लहसुन का अचार कैसे बनाते हैं

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: pixabay

भारत में कई प्रकार के अचार बनाए जाते हैं, जैसे- आम, गाजर, मिर्ची, आंवला आदि

Image Source: pixabay

आज आपको लहसुन का अचार बनाना सिखाएंगे, चलिए बताते हैं कैसे लहसुन का अचार बना सकते हैं

Image Source: pixabay

सबसे पहले 500 ग्राम लहसुन छीलकर साफ कर लें, इसे पानी से साफ तरीके से धोकर सुखा दें, ताकि लहसुन में नमी न रह जाए

Image Source: pixabay

फिर लहसुन 4-5 मिनट तक स्टीम करें, ताकि नरम होकर जल्दी गल जाए

Image Source: pixabay

मसाले तैयार करें जैसे- राई सरसों के दाने, मेथी दाना, सौंफ, जीरा और हींग को हल्के से भून लें और ठंडा करके दरदरा पीस लें

Image Source: pixabay

सभी मसालों को जैसे- हल्दी,कश्मीरी लाल मिर्च को स्वाद अनुसार मिला लें

Image Source: pixabay

एक कड़ाही में 1 कप सरसों का तेल गर्म करें, फिर गैस बंद करके तेल को थोड़ा ठंडा होने दें

Image Source: pixabay

गुनगुने तेल में हींग और तैयार मसालों के साथ लहसुन डालें और अच्छी तरह मिलाएं

Image Source: pixabay

खटास के लिए सिरका या नींबू डाल सकते हैं और तीन चार दिन के लिए धूप में रख दें, अब आपका अचार तैयार है

Image Source: pixabay