घर में ऐसे बनाएं टेस्टी मटर मशरूम

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: pexels

अगर आप घर पर कुछ स्वादिष्ट सब्जी बनाना चाहते हैं तो मटर मशरूम एक बेहतरीन विकल्प है

Image Source: pexels

आइए जानते हैं घर पर टेस्टी मटर मशरूम बनाने की आसान रेसिपी

Image Source: pexels

सबसे पहले मशरूम को अच्छी तरह साफ करके छोटे टुकड़ों में काट लें. अगर मटर ताजी है तो उसे भी तैयार रखें

Image Source: pexels

अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें, जीरा चटकने के बाद बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें

Image Source: pexels

इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर कुछ देर पकाएं

Image Source: pexels

अब इसमें टमाटर की प्यूरी या बारीक कटे टमाटर डालें. अब हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और नमक डालकर तेल अलग होने तक पकाएं

Image Source: pexels

अब इसमें मटर और कटे हुए मशरूम डालकर अच्छी तरह मिलाएं. करीब 2-3 मिनट तक इन्हें मसाले के साथ भूनें

Image Source: pexels

अब आधा कप पानी डालकर कड़ाही को ढक दें और मध्यम आंच पर करीब 8-10 मिनट तक पकाएं

Image Source: pexels

आखिर में ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालें, आपकी स्वादिष्ट मटर मशरूम की सब्जी तैयार है

Image Source: pexels