मोरिंगा की पत्तियों से बनी दाल स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक भी होती है, इसे घर पर दाल, ताजी मोरिंगा की पत्तियों और कुछ मसालों की मदद से आसानी से बनाया जा सकता है
Published by: एबीपी लाइव
Image Source: Pexels
अरहर या मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर 15-20 मिनट भिगो दें
Image Source: pexels
मोरिंगा की ताजी पत्तियों को डंठल से अलग करके अच्छी तरह धो लें
Image Source: Pexels
कुकर में दाल, पानी, हल्दी और थोड़ा नमक डालकर 2-3 सीटी आने तक पकाएं
Image Source: Pexels
एक पैन में थोड़े तेल में मोरिंगा की पत्तियां डालकर 2-3 मिनट भूनें
Image Source: Pexels
इसमें बारीक कटा प्याज, लहसुन, हरी मिर्च और टमाटर डालकर भूनें
Image Source: Pexels
अब पकी हुई दाल को पैन में डालकर अच्छी तरह मिला लें
Image Source: pexels
जरूरत के अनुसार नमक, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालें
Image Source: pexels
दाल को 5-7 मिनट धीमी आंच पर पकाएं, ताकि मोरिंगा का स्वाद अच्छी तरह मिल जाए
Image Source: Pexels
घी या तेल में जीरा, हींग और सूखी लाल मिर्च का तड़का तैयार कर तड़का दाल में डालें