो ऑनलाइन बच्चों को पढ़ा सकते हैं. जो लोग सैन्य विभाग में कार्यरत हैं उनको कार्य कि अधिकता के चलते काफी भागा-दौड़ी करनी पड़ेगी. स्वास्थ्य की दृष्टि से शारीरिक कष्ट भी दूर होगें जिससे चल रही मानसिक व्यथा भी कम होगी. परिवार में यदि आप कई सदस्यों से छोटे हैं तो उनका आशीर्वाद बनाएं रखना होगा. पत्नी को लेकर छोटी-मोटी चिन्ता हो सकती है. मकर- आज के दिन पिछले किए गये निवेशों से लाभ होगा, वहीं दूसरी ओर रुके हुये आधे-अधूरे कार्यों को पूरा करना होगा. अनेक तरह कि प्रसन्नता आपकी झोली में गिर सकती है. बिजली के सामान से संबंधित व्यापार करने वालों का आर्थिक मामलों अच्छा रहने वाला है. जितना आपने मुनाफे के लिए सोच रखा है, उससे अधिक कि उम्मीद है. हेल्थ में गर्भवती महिलाओं को अपने आहार में नियमितता रखनी होगी एवं भरपूर नींद लें, इस बात का भी ख्याल रखें. परिवार में यदि कोई मनमुटाव चल रहा था तो उसे समाप्त करने के लिए आपको प्रयास करने चाहिए. घर के वरिष्ठों की बातों को गंभीरता से लेना चाहिए. कुंभ- आज के दिन मानसिक स्थितियों में आप भार महसूस करेंगें. कार्य करने में मन भी कुछ कम लगेगा. कार्य में अच्छे प्रदर्शन के लिए एकाग्रता बनाएं रखनी होगी. जो लोग सॉफ्टवेयर से संबंधित कार्य करते हैं उनको सजग रहना होगा, क्योंकि आपका प्रोजेक्ट फेल भी हो सकता है. कार्य सहकर्मियों के साथ मिल-जुल कर पूरे करने होगें, ऑनलाइन सभी को कार्यों का विभाजन कर दें. स्वास्थ्य की दृष्टि से ऊंचाई पर कार्य करते समय अलर्ट रहें गिर कर चोट-चपेट लगने की आशंका है. परिवार के साथ घर में पाठ-पूजा का आयोजन कर सकते हैं. देश के कल्याण के लिए देवी मां से प्रार्थना करनी चाहिए. मीन- आज के दिन अपनी कमजोरी को अपने तक ही सीमित रखें अन्यथा दूसरे उनका लाभ उठा सकते हैं. ग्रहों कि स्थिति को समझते हुए इसकी प्लानिंग पहले से ही करनी होगी कि समस्याओं को आने से कैसे रोका जाएं. नया ऑफिशियल काम करने को मिल सकता है. महिलाएं यदि शिक्षा से संबंधित ऑनलाइन कोर्स कर सकती हैं. सेहत की बात करें तो हृदय रोगियों को अधिक चिंता करने से बचना होगा अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, साथ ही दवाइयों का समय पर सेवन करना होगा. पिता जी की ओर से स्नेह-सलाह एवं मार्गदर्शन मिलेगा. देवी की उपासना करें, हनुमान चालीसा का पाठ करें. Weekly Festival: जानें- इस सप्ताह के व्रत और त्योहार, 25 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gemini Half Year Horoscope 2026: मिथुन राशि वालों, सितंबर के बाद बदल सकती है आपकी किस्मत! जानिए अगले 6 महीनों का राशिफल
मिथुन राशि वालों, सितंबर के बाद बदल सकती है आपकी किस्मत! जानिए अगले 6 महीनों का राशिफल
Tarot Rashifal 10 July 2026: टैरो राशिफल, शुक्रवार को मिथुन और मकर राशि वाले करीबियों से न उलझें, जरा सी लापरवाही करा सकती है बड़ा झगड़ा!
टैरो राशिफल 10 जुलाई 2026 शुक्रवार को मिथुन और मकर राशि वाले करीबियों से न उलझें, जरा सी लापरवाही करा सकती है बड़ा झगड़ा!
Astro Tips: क्या आपकी कुंडली में भी है 'भद्र राजयोग'? जानें कैसे पहचानें और ये आपके जीवन को कैसे बदल सकता है
क्या आपकी कुंडली में भी है 'भद्र राजयोग'? जानें कैसे पहचानें और ये आपके जीवन को कैसे बदल सकता है
Kal Ka Rashifal 10 July 2026: शुक्रवार को योगिनी एकादशी और बुधादित्य योग का महासंयोग, भद्र राजयोग से इन 4 राशियों की खुलेगी लॉटरी, चमकेगा करियर!
शुक्रवार को योगिनी एकादशी और बुधादित्य योग का महासंयोग, भद्र राजयोग से इन 4 राशियों की खुलेगी लॉटरी, चमकेगा करियर!

वीडियोज

Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान
Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget