घर पर दही के शोले बनाने के लिए सबसे पहले आपको 2 कप ताजे गाढ़े दही को मलमल के कपड़े में बांधकर 3-4 घंटे के लिए टांगना होगा जिससे उसका सारा पानी निकल जाए
Image Source: pexels
इसके बाद टंगे हुए गाढ़े दही में कद्दूकस किया हुआ पनीर, बारीक कटे हुए प्याज, शिमला मिर्च, गाजर और हरी धनिया मिलाएं
Image Source: pexels
साथ ही इसमें स्वादानुसार नमक, आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, चाट मसाला और थोड़ा सा इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिल लें
Image Source: pexels
इसके बाद ब्रेड की स्लाइस लेकर उसे चाकू की मदद से उनके किनारों को काट कर अलग कर दें
Image Source: pexels
इसके साथ ही ब्रेड को बेलन की मदद से हल्का और पतला बेल लें, जिससे यह फ्राई करते समय कम तेल सोख ले
Image Source: pexels
वहीं, ब्रेड को नरम करने के लिए उसके किनारों पर हल्का सा पानी लगाएं और फिर बेली हुई ब्रेड के बीच में 1-2 चम्मच दही का मिश्रण रखें
Image Source: pexels
इसके बाद ब्रेड को टाइट रोल करें और किनारों को अच्छी तरह से दबाकर बंद करें जिससे मिश्रण बाहर न निकले
Image Source: pexels
रोल करने के बाद ब्रेड को प्लास्टिक शीट या पॉलीथिन में रखकर उसके किनारों को टॉफी की तरह मोड़ दें
Image Source: pexels
इसके बाद कड़ाही में तेल गरम रोल को सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक फ्राई करें फिर बीच से तिरछा काटकर हरी चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें