वीमेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप की शुरुआत 18 जनवरी से हो चुकी है.

भारतीय वीमेंस टीम ने वर्ल्ड कप में लगातार तीसरा मुकाबला जीत लिया है.

भारतीय टीम ने गुरुवार को खेले गए अपने तीसरे मैच में श्रीलंका को 60 रनों से हरा दिया.

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 118 रन बनाए थे.

श्रीलंका, पूरे 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर सिर्फ 58 रन बना पाई और मैच हार गई.

भारतीय टीम की गोंगाडी तृशा को 49 रन की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

भारतीय टीम की ओर से शबनम शकील, जोशिथा वीजे और परुनिका सिसोदिया ने दो-दो विकेट लिए.

वैष्णवी शर्मा और आयुषी शुक्ला ने भी एक-एक विकेट हासिल किया और भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.

इससे पहले भारतीय महिला टीम ने 19 जनवरी को अपने पहले मैच में वेस्टइंडीज को 9 विकेटों से हराया था.

इसके बाद 21 जनवरी को मलेशिया वीमेंस टीम को 10 विकेटों से मात दी थी.