छाछ या दही... गर्मी में ज्यादा फायदा किससे

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: pexels

गर्मी के मौसम में दही और छाछ दोनों ही अमृत के समान हैं

Image Source: pexels

आयुर्वेद में छाछ को ‘धरती का अमृत’ कहा जाता है, जबकि दही को ऊर्जा और पोषण का अच्छा स्रोत माना जाता है

Image Source: pexels

दोनों में प्रोबायोटिक्स होते हैं, लेकिन गर्मी से राहत के लिए छाछ को दही से थोड़ा बेहतर माना जाता है

Image Source: pexels

दही भारी होता है, जबकि छाछ हल्की और ठंडी होती है, जो गर्मी में पाचन पर ज्यादा असर नहीं डालती

Image Source: pexels

छाछ में पानी ज्यादा होता है, जो शरीर का संतुलन बनाए रखता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है

Image Source: pexels

वजन घटाने वालों के लिए छाछ बेहतर होता है, क्योंकि इसमें दही से कम फैट और कैलोरी होती है

Image Source: pexels

मसालेदार खाने के बाद छाछ पीना पेट की जलन और एसिडिटी को जल्दी शांत करता है

Image Source: pexels

गर्मी में बाहर जाने से पहले नमकीन छाछ पीने से शरीर ठंडा रहता है और लू का खतरा कम होता है

Image Source: pexels

दोनों में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, लेकिन छाछ पतली होने के कारण जल्दी और प्रभावी ढंग से आंतों (Guts) तक पहुंचती हैं

Image Source: pexels