अरबी की टेस्टी सब्जी कैसे बनाते हैं

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: pexels

अरबी की सब्जी स्वाद में बेहद लाजवाब होती है और इसे सही तरीके से बनाया जाए तो यह हर किसी को पसंद आती है

Image Source: pexels

कई लोग अरबी को चिपचिपा समझकर पसंद नहीं करते

Image Source: pexels

आप अरबी को सही तरीके से बनाते हैं तो यह कुरकुरी और मसालेदार बनती है. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका

Image Source: pexels

अरबी की टेस्टी और कुरकुरी सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले अरबी को धोकर प्रेशर कुकर में 1 से 2 सीटी तक उबाल लें

Image Source: pexels

फिर उसे ठंडा होने पर, उसे छीलकर गोल या लंबी स्लाइस में काट लें

Image Source: pexels

तड़के के लिए कड़ाही में सरसों का तेल गरम करके, उसमें 1 चम्मच अजवाइन, 1 पिंच हींग और कटी हरी मिर्च डाल दें

Image Source: pexels

साथ ही उसी कड़ाही में कटी हुई अरबी को तले और उसे 4 से 5 मिनट तक सुनहरा और कुरकुरा होने तक भूनें

Image Source: pexels

मसालों में इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डाल कर इसे अच्छी तरह पकाएं

Image Source: pexels

अंत में फिनिशिंग के लिए इसमें आमचूर पाउडर और कटी हरी धनिया डालकर पकाएं और सर्व करें

Image Source: pexels