घर पर कैसे बनाएं काले चावल की बिरयानी

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: pexels

काले चावल से बनी बिरयानी स्वाद और पोषण का मेल मानी जाती है

Image Source: pexels

काले चावल की बिरयानी बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप काले चावल को अच्छी तरह से धोकर रात भर पानी में भिगोकर रखें

Image Source: pexels

प्याज टमाटर हरी मिर्च और अपनी पसंद की सब्जियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर तैयार कर लें

Image Source: pexels

अब एक पैन में तेल या घी गर्म करें. तेजपत्ता दालचीनी लौंग और इलाइची डालकर हल्का भून लें

Image Source: pexels

अब प्याज को सुनहरा होने तक भून लें, फिर अदरक लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर पकाएं

Image Source: pexels

टमाटर और कटी हुई सब्जियां डालें, फिर नमक-हल्दी-लाल मिर्च और बिरयानी मसाला डालकर पकाएं

Image Source: pexels

अब दही डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद भीगे हुए काले चावल डालकर हल्के हाथ से चलाएं

Image Source: pexels

इसमें जरूरत के अनुसार पानी डालें और कुकर में 2 सीटी या पतीले में धीमी आंच पर चावल को पकने दें

Image Source: pexels

काले चावल की स्वादिष्ट बिरयानी तैयार है. इसे रायता-सलाद या अपनी पसंद की चटनी के साथ गरमागरम परोसें

Image Source: pexels