घर पर ऐसे बनाएं आम का मीठा अचार

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: pexels

घर में मीठे आम का अचार बनाने के लिए सबसे पहले 1 किलो कच्चे आम लेना है और उन्हें धोकर सुखा लेना है और छोटे टुकड़ों में काट लेना है

Image Source: pexels

इसके बाद आम के टुकड़ों में 2 बड़े चम्मच नमक और 1 छोटा चम्मच हल्दी मिलाकर इसे एक डिब्बे में भरकर 2 दिन के लिए धूप में रख दें

Image Source: pexels

2 दिन बाद आम के टुकड़ों को छानकर अलग कर लेना है, इससे आम का एक्स्ट्रा पानी निकल जाएगा

Image Source: pexels

इसके बाद 1 बड़ा चम्मच सौंफ, 1 छोटा चम्मच जीरा, 1 छोटा चम्मच मेथी दाना और 1 छोटा चम्मच कलौंजी को धीमी आंच पर हल्का भूनकर दरदरा पीस लेना है

Image Source: pexels

इसके साथ ही एक कढ़ाई में 2 कप चीनी और आधा कप पानी डालकर उबालें, जिससे एक तार की चाशनी बन जाए

Image Source: pexels

इस चाशनी में पिसे हुए मसाले, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर और आधा छोटा चम्मच हींग मिला दें

Image Source: pexels

इसके बाद चाशनी में आम के टुकड़े डालें और धीमी आंच पर 20 से 25 मिनट तक पकाएं, जब तक आम मुलायम न हो जाएं

Image Source: pexels

आम के मुलायम हो जाने के बाद अचार को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए 2 चम्मच सिरका मिलाएं और गैस बंद कर दें

Image Source: pexels

अब अचार को पूरी तरह से रूम टेम्परेचर पर ठंडा होने दें, आखिर में अचार को साफ और सूखे कांच के जार में भरकर रखें

Image Source: pexels