सिंपल ट्रिक से ऐसे बनाएं सूजी का हलवा

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: pixabay

भारत में पूजा पाठ के दौरान घरों में हलवा,चने और पूड़ी बनाई जाती है

Image Source: pexels

हालांकि, कई लोगों को शिकायत रहती है कि हलवा बनाने में बहुत वक्त लगता है

Image Source: pixabay

तो चलिए,आज हम आपको बहुत कम समय में सूजी का हलवा बनाने की रेसिपी बताते हैं

Image Source: pexels

सबसे पहले 1 कप सूजी,1 कप चीनी और 1 कप घी को सही नाप लें

कड़ाही में घी डालकर सूजी को धीमी आंच पर 6-7 मिनट तक सुनहरा भूरा होने तक भूनें, सूजी भूनते समय उसमें एक चम्मच बेसन मिलाएं

Image Source: pixabay

दूसरे पैन में सूजी की मात्रा से तीन गुना पानी गरम करें, इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें

Image Source: pixabay

जब चीनी पानी में घुल जाए तो इस गर्म चाशनी को सूजी में धीरे-धीरे डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गांठ न बनें

Image Source: pexels

धीमी आंच पर 2-3 मिनट के लिए ढक्कन लगाकर पकाएं ताकि सूजी दानेदार और सॉफ्ट बने

अंत में ऊपर से भुने हुए काजू,बादाम और एक चम्मच घी डालकर गरमागरम परोसें

Image Source: pexels