घर में कैसे बनाएं पापड़ की टेस्टी सब्जी

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: pexels

घर पर पापड़ की स्वादिष्ट सब्जी बनाना बहुत ही आसान है

Image Source: pexels

4 से 5 मूंग दाल के पापड़ लेकर उन्हें गैस पर या तवे पर अच्छी तरह सेंक लें और टुकड़ों में तोड़ लें

Image Source: pexels

एक बाउल में एक चम्मच दही लें और उसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें

Image Source: pexels

कढ़ाई में घी या तेल गरम करके जीरा, राई, हींग, बारीक कटा लहसुन, अदरक और हरी मिर्च का तड़का लगाएं

Image Source: pexels

आंच धीमी कर दही वाला मिश्रण डालें और उसे पकाएं

Image Source: pexels

जब मसाला तेल छोड़ दे, तब उसमें बारीक कटी हुई सब्जियां (टमाटर, प्याज, गाजर) डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं

Image Source: pexels

अब इसमें स्वादानुसार नमक डालें, ध्यान रखें कि पापड़ में भी नमक होता है, इसलिए सावधानी से डालें

Image Source: pexels

अब इसमें पापड़ के टुकड़े डालें, इसे केवल 1 मिनट पकाएं और फिर तुरंत गैस बंद कर दें

Image Source: pexels

ऊपर से गरम मसाला, हरा धनिया डालकर रोटी या परांठे के साथ परोसें

Image Source: pexels