घर पर कैसे बनाएं मोदी जी की पसंदीदा झालमुड़ी

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: pexels

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पश्चिम बंगाल यात्रा के दौरान झालमुड़ी का स्वाद लेने के बाद यह डिश एक बार फिर चर्चा में है

Image Source: pexels

कोलकाता की यह मशहूर झालमुड़ी अपने तीखेपन और सरसों के तेल की खुशबू के लिए जानी जाती है

Image Source: pexels

सबसे पहले ताजा और करारे मुरमुरे लें. अगर नमी हो, तो उन्हें हल्का भून लें ताकि हर बाइट में 'क्रंच' बना रहे

Image Source: pexels

बारीक कटे प्याज, उबले आलू, खीरा और ताजा धनिया डालें. ये सब्जियां ताजगी और रंगत देती हैं

Image Source: pexels

इसमें भुनी मूंगफली और उबले हुए काले चने मिलाएं, जो इसे स्वाद में लाजवाब बनाते हैं

Image Source: pexels

भुने हुए जीरे, धनिया और सूखी मिर्च से बने 'भाजा मसाला'को छिड़कें. यही वह सीक्रेट है जो कोलकाता की सड़कों वाला स्वाद लाता है

Image Source: pexels

फिर इसमें एक चम्मच कच्चा सरसों का तेल या आम के अचार का तेल डालें

Image Source: pexels

बारीक कटी हरी मिर्च, नींबू का रस और ताजे नारियल के छोटे टुकड़े डालें, जो तीखेपन के साथ हल्का मीठापन जोड़ेंगे

Image Source: pexels

अंत में ढेर सारा चनाचूर (नमकीन) डालें और तेजी से मिलाकर तुरंत परोसें, ताकि मुरमुरे नरम न पड़ें

Image Source: pexels