घर पर ऐसे बनाएं कुरकुरी भिंडी

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: pexels

भिंडी एक ऐसी सब्जी है जो लगभग हर घर में पसंद की जाती है

Image Source: pexels

हालांकि हर घर में भिंडी अक्सर एक ही तरीके से बनाई जाती है, कई बार भिंडी चिपचिपी हो जाती है, जिससे इसका स्वाद कम हो जाता है

Image Source: pexels

लेकिन अगर इसे सही तरीके से बनाया जाए तो यह और भी ज्यादा स्वादिष्ट और कुरकुरी बनती है, आइए जानते हैं कैसे

Image Source: pexels

सबसे पहले ताजी और नरम भिंडी चुनकर उसे धो कर अच्छी तरह से सुखा लें, इसमें पानी बिल्कुल नहीं होना चाहिए

Image Source: pexels

अब भिंडी को पतले-पतले टुकड़ों में काट लें, इससे यह जल्दी कुरकुरी बनती है

Image Source: pexels

कढ़ाई में तेल अच्छी तरह गर्म करके उसमें भिंडी को धीरे-धीरे डालकर धीमी आंच पर पकाएं

Image Source: pexels

ध्यान रखें नमक हमेशा आखिर में डालें, पहले डालने से भिंडी पानी छोड़ देती है

Image Source: pexels

मसाले में हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर स्वाद के अनुसार भिंडी में डालें

Image Source: pexels

साथ ही इसमें कुरकुरापन बढ़ाने के लिए थोड़ा सा अमचूर या नींबू डाल भी डाल सकते हैं

Image Source: pexels