बरसान और ठंड के समय भुट्टा खाने का मजा ही कुछ और होता है

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जेम्स की तरह अगर भुट्टों के दाने भी रंगीने होते तो कितना अच्छा होता

आज हम आपको रंगीन भुट्टों के बारे में बताएंगे

बता दें कि यह रंग बिरंगा भुट्टा अमेरिका में पाया जाता है

अमेरिका में इसे ‘ग्लास जेम कॉर्न’ कहते हैं

अमेरिका में रंग-बिरंगे भुट्टे की खेती की जाती है

ये सिर्फ देखने में ही नहीं खाने में भी उतना ही स्वादिष्ट होते हैं

जब आप इन भुट्टों को पहली नजर में देखेंगे तो लगता है कि यह सजावटी भुट्टा है

जिसे रंग-बिरंगे मोतियों से सजाया गया है

लेकिन हाथ में लेने के बाद आपको विश्वास होगा कि ये असली भुट्टा है