घर में कैसे बनाएं मूंग की दाल का टेस्टी पापड़

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: pixabay

आज आपको मूंग की दाल का टेस्टी पापड़ बनाना बताते हैं, बाजार का पापड़ खाना भूल जाएंगे

Image Source: pixabay

अच्छी क्वालिटी की धुली मूंग की दाल लें इसे मिक्सी में एकदम बारीक पीसकर छान लें ताकि दरदरापन न रहे

Image Source: pixabay

पापड़ को कुरकुरा बनाने के लिए 1 चम्मच पापड़ खार का उपयोग करें, जो बाइंडिंग और कुरकुरेपन के लिए जरूरी होती है

Image Source: pixabay

आटे में 1 चम्मच जीरा लें, दरदरी कुटी काली मिर्च 1/2 चम्मच, 1/4 चम्मच हींग, और स्वादानुसार नमक मिलाएं

Image Source: pixabay

पापड़ के आटे को गर्म पानी की मदद से गूंथें इससे आटा लचीला बनता है और पापड़ फटते नहीं हैं

Image Source: pixabay

आटे को गूंथने के बाद उसमें 1-2 चम्मच तेल लगाकर अच्छी तरह 10 से 15 मिनट तक कूटें

Image Source: pixabay

तैयार आटे को गीले कपड़े या मलमल के कपड़े से ढककर आधे घंटे के लिए रख दें

Image Source: pixabay

छोटी लोइयां तोड़ें और थोड़ा सा तेल या सूखा आटा लगाकर इन्हें जितना हो सके पतला बेलें

Image Source: pixabay

इन पापड़ों को 4-5 दिनों तक तेज़ धूप में सुखाएं फिर इन्हें किसी एयर-टाइट कंटेनर में स्टोर कर दें

Image Source: pixabay