बगैर घी तेल के कैसे बनाएं टेस्टी मटन बिरयानी

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: pexels

आजकल लोग हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना पसंद करते हैं, पर स्वाद के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहता

Image Source: pexels

ऐसे में बिना तेल और घी की बिरयानी एक बेहतरीन विकल्प बन जाती है. जो न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है

Image Source: pexels

मटन बिरयानी बनाने के लिए सबसे पहले मटन में दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च, नमक और बिरयानी मसाला डालकर 1-2 घंटे के लिए मेरिनेट कर ले

Image Source: pexels

इससे मटन सॉफ्ट और स्वादिष्ट बनेगा और उसमे अंदर तक मसाला भर जाएगा

Image Source: pexels

अब बासमती चावल को धोकर 20 मिनट भीगो दें. फिर चावल में तेजपत्ता, इलाइची और नमक डालकर 70% तक उबाल लें

Image Source: pexels

अब एक भारी तले की कड़ाही में कटे हुए प्याज डालकर पानी के साथ भूनें. प्याज के हल्के ब्राउन होने पर टमाटर और हरी मिर्च डालकर उन्हें भी पकाएं

Image Source: pexels

अब कड़ाही में मेरिनेट किया हुआ मटन डालें और उसे धीमी आंच पर पकने दें. मटन पानी छोड़ेगा तो उसी में इसे अच्छे से पकने दें

Image Source: pexels

अब दूसरे बर्तन में सबसे पहले मटन की परत लगाएं, उसके ऊपर चावल की परत डालें. ऊपर से पुदीना, हरा धनिया और नींबू का रस डालें

Image Source: pexels

अब बर्तन को ढंककर धीमी आंच पर 15-20 मिनट तक दम दें. इससे बिरयानी में बेहतरीन खुशबू और स्वाद आएगा और कुछ ही देर में आपकी मटन बिरयानी तैयार है.

Image Source: pexels