भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच रविवार को खेला जाना है.

दोनों टीमों के बीच यह मैच दुबई में खेला जाएगा.

भारतीय टीम इससे पहले चार बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी का अपना पांचवा फाइनल खेलेगा.

भारत ने पहली बार सन् 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था.

जहां न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया था.

चैंपियंस ट्रॉफी 2002 में भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था.

इसके बाद दोनों टीमों के बीच ट्रॉफी शेयर हुआ था.

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2013 का खिताब इंग्लैंड को हराकर अपने नाम कर लिया था.

वहीं चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को हराकर खिताब जीता था.